Gajendra Singh Khimsar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
भीलवाड़ा। प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के सरकारी दावे कागजी साबित हो रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में प्रसव के दौरान होने वाली कुल मातृ मौतों में से 46.2% मामलों में मौत का कारण ही स्पष्ट नहीं है। अस्पतालों में प्रसव के बाद होने वाले अनिवार्य मेडिकल ऑडिट की भारी लापरवाही के चलते इन मौतों की वास्तविक वजह फाइलों में दबी रह जाती है। दैनिक नवज्योति की पड़ताल में सामने आया है कि हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की ट्रैकिंग में भारी लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाएं दम तोड़ रही हैं। प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की मौतों का ग्राफ डराने वाली रफ्तार से भाग रहा है। अप्रैल के मुकाबले मई महीने में यह आंकड़ा करीब दोगुना हो चुका है। मई माह में कुल 72 रिपोर्टेड मौतें हुईं, जबकि अनुमानित आंकड़ा 79 का था। वहीं, अप्रैल में 39 मौतें रिपोर्ट की गई थीं। सबसे ज्यादा मौतें जोधपुर (11), भीलवाड़ा (7) और कोटा जिले में (7) दर्ज की गई हैं।

गर्भवती महिलाओं का दुश्मन: पीपीएच और हाई बीपी
वित्तीय वर्ष में दर्ज कुल 685 मौतों के विश्लेषण से पता चलता है कि मेडिकल लापरवाही और समय पर इलाज न मिलना महिलाओं के लिए काल बन रहा है। 317 महिलाओं (46.2%) की मौत किस वजह से हुई, इसका रिकॉर्ड ही नहीं है। प्रसव के बाद ज्यादा खून बहने से 120 महिलाओं (17.5%) की जान गई। वहीं गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप के कारण 108 महिलाओं (15.8%) ने दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक से 29 (4.2%) और गंभीर इन्फेक्शन (सेप्सिस) से 28 महिलाओं (4.1%) की मौत हुई है।

पंजीकरण में हनुमानगढ़ और झुंझुनं जिला सबसे फिसड्डी
एंटीनेटल केयर (एएनसी) रजिस्ट्रेशन में राज्य का औसत 88.67% रहा है, जहां कुल 16.97 लाख गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ। हालांकि, इसमें क्षेत्रीय असमानता साफ दिखती है। शीर्ष 5 जिलों ने 99% से अधिक पंजीकरण का शानदार रिकॉर्ड बनाया। वहीं सबसे पिछड़े जिले में हनुमानगढ़ (66.6%) और झुंझुनू (67.8%) राज्य में सबसे निचले पायदान पर रहे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहद कमजोर है।

इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर की विशेष टीम और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भीलवाड़ा आकर विस्तृत जांच की है। आज मैंने स्वयं जिला कलेक्टर के साथ हर पहलू की बारीकी से समीक्षा की है और प्रशासन से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। यह स्पष्ट कर दूं कि जिस ऑपरेशन थिएटर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसे पहले ही बंद कर दिया गया था और वहां कोई डिलीवरी नहीं हुई थी।
-गजेन्द्र सिंह खींवसर, चिकित्सा मंत्री राजस्थान

Jaipur Road Accident : चिकित्सा मंत्री ने ट्रोमा सेंटर पहुंच घायलों की पूछी कुशलक्षेम, घायलों की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार के दिए निर्देश,
जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बुधवार शाम को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचकर सीकर रोड पर हरमाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों के परिजनों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। खींवसर ने चिकित्सा विशेषज्ञों से घायलों की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली और बेहतर उपचार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहे।

राज्य सरकार हादसे के मृतकों एवं घायलों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. बीएल यादव ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में से 7 सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती थे, इनमें से एक की स्थिति में सुधार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष 6 में से 3 आईसीयू में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है।

भजनलाल शर्मा ने गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी को दी श्रदांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर पहुँचकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी  प्रीति कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

सीएम उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री के सहयोगी, परिवार के सदस्य, और सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और  इस दुखद अवसर पर दिवंगत प्रीति कुमारी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रार्थना की गई कि प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान दें।

दानदाताओं के बीच विवाद के चलते अटका मेड़ता ट्रोमा सेंटर भवन निर्माण : खींवसर
जयपुर। विधानसभा में विधायक लक्ष्मण राम ने उप जिला अस्पताल मेड़ता में स्वीकृत पद को लेकर प्रश्न उठाया। प्रश्न पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि 75 से 100 बेड इस अस्पताल में दिए गए थे।

वर्तमान में डॉक्टर के कुल 28 पद स्वीकृत है, जिसमें 13 कार्यरत है, जबकि नर्सिंग स्टाफ में 72 पद स्वीकृत है, जिसमें से 41 पद भरे हुए हैं। जहाँ तक ट्रॉमा सेंटर या नए भवन से जुड़ा प्रश्न है, तो दानदाताओं के बीच कुछ विवाद चल रहा है। ऐसे में हम वहां कोई नया काम नहीं कर पा रहे हैं। जहां तक 7 स्पेशलिस्ट की जरूरत का सवाल है तो वह आगामी एक महीने के भीतर इन पदों को भर देंगे।

Heatwave पर चिकित्सा मंत्री की मीटिंग : हो सकते हैं अहम फैसले
जयपुर। राजस्थान में तेज गर्मी के प्रकोप के चलते रोजाना कहीं ना कहीं हीट स्ट्रोक से मौत हो रही है। इसको लेकर गंभीर हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर ने दूसरे दिन भी हीटवेव पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।

चिकित्सा मंत्री ने हीटवेव को लेकर आला अधिकारियों की बैठक की थी। जिसमें उन्होंने हीटवेव की प्रदेश भर की अस्पतालों में तैयारी को लेकर समीक्षा की थी। और अधिकारियों को फील्ड में जाकर अस्पतालों के प्रबंधन की मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए थे। अब आज बैठक में हीटवेव को लेकर कई अहम फैसला आम जनता को राहत देने के लिए कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार वे अस्पतालों के राजस्थान मेडिकल सर्विस सोसायटी के माध्यम से कूलर, एसी सहित गर्मी से बचाव की अन्य व्यवस्था करने के आदेश दे सकते हैं।