Rajasthan Heatwave Update - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
जयपुर। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लू के प्रभाव से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेना जरूरी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को ढकें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।

किसान, मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग समय-समय पर छाया में विश्राम करें तथा पानी, छाछ या ओआरएस का सेवन करते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) जयपुर प्रथम डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव से बचाव सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया, पीने का स्वच्छ शीतल जल की व्यवस्था, वेटिंग एरिया में शेड व्यवस्था तथा संस्थानों में साफ-सफाई आदि की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता हेतु वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियों हेतु निर्देशित किया गया है।

हीटवेव : भीषण गर्मी और लू कर रही बीमार, झुलस रही त्वचा, हीट स्ट्रोक डिहाइड्रेशन, डायरिया और वायरल के मरीजों की अस्पतालों में भीड़
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर से आग उगलती गर्मी और लू का दौर शुरू हो गया है। तापमान फिर से 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में आमजन की सेहत का मिजाज बार बार बिगड़ रहा है और घर घर में लू लगने, डायरिया, तेज सिरदर्द, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, वायरल फीवर, त्वचा और किडनी से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आने लगी हैं। बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।
एसएमएस अस्पताल, जेके लोन और अन्य प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी में इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या 25-30 फीसदी तक बढ़ गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मामले भी अचानक से बढ़ गए हैं।

डॉक्टर्स की मानें तो लू लगना या हीट स्ट्रोक कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। लू लगने पर अगर समय से इलाज नहीं कराया तो यह हार्ट, किडनी और लिवर को फेल करने के साथ ही कोमा, ब्रेन में सूजन, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन, नर्व डैमेज आदि का कारण बन सकता है। वहीं भीषण गर्मी का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मनोचिकित्सकों के मुताबिक बाइपोलर डिसऑर्डर, घबराहट, अनिद्रा और बेचैनी के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में इन दिनों इजाफा हुआ है।

तेज धूप के कारण जल रही है त्वचा
बरस रही आग और लू के कारण इन दिनों त्वचा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित होकर प्रतिदिन 1500 से 1700 मरीज पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित पंजाबी ने बताया कि गर्मी में ज्यादा पसीना निकलना, चिपचिपाहट और नमी के कारण त्वचा को नुकसान हो रहा है। इनमें फंगल इंफेक्शन, सनबर्न, एग्जिमा, स्किन इंफेक्शन जैसी बीमारियां प्रमुख हैं।

हीट स्ट्रोक-लू से बचने के लिए क्या करें
हर समय हाइड्रेटेड रहें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे।
इलेक्ट्रोलाइट्स वाले ड्रिंक्स जैसे ओआरएस या नारियल पानी का सेवन करें।
दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी हो तो ही बाहर निकलें।
घर से बाहर निकलते समय छाते, टोपी या सनग्लासेस का उपयोग करें।
सूती, हल्के रंग के और हवादार कपड़े पहनें।
मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू पानी, बेल का शरबत आदि का सेवन करें।
अगर चक्कर, उल्टी, बुखार या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आज से तीन दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी में हीटवेव
जयपुर। राजस्थान में बारिश और गर्मी के बीच उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली तो अब अगले तीन दिन पश्चिमी राजस्थान से प्रदेश में हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है। प्रदेश में जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में 14 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15-16 अप्रैल को हीटवेव में बढ़ोतरी होने और जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कई हिस्सों में हीटवेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने का अलर्ट है। पारा दो से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। वहीं 17-18 अप्रैल को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी, मेघगर्जन और हल्की आंधी दर्ज होने की संभावना है। इससे पहले शनिवार देर रात जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओले गिरने से पारा गिरा तो गर्मी से राहत मिली थी लेकिन रविवार को गर्मी का असर फिर बढ़ गया।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग अनुसार 14 अप्रैल को जैसलमेर और बाड़मेर में येलो अलर्ट, 15 अप्रैल को गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में येलो अलर्ट तथा 16 अप्रैल को गंगानगर, बीकानेर और जैसलमरे में ऑरेंज अलर्ट, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुंनू, नागौर, जोधपुर और बाड़मेर में येलो अलर्ट है।

Rajasthan Heatwave Update : जैसलमेर बॉर्डर पर बीएसएफ का जवान शहीद, हीटस्ट्रोक से गई जान
जैसलमेर। उत्तर भारत में चल रही हीटवेव के कारण जैसलमेर बॉर्डर पर एक सीमा सुरक्षा बल का जवान शहीद हो गया। शहीद हुए जवान का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अजय कुमार की मौत हीटस्ट्रोक आने से हुई है। रविवार को बॉर्डर पर तैनात जवान की गर्मी के कारण तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद रामगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जवान को हीटस्ट्रोक के कारण मृत घोषित कर दिया।

शहीद जवान अजय कुमार जलपाईगुढ़ी का रहने वाला था। अस्पताल से जोधपुर सड़क मार्ग ले जाकर वहां से हवाईजहाज के जरिए जलपाईगुढ़ी शव को ले जाया जाएगा।