Mitchell Starc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मिचेल स्टार्क ने टी-20 को कहा अलविदा, कहा- मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है
मेलबर्न। मिचेल स्टार्क ने अगले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम और 2027 के वनडे विश्व कप को प्राथमिकता देने के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। 35 वर्षीय स्टार्क ने 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और यूएई में 2021 टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।

स्टार्क ने आखिरी बार कैरेबियन में 2024 विश्व कप में इस प्रारूप में खेला था। उनके 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वर्तमान में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे स्थान पर रखते हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लेना है, जो उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय ग्रुप में थे और उस दौरान जो मजा आया वह शानदार था।

ODI क्रिकेट से संन्यास ले सकते है मिचेल स्टार्क
कोलकाता। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क निकट भविष्य में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सदस्य स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का खिताब जीतने के बाद कहा कि पिछले 9 साल मैंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को दिए हैं। जब क्रिकेट से समय मिलता था, तब मैं वह समय अपनी पत्नी और परिवार को देता था लेकिन अब मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं और फ़्रैंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। वनडे विश्व कप अभी बहुत दूर है, तो मैं एक फ़ॉर्मैट को छोड़ भी सकता हूं।

स्टार्क इससे पहले 2014 और 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए खेल चुके है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को तवज्जो देते हुए उन्होने आईपीएल के पिछले कुछ संस्करणों में रुचि नहीं दिखलायी थी।

आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा कि सच कहूं तो मैंने इस आईपीएल सीजन का पूरा लुत्फ़ उठाया। इसके बाद हमें विश्व कप खेलना है, जिसका अपना लाभ है। इस लीग में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और खिलाफ खेलने के बाद आप विश्व कप के लिए भी तैयार होते हैं। इस तरह यह विश्व कप की तैयारियों का भी एक हिस्सा है। मुझे नहीं पता कि अगले साल का क्या शेड्यूल है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि मैं फिर से केकेआर की बैंगनी और सुनहरे ड्रेस में यह टूर्नामेंट खेलता नजर आऊंगा।

स्टार्क को इस साल केकेआर ने 24.75 करोड़ रूपये में खरीदा था और वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।