Ajmer Railway Station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला यात्री की खोई हुई चैन ढूंढ कर लौटाई, यात्री ने RPF अधिकारियों का जताया आभार
अजमेर। रेलवे सुरक्षा बल अजमेर ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री की खोई हुई कीमती सोने की चेन उसे सुरक्षित वापस लौटाई। यात्री ने RPF अधिकारियों का आभार जताया। गुरुवार को न्यू गणेश नगर, तारागढ़ रोड, अजमेर निवासी बुजुर्ग अजीत कुमार भार्गव ने RPF पोस्ट अजमेर पर निरीक्षक राजेन्द्र चौधरी के संपर्क में आकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ट्रेन 12984 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच जी-9 से यात्रा कर रहे थे। अजमेर स्टेशन पर उतरते समय पत्नी की सोने की चेन कहीं गिर गई, जिसकी कीमत एक लाख रुपए थी। इस पर सीसीटीवी टीम एवं ड्यूटी स्टाफ को तत्काल सक्रिय किया गया।

कांस्टेबल विमला और कांस्टेबल सुनील यादव ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से प्लेटफॉर्म पर गहन खोजबीन की। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने सोने की चेन को बरामद कर लिया। इसके बाद ड्यूटी अधिकारी उपाध्याक्ष जगदीश चंद की पहचान में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर चेन को सुरक्षित रूप से यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।

अजमेर रेल मंडल : रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे में विभिन्न 11 स्थान पर लगाए हॉट एक्सेल डिटेक्टर, त्वरित कार्यवाही करने और सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान
अजमेर। रेल परिचालन में सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए अजमेर मंडल में 11 ‘हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर’ लगाए गए हैं। इसी हॉट एक्सल (पहियों के धुरों का अत्यधिक गर्म होना) रेल दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से एक माना जाता है। यह उपकरण चलते हुए रोलिंग स्टॉक के पहियों के तापमान की निगरानी करता है। यदि किसी कोच या वैगन का एक्सल निर्धारित सीमा से अधिक गर्म पाया जाता है, तो यह सिस्टम उसे तुरंत भांप लेता है। इस प्रकार हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर के उपयोग से हादसों पर लगाम भी लगती है। यह सिस्टम क्लाउड आधारित रियल-टाइम अलर्ट भेजता है| इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 'क्लाउड कनेक्टिविटी' है।

जैसे ही हॉट एक्सल की पहचान होती है, सिस्टम क्लाउड के माध्यम से कंट्रोल ऑफिस को तुरंत एक अलर्ट भेजता है। इससे कंट्रोलर और तकनीकी टीम को पलक झपकते ही जानकारी मिल जाती है कि किस ट्रेन के किस डिब्बे में गड़बड़ी है। इससे त्वरित कार्यवाही करने और सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान हो जाता है | अलर्ट मिलते ही संबंधित ट्रेन को अगले स्टेशन या उपयुक्त स्थान पर रोककर रोलिंग स्टॉक की सघन जांच की जा रही है। समय रहते आवश्यक कार्यवाही होने से संभावित दुर्घटनाओं को टालने में बड़ी सफलता मिल रही है।

मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य, रेल यातायात प्रभावित
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से अजमेर मण्डल के मदार- पालनपुर रेलखण्ड पर जवाई बॉध-मोरी बेडा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 675 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 1 व 2 मई को साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 2 व 3 मई को रद्द रहेगी। इसी प्रकार श्रीगंगानगर- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 1 मई को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से, लालगढ -दादर रेलसेवा 2 मई को लालगढसे अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने धधके दो रेस्टोरेंट
अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने एक रेस्टोरेंट में रोटी मेकर मशीन में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तभी एक रसोई गैस सिलेण्डर में विस्फोट हो गया। यह देख वे घबरा कर बाहर निकल भागे। इसी बीच आग ने जोर पकड़ लिया और देखते ही देखते लपटों ने आसपास के रेस्टोरेंट तथा अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। धधकते हुए रेस्टोरेंट में गैस सिलेण्डर विस्फोट की आवाज सुनकर स्टेशन के सामने खड़े रहने वाले रिक्शा वालों, रेल यात्रियों, ठेले-खोमचे वालों तथा राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। इस आग से लाखों रुपए कीमत का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय लोगों के भोजन करने का समय नहीं था। इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई अन्यथा यह हादसा गंभीर रूप भी ले सकता था। घटना की इत्तला मिलते ही क्लॉक-टावर थाना पुलिस तथा अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने में करीब आधा दर्जन से अधिक दमकलों को डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा।

यूं फैलती चली गई आग
सूत्रों के अनुसार आग सबसे पहले काके दी हट्टी नामक रेस्टोरेंट की रसोई में सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोटी मेकर मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। जिससे वहीं पास में रखे गैस सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। बताया गया कि वह गैस सिलेण्डर लीकेज था। उसमें आग लगी देखकर रेस्टोरेंट का स्टाफ हड़बड़ा गया। जब-तक वह उस आग पर काबू पाते तब-तक तो आग की लपटों ने रसोई से बाहर निकल कर वहां ग्राहकों के बैठने के फर्नीचर को चपेट में ले लिया। इसी बीच सिलेण्डर धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते आग ने पूरे रेस्टोरेंट को अपने आगोश में ले लिया। फिर बगल के रेस्टोरेंट के दाना-पानी को भी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल एवं पास ही स्थित एमआर एण्ड संस नामक दुकान के बाहर रखी ट्रेवल एजेन्सी के काउण्टर को भी आग ने जला दिया। आग की लपटें देख आस-पास के रेस्टोरेंट भी लोगों ने तुरंत खाली कर दिए। आग की चपेट में आए रेस्टोरेंट में व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अलावा रसोई गैस सिलेण्डर भी रखे हुए थे। जिन्हें दमकलकर्मियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया अन्यथा वह भी हादसे को विकराल रूप दे सकते थे।