Advisory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बड़े हिस्सों में अगले कई दिनों तक भीषण से अति भीषण गर्मी और लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से मंगलवार सुबह जारी पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा।

विभाग के ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 से 29 मई के बीच गर्मी और लू की गंभीर स्थिति बनी रहने के आसार हैं। पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर अति भीषण लू चलने का अनुमान है। विभाग के अनुमानों में कहा गया है कि पंजाब तथा हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आज और कल अति भीषण लू की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी 26 से 28 मई के बीच कई स्थानों पर लू तथा 26 और 27 मई को कुछ इलाकों में गंभीर गर्मी और लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में 30 मई तक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 मई तक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच रात के तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गर्मी के अनुमानों को देखते हुए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 28 मई तक उच्चतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसके बाद ही राहत मिलने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 28 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 से 31 मई के बीच अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम बुलेटिन में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है।

LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को सतर्क करने के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस सिलेंडर की मांग बढ़ गई है, जिसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं।

साइबर अपराध के प्रमुख तरीके

फर्जी LPG बुकिंग वेबसाइट
अपराधी Indane Gas, Bharat Gas, HP Gas जैसी असली कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट बनाकर बैंक डिटेल चुरा लेते हैं।
फर्जी कस्टमर केयर कॉल
खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और KYC अपडेट या कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर OTP/बैंक जानकारी मांगते हैं।
LPG सब्सिडी फ्रॉड
SMS या WhatsApp पर लिंक भेजकर “सब्सिडी बंद होने” का झांसा दिया जाता है और आपकी निजी जानकारी चुरा ली जाती है।
फर्जी मोबाइल ऐप
सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए नकली ऐप डाउनलोड करवाकर फोन से डेटा और बैंक डिटेल चोरी की जाती है।
QR Code / UPI फ्रॉड
“पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन करें” कहकर पैसे आपके खाते से निकाल लिए जाते हैं।

साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय

सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें
गैस बुकिंग हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट/ऐप या IVRS कॉल से करें।
फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहें
“कनेक्शन बंद हो जाएगा” या “KYC जरूरी है” जैसे संदेशों पर तुरंत विश्वास न करें।
स्क्रीन शेयरिंग ऐप से बचें
AnyDesk और TeamViewer जैसे ऐप डाउनलोड न करें।

सुरक्षित पेमेंट करें

भरोसेमंद ऐप जैसे Google Pay या PhonePe का ही उपयोग करें और QR स्कैन करते समय नाम जांचें।
OTP और निजी जानकारी साझा न करें
किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक डिटेल या आधार नंबर शेयर न करें।

शिकायत कहां करें?

अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत:
नजदीकी पुलिस स्टेशन / साइबर पुलिस स्टेशन में

मकर संक्राति के अवसर पर पतंगबाजी को लेकर जिलों को एडवायजरी जारी, पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जनसहयोग भी आवश्यक
जयपुर। शासन सचिव, पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य डॉ. समित शर्मा ने चाइनीज मांझे (नायलॉन/सिंथेटिक पतंग डोर) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद इसके अवैध उपयोग से पशु-पक्षियों को हो रही गंभीर चोटों एवं मृत्यु की घटनाओं को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए प्रदेश के जिलों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी में नायलॉन/सिंथेटिक सामग्री से निर्मित ’चायनीज मांझे’ और कांच/लोहे के चूर्ण से लेपित धागों के प्रयोग से आमजन और मूक पक्षियों के जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।

एडवाइजरी में डॉ शर्मा ने कहा है कि एनजीटी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिबंधात्मक आदेशों की पालना में इस वर्ष एक प्रभावी रणनीति के तहत सख्त प्रवर्तन, दंडात्मक कार्यवाही, जनजागरूकता और पक्षी चिकित्सा एवं बचाव की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सख्त प्रवर्तन के तहत पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सघन तलाशी अभियान चलाकर प्रतिबंधित मांझे के स्टॉक को तत्काल जब्त कर इसके निर्माण, भंडारण और विक्रय पर पूर्ण रोक की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

शर्मा ने कहा कि जन जागरूकता अभियान चलाकर स्कूलों/कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रतिबंधित मांझा उपयोग न करने की शपथ दिलाने तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से आमजन को केवल सूती धागे के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए तथा व्यापार संघों के साथ बैठक कर उन्हें इसके विक्रय के बहिष्कार हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

डॉ शर्मा ने कहा कि सभी जिलों में घायल पक्षियों के त्वरित उपचार हेतु पशुपालन विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से विशेष पक्षी चिकित्सा शिविर’ आयोजित किए जाएं। हेल्पलाइन नंबर जारी कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए।

IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
नई दिल्ली। भारत अभी कोहरे की चपेट में हैं और इसके कारण कई फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है और कई को रद्द करना पड़ रहा है ​इसके कारण लगातार हवाई यात्रियों को मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरें को देखते हुए मौसम विभाग में भी कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइन ने अपने सभी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कई उड़ानों के रद्द और कई उड़ानों के देर से उड़ने की आशंका जताई है ताकि एयरपोर्ट पर यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़े। इसके आगे कंपनी ने कहा कि घने कोहरें को देखते हुए आने वाले समय में कुछ उड़ाने प्रभावित हो सकती है जिनके समय में या तो बदलाव होगा या​ फिर उनका रद्द किया जा सकता है।

इसके आगे इंडिगों ने अपने यात्रियों से कहा है कि हम हर परिस्थिति से जूझने के लिए तैयार है और इसके लिए एयरपोेर्ट पर हमारी टीमें आपकी हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। इसके आगे कंपनी ने कहा कि सड़कों पर भारी मात्रा में कोहरा होने के कारण यात्रियों का एयरपोर्ट पर पहुचने में देरी हो सकती है, ऐसे हम सभी यात्रियों को सलाह देते हैं कि वो एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी करके रखें।

इससे पहले मंगलवार को इंडिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट की तरफ से भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कोहरे के कारण सड़को पर विजिबिलिटी कम होती है जिसके कारण सड़क हादसे होने की ज्यादा संभावना होती है ऐसे में आप अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले से ही प्लानिंग करके चले ताकि आप समय पर ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाए। इसके आगे एडवाइजरी में यात्रियों को बताया गया है कि अब धीरे धीरे सबकुछ नॉर्मल हो रहा है और सही समय और शेड्यूल अपडेट के लिए आप अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, सहायता के लिए दिए आपातकालीन नंबर
ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के चलते भड़की हिंसा के बाद ढाका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों को यात्रा से बचने और अपने आवासीय परिसर के बाहर अपनी गतिविधियां सीमित करने को कहा गया है। बांग्लादेश में नौकरियों में कोटे के खिलाफ छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि बांग्लादेश में चल रही स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश में चल रही स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों और छात्रों को यात्रा से बचने और अपने आवासीय परिसर से बाहर कम से कम आने-जाने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने किसी भी सहायता के लिए 24 घंटे जारी रहने वाला आपातकालीन नंबर भी दिए हैं।

आरक्षण पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय
बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के लिए पहली बड़ी चुनौती है। उन्होंने जनवरी में विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा बहिष्कार किए गए चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल की थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में हसीना ने वादा किया कि उनकी सरकार प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा गोलियां और आंसू गैस छोड़े जाने के बाद हुई मौतों की जांच के लिए एक न्यायिक पैनल का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ सरकार की अपील पर सुनवाई करेगा, जिसमें 1971 में पाकिस्तान से स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले लोगों के परिवारों के लिए 30% आरक्षण को बहाल करने का आदेश दिया गया था। हसीना ने छात्रों से फैसला आने तक धैर्य रखने को कहा।

Heat Wave से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार जिला कलक्टरों और सभी विभागों को जरूरी उपकरण और दवा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। एडवाइजरी का मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

एडवाइजरी के अनुसार जिलों में चिकित्सा विभाग से समन्वय करते हुए हीट स्ट्रोक उपचार के लिए जरूरी उपकरणों और दवाईयों, तरल पेय पदार्थ, बर्फ आदि की उपलब्धता तय हो। चिन्हित सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरी, मेडिकल कॉलेजों में डेडीकेटेड वार्डों और एम्बुलेंसों में दवा, उपकरण, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ उपलब्धता हो। हीटवेव की अर्ली वार्निंग डिसेमेनिशन को पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों से कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी। किसी जगह पर भीड इकट्ठा होने पर संबंधित नजदीकी हेल्थ सेंटर को अलर्ट रखा जाए। धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पीने का पानी,छाया आदि व्यवस्थाएं होनी चाहिए। जनता से जुड़े सरकारी विभागों और भामाशाहों को प्रेरित करते हुए सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों, मुख्य ट्रेफिक सिग्नलों, बस स्टैण्ड आदि पर पीने का पानी,ओआरएस पैकेट, छाया व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नरेगा श्रमिकों को हीटवेव समय में काम के समय में बदलाव की व्यवस्था हो। निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्रों और वाणिज्यिक संस्थान परिसरों में हीटवेव संबंधी बीमारियों के संबंध में ट्रेनिंग दी जाए। पशुधन के लिए चारे पानी और जरूरी दवाईयों की व्यवस्था की जाए।