Two accused Arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन किलो से अधिक अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू
जयपुर। एजीटीएफ ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ के चन्देरिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक कार से 3.100 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। एडीजी एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि टीम को सूचना पर मान्दलदा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध मारुति ईको कार को रुकाया। तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। आरोपी राधेश्याम शर्मा (31) और राहुल शर्मा (28) के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मूल रूप से नालखेड़ी थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं।

मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद अफीम उन्होंने अपने ही गांव के प्रकाश धाकड़ और प्रमोद शर्मा से खरीदी थी। पुलिस अब इन मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अफीम की इस खेप को आगे कहां सप्लाई किया जाना था, इस नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

गुजराती गैंग का मुख्य सरगना पकड़ा
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ऑटो रिक्शा में बैठाकर जेवर चोरी करने वाली गुजराती गैंग के मुख्य सरगना अरविंद धन्ना उर्फ राठौड़ (35) निवासी गुजरात हाल महेन्द्र सेज को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को परिवादी अंजू देवी निवासी आमेर ने रिपोर्ट दी कि वह 23 जनवरी को रामगढ़ रोड से आमेर जाने के लिए टैक्सी में बैठकर जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने चेन तोड़ ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में गुजराती गैंग के मुख्य सरगना अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कब्जे से सोने का कंगन बरामद किया है।

Online Fraud : रकम अपने खाते में लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने क्रूरड ऑयल मशीनरी के कलपुर्जे बेचने के नाम धोखाधड़ी का पैसा अपने अकाउंट में लेने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दस प्रतिशत कमीशन पर धोखाधड़ी का पैसा अपने अकाउंट में लेते थे और बाद में दस प्रतिशत कमीशन काट कर शेष राशि नकद लौटा देते थे। हालांकि, पुलिस अभी तक धोखाधड़ी करने वाले मूल आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि नई दिल्ली निवासी किशनलाल गर्ग ने जरिए इस्तगासा से परिवाद दर्ज कराया कि मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 25 लाख, 13 हजार रुपए ले लिए, लेकिन मशीनें नहीं भेजी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि ऑनलाइन रकम सोनाराम उर्फ सोनू माली (26) निवासी चितलवाना जिला सांचोर और विकास कल्बी (28) मूल निवासी जुतानियों की ढाणी आलपुरा बाड़मेर हाल निवास अजमेर रोड के खाते में आती हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी कुमार ने बताया कि आरोपी विकास कल्बी की रायसर प्लाजा में मोबाइल की दुकान है, जो ठगी गिरोह को ठगी की रकम के लिए अपनी फर्म का बैंक खाता उपलब्ध कराता है। राशि आने के बाद कल्बी उसमें से दस प्रतिशत राशि काटकर बाकी राशि नकद लौटा देता है। सोनाराम कुमावत भी पहले रायसर प्लाजा में मोबाइल की दुकान करता था, लेकिन व्यापार में घाटा होने पर उसने दस प्रतिशत कमीशन पर अपना बैंक खाता ठगी के लिए उपलब्ध करना शुरू कर दिया।