Death toll - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेनेजुएला में भूकंप का महाविनाश: मौतों का आंकड़ा 2,295 पहुंचा, 10,571 से ज्यादा घायल
कराकास। वेनेजुएला में आये दो शक्तिशाली भूकंपों से मची तबाही में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,295 हो गयी है। इस बीच, अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। भूकंप की त्रासदी को एक सप्ताह पूरा होने पर सुश्री रोड्रिगेज कहा कि मानव जीवन की भारी क्षति से पूरे देश की आत्मा आहत हुई है। हजारों लोग अब भी लापता हैं और प्रभावित क्षेत्रों में भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं का गंभीर संकट बना हुआ है।

गौरतलब है कि 24 जून को उत्तरी वेनेजुएला में 39 सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। पिछले कई दशकों में यह देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल हैं। इन दो भूकंपों से राजधानी काराकास, ला गुआइरा और उत्तरी क्षेत्रों में व्यापक तबाही हुई। सैकड़ों इमारतें ढह गईं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कें, अस्पताल, स्कूल तथा अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि बड़े क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हुईं हैं।

राजधानी कराकास के उत्तर में स्थित सबसे अधिक प्रभावित शहर ला गुआइरा में ढही अधिकांश इमारतों पर 'डी' (डिसीज्ड) का निशान लगाया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि वहां तलाश अभियान पूरा हो चुका है और किसी जीवित व्यक्ति के मिलने की संभावना नहीं है। स्पेन के बचाव दल के समन्वयक हावियर रोडेस ने कहा कि जहां किसी के जीवित मिलने की उम्मीद नहीं होती, वहां समय व्यर्थ नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि उनकी टीम और खोजी कुत्ते 'नाला' ने मलबे में जीवन के संकेत तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस सब के बीच मंगलवार को एक तीन वर्षीय बालक को भूकंप के छह दिन बाद जीवित निकाला गया, जिसे चमत्कारिक बचाव माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है  भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों के 72 घंटे से अधिक जीवित रहने की संभावना बेहद कम होती है। वेनेजुएला की राष्ट्रीय विधानसभा के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि अब तक 2,295 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं और लगभग 13 हजार लोग बेघर हो गये हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि करीब 50 हजार लोग अब भी लापता हैं।

पिछले सप्ताह 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों ने तेल समृद्ध वेनेजुएला के कई इलाकों को तबाह कर दिया। लंबे समय से आर्थिक संकट झेल रहे देश में बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका गंभीर असर पड़ा है। अमेरिका समर्थित राजनीतिक परिवर्तन के लगभग छह महीने बाद संक्रमण के दौर से गुजर रहे वेनेजुएला में दुनिया के विभिन्न देशों से बचाव दल राहत एवं खोज अभियान में जुटे हैं। वहीं कई स्थानीय लोगों ने आपदा के बाद सरकारी सहायता में देरी को लेकर नाराजगी जतायी है।

मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग; 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा थाना क्षेत्र के ड्रमण्डगंज पहाड़ी पर बड़का मोड़ पर उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो और एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो में आग लग गयी जिससे उसमे सवार कोई भी यात्री बाहर नहीं निकल सका। इस बीच एक अन्य कार में सवार चालक की भी मौत हो गयी।

उन्होने बताया कि रात करीब 20:20 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत बड़का घुमान के पास एक ट्रक ने पीछे से स्विफ्ट कार और बोलेरो व ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो व स्विफ्ट कार में आग लग गयी । इस दौरान बोलेरो सवार कुल 09 लोग जिनमें चार बच्चे भी शामिल है की मृत्यु हो गयी। हादसे में ट्रक चालक की भी मृत्यु हो गयी, जिनके शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि स्विफ्ट चालक के शव को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, घटना मिर्जापुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर आ रहा ट्रक संभवत: ब्रेक फेल होने के कारण घाटी उतर रही बोलेरो से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस बीच ट्रक की टक्कर से कार सवार की भी मौत हो गयी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बोलेरो में सवार कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल सका और सभी वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी सवारों की जलकर मौत हो चुकी थी। सभी मृतक जिगना के आस पास तथा, सोनभद्र जिले के बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक भी मौके पर मौजूद है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हैं। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए हादसे में जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'' उल्लेखनीय है कि मिर्जापुर के ड्रमंडगंज इलाके में बुधवार रात एक सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक खड़ी पहाड़ी वाली सड़क पर हुई। इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी जिससे उनमें आग लग गई।

मेघालय की अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट; चार मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका
शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक सुदूरवर्ती इलाके में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में भीषण डायनामाइट विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि मलबे में और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।

विस्फोट की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ, राज्य आपदा मोचन बल और अग्निशमन सेवा की टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए मयन्संगट थांगस्को क्षेत्र में पहुंच गईं।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने यूनी(एजेंसी) को बताया कि यह एक डायनामाइट विस्फोट था। उन्होंने बताया कि खदान से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि झुलसे हुए एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिलांग रेफर किया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक पहाड़ी पर अवैध खनन किया जा रहा था। यह विस्फोट के कारण ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे कई खनिक दब गए।

इससे पहले 23 दिसंबर, 2025 को भी थांगस्को गांव में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अप्रैल 2014 में मेघालय में खतरनाक 'रैट-होल, कोयला खनन पर इसके अवैध और अवैज्ञानिक स्वरूप के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। मेघालय हाई कोर्ट द्वारा कोयले से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ब्रोजेंद्र प्रसाद काटाके ने कहा था कि सरकार के ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के आश्वासन के बावजूद, राज्य में अवैध कोयला खनन और ट्रांसपोर्टेशन जारी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उस समय दावा किया था कि जिला प्रशासन सतर्क है और अवैध खनन से जुड़े 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

यूनान में भीषण हादसा: तटरक्षक पोत से टकराई प्रवासियों की नाव; 15 प्रवासियों की डूबने से मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
एथेन्स। यूनान के चियोस द्वीप पर एक तटरक्षक पोत से प्रवासियों की नाव टकराने के बाद 15 प्रवासियों की मौत हो गयी है। रिपोर्ट में बताया कि यह नाव चियोस पहुंचने की कोशिश कर रही थी, ताकि प्रवासियों को यूनान में उतारा जा सके। स्थानीय तटरक्षक बलों ने उनका पीछा किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान दोनों नाव टकरा गयीं और समंदर में डूबने से 15 लोगों की मौत हो गयी।

घटना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दो तटरक्षकों और सात बच्चों एवं दो महिलाओं सहित 25 प्रवासियों को दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया। 14 प्रवासियों के शव पानी में मिले, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी एशिया, एशिया और अफ्रीका से आने वाले प्रवासी यूनान को यूरोप के एक रास्ते के तौर पर देखते हैं। इनमें से ज्यादातर यहां तुर्की से होते हुए आते हैं।

पश्चिम अफ्रीका के आइवरी कोस्ट में भीषण सड़क हादसा: 14 लोगों की मौत 21 अन्य घायल
अबिजान। आइवरी कोस्ट में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हादसा सुबह कबाडूगू इलाके में हुआ और इसमें एक ट्रक शामिल था जो अनाज ले जा रहा था और जिसमें अवैध रूप से 69 यात्री सवार थे।

परिवहन मंत्री अमादौ कोन ने कबाडूगू क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों को हादसे की शुरुआती जानकारी एकत्र करने के लिए तुरंत मौके पर जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गाड़ी चलाने वालों से सड़क पर उतरने से पहले सभी जरूरी तकनीकी जांच करने का आग्रह किया और सभी से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।

मध्य प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना, अब तक 29 लोगों की हो चुकी है मौत, जांच के आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल मामले से जुड़ी एक और व्यक्ति की मौत के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 29वीं मौत हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार आज भी झूठे दावों और कागजी रिपोर्टों में उलझी है। नाले जैसे गंदे पानी को 'शुद्ध' बताकर जनता को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तुरंत साफ पेयजल की ठोस व्यवस्था करे और इस 'जलहत्याकांड' की जिम्मेदारी ले। इसी बीच मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस संबंध में जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि दूषित पेयजल के इस मामले में स्वतंत्र और निष्प्क्ष आयोग से जांच कराया जाना आवश्यक है। इस फैसले के बाद अब इस मामले में न्यायिक जांच होगी। न्यायिक जांच के लिए बनाए गए आयोग का नेतृत्व सेवानिवृत न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता करेंगे।

चिली के जंगलों में आग लगने से अब तक 18 लोगों की मौत, हजारों बेघर, इमरजेंसी घोषित
सैंटियागो। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने रविवार को कहा कि देश के दक्षिण-मध्य क्षेत्र में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है और इसमें और वृद्धि होने की आशंका है। सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बायोबियो क्षेत्र के कॉन्सेप्सियन में पत्रकारों से बात करते हुए बोरिक ने कहा, आज हमारे पास 18 मौतों की पुष्टि हुई है, लेकिन दुर्भाग्य से हमें यकीन है कि यह आंकड़ा बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार अकेले बायोबियो में लगभग 300 घर नष्ट हो गए हैं और चेतावनी दी कि अंतिम संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है। अधिकारियों ने शनिवार शाम से पेन्को, नासिमिएंटो और लाजा नगरपालिकाओं में कफ्र्यू लगा दिया, जबकि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक लिरकेन में कफ्र्यू पहले ही शुरू हो गया था और आग से लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र प्रभावित होने के बाद अनिश्चित काल के लिए जारी है।

राष्ट्रीय वानिकी निगम के अनुसार, चिली में वर्तमान में 14 सक्रिय वन आग की घटनाओं के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे देशभर में 24,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जल चुका है। सबसे भीषण आग कॉन्सेप्सियन में लगी है, जिससे 10,600 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बोरिक ने नुब्ले और बायोबियो क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हुई
पोर्ट मोरेस्बी। प्रशांत महासागरीय देश पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में भीषण भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हो गई है।

पापुआ न्यू गिनी में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के मिशन के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र (संरा) प्रवासन एजेंसी को सोमवार को इस आपदा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि पोरगेरा खदान का मुख्य राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध है। स्थिति खराब है, क्योंकि भूस्खलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे बचाव दल और जीवित बचे लोगों दोनों के लिए खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि एक संयुक्त सरकारी टीम ने रविवार को प्रभावित गांव का निरीक्षण किया और तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए एंगा की प्रांतीय सरकार को 5,00,000 किना (लगभग 128,796 अमेरिकी डॉलर) का चेक प्रस्तुत किया।