Best Actress Award - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

IIFA 2024: रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे से जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
अबुधाबी। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़ल्मि अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया। अबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरूख खान को फिल्म जवान जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्ककार विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म एनिमल के लिये दिया गया, जबकि शबाना आजमी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ( नेगेटिव रोल) का पुरस्कार बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स, सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल का गाना सतरंगा), सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, भूपिंदर बब्बल ,गाना अर्जन वैली फिल्म एनिमल ,सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका (महिला) शिल्पा राव, गाना चलेया फिल्म जवान के लिये दिया गया। आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा, जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी,अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा का पुरस्कार करण जौहर को दिया गया।

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनोन जैसे सितारे ने शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में से एक शाहरुख खान थे, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'झूमे जो पठान' पर एक शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।आईफा अवॉर्ड्स नाइट में रेखा, अनन्या पांडे ,जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर और प्रभुदेवा समेत कई सितारों ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगाये।

गौरतलब है कि तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को आईफा उत्सवम के साथ हुई थी जो दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित एक कार्यक्रम है। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी ङ्क्षसह,और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे।

SIMMA 2024 में ऐश्वर्या राय को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, विनिंग स्पीच सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
दुबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेती ऐश्वर्या राय को दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सिम्मा) 2024 में फिल्म पोन्नियिन सेलवन: 2 के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। मणिरत्नम निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: 2' में अपनी शानदार भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय को सिम्मा 2024 पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने दोहरी भूमिका निभायी थी। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। अवार्ड मिलने के बाद ही ऐश्वर्या राय ने एक विनिंग स्पीच भी दी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ऐश्वर्या राय ने कहा कि मुझे पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए सिम्मा का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब थी, पोन्नियिन सेलवन जिसे मेरे गुरु मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। पोन्नियिन सेलवन में नंदिनी के रूप में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मेरे काम को सम्मानित करना वास्तव में पूरी टीम के काम का जश्न मनाना है।

Cannes Film Festival में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं अनसूया सेन गुप्ता
मुंबई। कोलकाता की रहने वाली अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गयी हैं।

बल्गेरियाई निर्देशक कॉन्स्टेंटिन बोजानोव की हिंदी भाषा की फिल्म द शेमलेस के लीड स्टार्स में से एक अनसूया सेनगुप्ता ने 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टन रिगार्ड कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। अनुसूया सेनगुप्ता इस कैटेगरी का टॉप अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं। यह इस प्रेस्टीजियस फिल्म फेस्टिवल में भारत के लिए एक अहम मील का पत्थर है।द शेमलेस की शूटिंग भारत में हुई है। इसमें दिल्ली की दो सेक्सवर्कर की कहानी है।

स्टेज पर जब अनसुइया का नाम अनाउंस किया गया तो वो भावुक हो गईं। अनसुइया ने यह अवॉर्ड दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर रहने वाले अन्य समुदायों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी समुदाय बहादुरी से एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जो उन्हें नहीं लड़नी चाहिए। उन्हें समाज में बराबरी का हक पाने के लिए लडऩा पड़ रहा है। द शेमलेस की कहानी दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिनमें से एक के हाथों एक पुलिस वाले का खून हो जाता है। इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।