ACS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दस्त से हर साल 3900 बच्चों की होती है मौत
जयपुर। डायरिया से होने वाली मौतों को खत्म करने के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेश में स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में हर साल पांच साल से कम उम्र के 3900 बच्चों की मौत डायरिया यानी दस्त लगने से होती है। हालांकि यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम है। देश में हर साल 5.8 फीसदी बच्चे इसके कारण मौत का शिकार बन जाते हैं।

एसीएस शुभ्रा सिंह ने स्वास्थ्य भवन में स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। कहा कि आगामी दो माह मौसमी एवं जलजनित बीमारियों को देखते हुए संबंधित सभी विभाग तैयारियां सुनिश्चित करें। हमारा यही लक्ष्य हो कि प्रदेश में एक भी बच्चे की मौत डायरिया से नहीं हो। अधिकांश मौतें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों, कच्ची बस्ती, पिछडे़ क्षेत्रों, बाढ़ या सूखाग्रस्त आदि इलाकों में सामने आती हैं। ऐसे संवेदनशील वर्गों एवं क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष फोकस किया जाए। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों को डायरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया जाए।  पेयजल के नमूने लेकर नियमित रूप से जांच की जाए। अस्पतालों में ओआरएस एवं जिंक टेबलेट की समुचित व्यवस्था रहे। आशा एवं एनएनएम के माध्यम से घर-घर तक इनका वितरण करवाया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव मोहनलाल यादव, अतिरिक्त आयुक्त ईजीएस जुगल किशोर मीणा सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

अधिकारी फील्ड में जाकर अस्पतालों में तैयारी की मॉनिटरिंग करेंगे : ACS
जयपुर। प्रदेश में तेज गर्मी से हीटवेव चलने से लू और तापघात से मौतें हो रही है। ऐसे में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह सहित अन्य आला अधिकारियों की स्वास्थ्य भवन में बैठक ली जिसमें उन्होंने अस्पतालों में हीटवेव से आहत होकर आने वाले मरीजों के इलाज के प्रबन्धन के पुख्ता इंतजाम करने और अधिकारियों को फील्ड में भेजकर अस्पतालों में प्रबन्धन की मोनिटरिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरएमआरएस फंड से तत्काल जरुरत पर उपकरण सहित कूलर, पंखे, एसी इत्यादि खरीदने के निर्देश दिए। जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्राधिकार के अस्पतालों में व्यवस्थाएं चैक करने और सुधारने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी समय में मौसमी बीमारियों का प्रकोप की आशंकाओं को देखते हुए उसके भी पुख्ता इंतजाम रखें जाएं।

अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश
एसीएस शुभ्रा सिंह ने सभी सबंधित अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए। जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम आवश्यक रूप से अलर्ट मोड पर रखा जाए। कहा कि हीटवेव प्रबंधन को लेकर मार्च माह से तैयारियां शुरू कर दी गई थी इसी का परिणाम रहा कि लगभग 90 प्रतिशत चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव के समुचित प्रबंध है। शेष 10 प्रतिशत में भी बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। बैठक में एनएचएम के एमडी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, प्रबंध निदेशक आरएमएससी नेहा गिरि, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर भी मौजूद रहे।

Jaipuria Hospital में गंदगी देखकर बिफरी ACS, अधीक्षक को नोटिस दिया
जयपुर। चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने मालवीय नगर स्थित राजकीय जयपुरिया अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया और हीटवेव प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में फैली गदंगी और सफाई व्यवस्था समुचित नहीं मिलने पर बिफरते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल को फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही दो नर्सिंग अधिकारियों अरविंद शर्मा व एएनसी वार्ड की तरूण लता को 17 सीसीए के तहत नोटिस देने के निर्देश दिए।

उन्होंने सफाई के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के आदेश दिए। वे सुबह करीब 9.15 बजे अचानक यहां पहुंची। अस्पताल के सभी कक्षों में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक में रक्त उपलब्धता एवं कम्प्यूटर में इन्वेंट्री चैक की। रक्त की उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। अस्पताल कार्मिकों की उपस्थिति भी जांची। भीषण गर्मी से मरीज को राहत के लिए विभिन्न स्थानों पर कूलरों की संख्या बढ़ाने, आवश्यकतानुसार एसी एवं वाटर कूलर लगाने, छाया के लिए ग्रीन नेट लगाने के
निर्देश दिए।

गर्मी के चलते अस्पतालों में आवश्यक प्रबन्धन हो रहे : शुभ्रा सिंह
एसीएस शुभ्रा सिंह ने कहा कि विगत दिनों दिए गए निर्देशों के बाद प्रदेशभर में हीटवेव को लेकर अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर सहित अन्य तात्कालिक आवश्यकताओं को यथासंभव तुरंत प्रभाव से पूरा किया जा रहा है। यहां भी हीटवेव को लेकर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यहां संतोषजनक व्यवस्थाएं मिली है। भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर, एसी आदि की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ACS Health ने दिए निर्देश... डेथ ऑडिट कमेटी की जांच के बाद ही होगी हीट स्ट्रॉक से मौतों की रिपोर्टिंग
जयपुर। चिकित्सा संस्थानों में होने वाली मौतों की अब डेथ ऑडिट कमेटी द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार जांच की जाएगी। इसके बाद ही हीट स्ट्रोक से होने वाली मौतों की आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग की जाएगी। इस संबंध में चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त तुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी रोगी के मृत्यु के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही यह घोषित किया जाए कि मौत का कारण हीट स्ट्रोक है।

सिंह स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हीटवेव को लेकर राजस्थान रेड अलर्ट श्रेणी में है और मौसम विभाग ने आगामी समय में भी अत्यधिक गर्मी एवं लू की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रदेश का समस्त चिकित्सा प्रबंधन संवेदनशीलता के साथ हीटवेव से बचाव एवं उपचार की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। अस्पतालों में कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर आदि आवश्यक रूप से चालू रहें। जहां भी हीटवेव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं में गेप है, वहां तीन दिन के अंदर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू करें अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी और कार्मिक के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त निदेशक जोन को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव संबंधी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। एसीएस ने निर्देश दिए कि तात्कालिक आवश्यकताओं को देखते हुए आरएमआरएस की बैठक कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

नोडल अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक करें
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मौसमी बीमारियों की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि डेंगू, मलेरिया आदि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एन्टीलार्वा एवं सोर्स रिडक्शन सहित अन्य गतिविधियां सघनता के साथ की जाएं। जहां भी केस सामने आए, वहां इन गतिविधियों को बढ़ाया जाए एवं प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाए। रोकथाम गतिविधियों को लेकर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की जाए।

पाली में मां-बेटे की मौत हीट स्ट्रोक के कारण नहीं
बैठक में अवगत कराया गया कि पाली जिले के देसूरी ब्लॉक के गुडा मंगलियान गांव में मां-बेटे की मृत्यु भीषण गर्मी के कारण नहीं हुई है। गांव के 38 वर्षीय समन्दर सिंह घर पर सो रहे थे। शरीर में हलचल नहीं देखकर परिवार वाले उन्हें सादड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए भी मना कर दिया। मृतक में हीट स्ट्रोक से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाया गया था। इसी प्रकार समन्दर सिंह की 80 वर्षीय मां राजू कंवर पहले से ही हृदय रोगी थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द की शिकायत के बाद 23 मई को सादड़ी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनकी 24 मई को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण चिकित्सक दल ने हृदय गति रूकना बताया है। उनकी मृत्यु भी हीट स्ट्रोक के कारण नहीं पाई गई।