Water campers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : एक दर्जन जगहों पर शुरु हुई प्याऊ, पानी के कैम्पर रखवाए
कोटा। नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ प्याऊ शुरु कर दी गई। जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी मिलने लगा है। नगर निगम की ओर से पूर्व में हर साल गर्मी के सीजन में मटकों वाली अस्थायी प्याऊ लगाई जाती थी। लेकिन वाटर कूलर लगने के बाद से प्याऊ लगाना बंद सा हो गया था। वहीं नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने भीषण गर्मी को देखते हुए 28 अप्रैल को शहर में डेढ़ दर्जन स्थानों पर प्याऊ संचालित करने के आदेश तो जारी कर दिए थे लेकिन एक दिन पहले तक प्याऊ शुरु नहीं हो सकी थी। नगर निगम की ओर से कई जगह पर प्याऊ के लिए स्ट्रक् चर तो बना दिए थे लेकिन वहां पीने के पानी के लिए कैम्पर नहीं रखे गए थे। जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही थी।

नवज्योति ने किया मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 21 मई के अंक में पेज 6 पर' भीषण गर्मी के बावजूद नहीं लगाई अस्थायी प्याऊ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही गुरुवार को नगर निगम आयुक्त ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों व प्याऊ के लिए नियुक्त प्रभारियों को प्याऊ शुरु करने के निर्देश दिए। आयुक्त का निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत अधिकतर प्याऊ पर पानी के कैम्पर रखवाए। घोड़े वाले बाबा चौराहा, सीएडी चौराहा, चम्बल गार्डन के सामने और तलवंडी व कॉमर्स कॉलेज रोड समेत कई जगह पर पानी के कैम्पर रखवाए। जिन पर सुबह से शाम तक लोगों ने शीतल जल का आनंद लिया और अपनी प्यास बुझाई।
नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि उन्होंने प्याऊ शुरु करने के आदेश कई दिन पहले ही दे दिए थे। लेकिन जैसे ही उनकी जानकारी में आया कि अभी तक वहां पानी की व्यवस्था नहीं की है तो संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद अधिकतर स्थानों पर प्याऊ को शुरु कर दिया है। साथ ही जहां अभी भी प्याऊ शुरु नहीं हुई हैं वहां भी शुरु करवा दी जाएंगी।

असर खबर का -भीषण गर्मी में छाया- पानी के किए इंतजाम
कोटा ।  कोटा में भीषण गर्मी पड़ी और तापमान 48 डिग्री पर पहुचा तो जिला प्रशासन ने आमजन को गर्मी से राहत के लिए छाया और पानी के इंतजाम कर दिए हैं।  बस स्टैंड व अस्पताल परिसर समेत कई जगह पर पानी के कैम्पर रखवाएं और छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। जिला कलक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कॉर्पाेरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विभिन्न गैर सरकारी व निजी क्षेत्र के संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने अपील की कि संगठन व संस्थान भीषण गर्मी में आमजन, मजदूर ,राहगीरों और जीव जंतुओं को राहत देने के लिए उपाय कर जिला प्रशासन का सहयोग करें।  साथ ही यह भी अपील की कि विभिन्न संगठन मजदूरों के इकट्ठे होने के स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पैट्रोल पंप, अस्पताल और अधिक आवागमन वाले स्थानों पर छाया, पानी, छाछ व लस्सी वितरण के लिए भी आगे आएं। बस स्टैंड, अस्पताल, राह चलते, सड़क किनारे बैठे लोगों को भी ठंडा पानी और छाछ लस्सी वितरित किए जाएं। जिला कलक्टर की इस अपील पर विभिन्न संगठनो व औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने इस कार्य के लिए सहर्ष आगे आने पर सहमति व्यक्त की।  बैठक के कुछ देर बाद ही शीतल पेय वितरण व छाया के इंतजाम शुरू भी कर दिए गए।

दोपहर 12 से 3 खुलें में नहीं करें कार्य
जिला कलक्टर ने अपील की कि विभिन्न औद्योगिक इकाईयों, परियोजनाओं व कार्य स्थलों पर ऐसी व्यवस्था की जाए कि भीषण गर्मी के चरम समय  दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कोई भी व्यक्ति खुले में कार्य नहीं करें। यदि कार्य अति आवश्यक हो तो छाया पानी के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

पशु-पक्षियों का रखें ख्याल
कलक्टर ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व आमजन से अपील की कि घरों में व कार्य स्थलों पर पशु पक्षियों के लिए भी दाने पानी के इंतजाम किए जाएं। पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाए।

भाजपा ने की शहर में प्याऊ संचालन की शुरूआत
भीषण गर्मी में आमजन व राहगीरों को शीतल जल से राहत मिले, इसके लिए शहर भाजपा ने सोमवार को प्याऊ  लगाने के अभियान की शुरूआत की। शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी कार्यकर्तार्ओं के साथ उद्योग नगर क्षेत्र में प्याऊ का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्तार्ओं से भीषण गर्मी से आमजन को राहत दिलाने के लिए व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया था। इसी क्रम में भाजपा की ओर से शहर के  विभिन्न स्थानों पर प्याऊ संचालन प्रारंभ किया जाएगा। जैन ने कहा कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से व्यापारियों को शहर के सभी प्रमुख बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अपने प्रतिष्ठानों के बाहर मटके रखने और  नियमित रूप से शीतल जल की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

भीषण गर्मी से आमजन को राहत की कायद प्रारम्भ
नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी से आमजन को आ रही समस्याओं को राहत प्रदान करने के लिए वार्डो में छाया पानी की व्यवस्था की जा रही है।  विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियो के माध्यम से पशुओं को पीने के पानी की व्यवस्था, पक्षियों के लिए परिण्डों की व्वयस्था के साथ-साथ नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में स्मॉग गन मशीनों द्वारा सम्पूर्ण दक्षिण क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।  महापौर ने बताया कि तेज धूप की तपन से पक्षियों को बचाने के लिए भी पक्षी घरों का निर्माण कर विभिन्न स्थानों पर पेड़ पर इनको लगाया जा रहा है। महापौर राजी अग्राल ने सभी स्यं सेी संस्थाओं और जन प्रतिनिधियों से आव्हान किया है कि इस भीषण गर्मी में आमजन के साथ पशु-पक्षियों के लिये शिेष अभियान चलाकर सो कार्य में जुट जाये।

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि शहर में भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद भी जिला प्रशासन की ओर से आमजन को राहत के लिए कोई इंतजाम नहीं करने का मामला सबसे पहले नवज्योति  ने उठाया था। समाचार पत्र में 26 मई के अंक में पेज दो  पर‘बिना इंतजाम यह कैसा रेड अलर्ट,’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इससे पहले भी 9 मई को पेज 7 पर ‘राहगीरों को मटकों के शीतल जल का ंितजाम’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें गर्मी में छाया-पानी के इंतजाम नहीं होने से लोगों की परेशानी को बताया था।  समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला कलक्टर व प्रशासन और सामाजिक व व्यापारिक संगठन हरकत में आए और छाया पानी के इंतजाम करने में जुट गए। सोमवार से लोगों के लिए प्याऊ, पानी के कैम्पर व छाया और छाछ व लस्सी के इंतजाम  किए गए।