Film Industry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने 45 किलो के कैमरे से रचा इतिहास, 100 साल के ऑस्कर इतिहास में पहली बार किसी महिला ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता
नई दिल्ली। Academy Awards 2026 के मंच पर जब सिनेमैटोग्राफर ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने अपना अवॉर्ड स्वीकार किया, तो वह पल सिर्फ एक कलाकार की जीत नहीं था-वह सिनेमा इतिहास में बदलाव का क्षण था। लगभग 100 साल के ऑस्कर इतिहास में पहली बार किसी महिला ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता। अवार्ड लेते समय ऑटम ने अपनी स्पीच के बीच एक भावुक अपील की-यहां मौजूद सभी महिलाएं कृपया खड़ी हो जाएं। जब डॉल्बी थिएटर में मौजूद महिलाओं ने खड़े होकर उनका साथ दिया, तो वह दृश्य एकजुटता और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

करियर का टर्निंग पॉइंट

फिल्म इंस्टीट्यूट के दिनों में ही एक संयोग ने उनके करियर को नई दिशा दी। एक दोस्त की जगह शूट करने वह एक सेट पर पहुंचीं, जहां फिल्ममेकर Francis Ford Coppola की पोती Gia Coppola प्रोड्यूसर थीं। दोनों ने साथ काम करना शुरू किया और जब जिया ने अपनी पहली फिल्म Palo Alto (2013) निर्देशित की, तो उसकी सिनेमैटोग्राफर ऑटम ही थीं। यही प्रोजेक्ट उनके करियर का मजबूत आधार बना।

संघर्ष और यादों से जन्मा कैमरे का सपना

ऑटम का बचपन साधारण था, लेकिन उनकी प्रेरणा असाधारण जगह से आई। फिलिपिनो और अफ्रीकन-अमेरिकन मूल के परिवार में जन्मीं ऑटम का पालन-पोषण एक सिंगल मां ने किया। उनके नाना-नानी काम के सिलसिले में अलग-अलग जगहों पर जाते रहते थे और वहां की तस्वीरें संभालकर रखते थे। यही पुरानी फोटो एल्बम्स ऑटम के लिए तस्वीरों की दुनिया का पहला दरवाजा बनीं।

स्कूल के दिनों में ही उन्होंने फोटोग्राफी शुरू कर दी थी। आगे चलकर वह आर्ट हिस्ट्री पढ़ना चाहती थीं, लेकिन दाखिले के दौरान उन्हें फिल्म से जुड़ा एक कोर्स लेना पड़ा। इसी कोर्स में उन्होंने फिल्मों को देखा और उनकी दुनिया बदल गई। तस्वीरों से प्यार अब चलती तस्वीरों यानी सिनेमा की ओर मुड़ चुका था। इसके बाद उन्होंने सिनेमैटोग्राफी सीखने के लिए रुख किया।

सिनर्स और 45 किलो कैमरे का चुनौतीपूर्ण सफर

ऑटम के करियर का सबसे बड़ा मुकाम फिल्म Sinners साबित हुई। 1930 के दशक के मिसीसिपी पर आधारित इस कहानी को निर्देशक रायन कूगलर बेहद अलग विजुअल स्टाइल में शूट करना चाहते थे। फिल्म को दो बड़े फॉर्मेट में शूट किया गया- अल्ट्रा-पैनाविजन 70
इस शूट के लिए इस्तेमाल हुआ पैनाविजन 65 कैमरा, इसका वजन करीब 45 किलो होता है। इतने भारी और जटिल सेटअप के साथ काम करते हुए ऑटम इस फॉर्मेट में शूट करने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर बन गईं। फिल्म के विजुअल्स-गहरे टेक्सचर, पुराने दौर की रोशनी और सिनेमाई फ्रेम-ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया। एक जीत, जो सिर्फ व्यक्तिगत नहीं ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ की यह उपलब्धि सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से मौजूद लैंगिक असंतुलन को चुनौती देने वाला क्षण है।
45 किलो के कैमरे से लेकर ऑस्कर ट्रॉफी तक का उनका सफर यह साबित करता है कि विजन, मेहनत और जुनून के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। और शायद इसी वजह से उनकी जीत सिनेमा इतिहास में एक नए युग की शुरूआत मानी जा रही है।

कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 वर्ष : ‘राज रिबूट’ से किया था डेब्यू, जानें अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बॉलीवुड में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। ‘राज : रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2016 से ‘राज : रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति खरबंदा ने अपने करियर के 9 साल पूरे कर लिए हैं। उनका फिल्मी सफर कमर्शियल फिल्मों के साथ दिल छू लेने वाले ड्रामों और बेबाक ओटीटी विकल्पों का बेहद अनूठा संतुलन दर्शाता है।

हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘राज रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाली कृति ने इस फिल्म में जिस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई, उसने उनकी सक्षम अभिनय प्रतिभा के साथ उनके आत्मविश्वास को भी दिखाया। एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ में उन्होंने अपने स्वाभाविक आकर्षण के साथ पर्फेक्ट कॉमिक टाइमिंग से अपने दर्शकों का दिल जीता। ‘शादी में जरूर आना’ को उनके अभिनय सफर में मील का पत्थर कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इस इमोशनल रोमांटिक फिल्म के जरिए उन्होंने अपने संवेदनशील किंतु प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘यमला पगला दीवाना’ फिल्म में भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ बड़े सितारों के होते हुए भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। ‘हाउसफुल 4’, बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म में शुमार है, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में जगह दी। फिल्म ‘पागलपंती’ अपने नाम के अनुरूप पूरी तरह से एक विशुद्ध कॉमेडी मनोरंजक फिल्म थी, जिसने उन्हें मुख्यधारा में बनाए रखा। बिजॉय नांबियार की गहरी इंटेंस ड्रामा फिल्म ‘तैश’ ने भी कृति की अभिनय में गहराई को जोड़ा, बल्कि उनके अभिनय क्षमता को साबित किया।

फिल्म ‘14 फेरे’ एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसमें कृति ने रोमांस और सामाजिक मुद्दों के बीच संतुलन बनाकर दर्शकों को प्रभावित किया था। नेटफ्लिक्स की ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘राणा नायडू 2’ के साथ कृति ने ओटीटी की तरफ कदम बढ़ाते हुए न सिर्फ एक बहुपरतीय भूमिका निभाई, बल्कि अपने दर्शकों में भी इजाफा किया। विशेष रूप से अपनी ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ इमेज से अलग हटकर एक अंधेरे, तीखे पक्ष को दिखाया, जिसने उनके करियर को नया आयाम दिया।

‘राज : रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का 9 वर्षों का सफर उनकी बहुमुखी प्रतिभा, मेहनत और रूढ़ियों को तोड़ने की हिम्मत का प्रमाण है।

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 37 साल किए पूरे : अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, फैंस के दिलों में बॉलीवुड के भाईजान के रुप में बनाई पहचान
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 37 साल पूरे कर लिए है। सलमान खान ने बॉलीवुड में बतौर सह कलाकार वर्ष 1988 में प्रदर्शित ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपना डेब्यू किया था। हालांकि, 1989 में प्रदर्शित सूरज बडज़ात्या की ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान खान को रातों रात नेशनल हार्टथ्रॉब बना दिया। यह फिल्म न सिर्फ सलमान बल्कि भारतीय  सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा के लिए भी गेम-चेंजर बनकर सामने आई। इस सफलता के बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और चाहे वह ‘वांटेड’ और ‘दबंग’ जैसी ऐक्शन एंटरटेनर्स हों, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फैमिली ड्रामा हो, या फिर ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी इमोशनल कहानी हो, उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं, जिसका सिलसिला आज भी जारी है।

अपने करियर की शुरुआत से ही सलमान खान ने कई टॉप फिल्ममेकर्स के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करते हुए बहुत से अवॉड्र्स अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही उनके फैंस द्वारा हर साल उनकी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्में त्योहार की तरह सेलिब्रेट की जाती हैं। यही वह कारण है कि सलमान की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती हैं। फैंस सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है और इसमें बहादुरी और देशभक्ति की झलक साफ दिखाई देने वाली है।

करीना कपूर ने किए फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे, खास मौके पर अभिनेत्री ने शेयर किया एक पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। करीना कपूर को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। करीना कपूर ने इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में करीना ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने डेब्यू को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं, जबकि कुछ फोटोज में वो अकेले नजर आ रही हैं।

करीना ने अपने पोस्ट में कैप्शन में लिखा- सिर्फ 25 साल और हमेशा के लिए। इसके साथ ही करीना ने कुछ एक इमोजी का इस्तेमाल किया है।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल : अमिताभ ने दी बधाई, कहा- मैं उसका और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पुत्र अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके 25 साल पूरे होने पर बधाई दी है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की थी। अभिषेक बच्चन को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। मैं उसका और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य है। अमिताभ बच्चन ने एक अन्य पोस्ट में अभिषेक के लिये लिखा कि एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म किंग की शूटिंग। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।

अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म कालीधर लापता को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म चार जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत किंग में भी नजर आएंगे।

कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 16 साल, बिना किसी गॉडफादर या मेंटर के हासिल की कामयाबी
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा में 16 साल पूरे करते हुए, कृति आज एक ऐसी बहुमुखी और लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में खड़ी हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर या मेंटर के यह मुकाम हासिल किया। दक्षिण भारतीय सिनेमा से शुरू हुई उनकी यह यात्रा द्दढ़ निश्चय, संघर्ष और अपने हुनर पर अटूट विश्वास की मिसाल है। ऑडिशन के लंबे सफर से लेकर कन्नड़, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में लीड रोल्स तक, कृति ने बार-बार यह साबित किया है कि असली प्रतिभा और मेहनत किसी भी कनेक्शन से ज्यादा असरदार होती है।

कृति की फिल्मोग्राफी उतनी ही विविधतापूर्ण है, जितनी उनकी अभिनय क्षमता। चाहे ‘गुगली’ में भावनात्मक प्रदर्शन हो, ‘ब्रूस ली : द फाइटर’ में उनकी सादगी और स्क्रीन प्रेजेन्स, ‘हाउसफुल 4’ में उनका सहज कॉमिक टाइमिंग या ‘शादी में जरूर आना’ में आरती शुक्ला के रूप में उनका दमदार और दिल छू लेने वाला अभिनय। कृति हर बार खुद को नए तरीके से प्रस्तुत करती हैं। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी हर जॉनर में सहजता से ढल जाना उनकी खासियत है।

इस खास मील के पत्थर को और भी खास बनाते हुए, कृति अब ‘राणा नायडू 2’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस बार वह एक गहरे और जटिल किरदार में नजर आएंगी, एक ऐसा रूप जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है।

मैंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार हमारे उद्योग में इतनी रुचि ले रही है : आमिर खान
मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा है कि उन्होंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार फिल्म उद्योग में इतनी रुचि ले रही है। आमिर खान ने मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर में आयोजित विश्व श्रृव्य द्दश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन ( वेव्स) 2025 में आयोजित ‘स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर : पुटिंग इंडिया ऑन वल्र्ड स्टूडियो मैप’ नामक पैनल चर्चा में शिरकत की। फिल्म समीक्षक मयंक शेखर द्वारा संचालित इस सत्र में फिल्म उद्योग के कई दिग्गज शामिल हुए। इनमें निर्माता रितेश सिधवानी, प्राइम फोकस लिमिटेड के नमित मल्होत्रा, फिल्म निर्माता दिनेश विजन, पीवीआर सिनेमा के अजय बिजली और प्रसिद्ध अमरीकी निर्माता चाल्र्स रोवन शामिल रहे।

आमिर खान ने कहा- यह पहली बार है, जब मैंने किसी सरकार को हमारे उद्योग में इतनी रुचि लेते देखा है। वेव्स केवल एक संवाद नहीं है। यह नीति का पुल है। यह एक आशाजनक शुरुआत है। मुझे यकीन है कि हमारी चर्चाएं नीतियों में बदल जाएँगी।

ओटीटी बहस पर आमिर खान ने बताया कि कैसे थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच की संकीर्ण खिड़की थिएटर दर्शकों को हतोत्साहित करती है।

Happy Birthday: कोलकत्ता में सुवरवाइज़र की नौकरी छोड़ मुंबई आएं अमिताभ, फिल्म इंडस्ट्री मेें चमके सितारे, दर्शकों से मिला खूब प्यार
मुंबई। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन आज 82 वर्ष के हो गये। 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में जन्में अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत कोलकत्ता में बतौर सुपरवाइजर की जहां उन्हें 800 रुपये मासिक वेतन मिला करता था।

वर्ष 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोडऩे के बाद मुंबई आ गये। बचपन से ही अमिताभ बच्चन का झुकाव अभिनय की ओर था और दिलीप कुमार से प्रभावित रहने के कारण वह उन्हीं की तरह अभिनेता बनना चाहते थे। वर्ष 1969 में अमिताभ बच्चन को पहली बार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम करने का मौका मिला, लेकिन इस फिल्म के असफल होने के कारण वह दर्शकों के बीच कुछ खास पहचान नहीं बना पाये। वर्ष 1971 में अमिताभ बच्चन को राजेश खन्ना के साथ फिल्म आनंद में काम करने का मौका मिला। राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के रहते हुये भी अमिताभ बच्चन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। इस फिल्म के लिये उन्हें सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया ।

निर्माता प्रकाश मेहरा की फिल्म..जंजीर अमिताभ बच्चन के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी।फिल्म की सफलता के बाद बतौर अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये। दिलचस्प तथ्य यह है कि फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन को काम करने का मौका सौभाग्य से ही मिला । वर्ष 1973 मे निर्माता -निर्देशक प्रकाश मेहरा अपनी जंजीर फिल्म के लिये अभिनेता की तलाश कर रहे थे। पहले तो उन्होंने इस फिल्म के लिये देवानंद से गुजारिश की और बाद में अभिनेता राजकुमार से काम करने की पेशकश की लेकिन किसी कारणवश दोनों अभिनेताओं ने जंजीर में काम करने से इंकार कर दिया ।

अभिनेता प्राण ने प्रकाश मेहरा को अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया और उनकी फिल्म बांबे टू गोवा देखने की सलाह दी। फिल्म को देखकर प्रकाश मेहरा काफी प्रभावित हुये और उन्होंने अमिताभ बच्चन को बतौर अभिनेता चुन लिया । जंजीर के निर्माण के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकपूर भी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे । उसी दौरान राजकपूर ने अमिताभ की आवाज सुनी लेकिन तब तक वह नहीं जानते थे कि यह किसकी आवाज है उन्होंने कहा कि एक दिन इस दमदार आवाज का मालिक फिल्म इंडस्ट्री का बेताज बादशाह बनेगा। फिल्म जंजीर की सफलता के बाद अमिताभ बच्चन की गिनती अच्छे अभिनेता के रूप मे होने लगी और वह फिल्म उद्योग में एंग्री यंग मैन कहे जाने लगे।

वर्ष 1975 मे यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म दीवार ने अमिताभ बच्चन की पिछली सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिये और शोले की सफलता के बाद तो उनके सामने सारे कलाकार फीके पडऩे लगे और अमिताभ बच्च्चन फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार के सिंहासन पर जा बैठे।सुपर स्टार के रूप मे अमिताभ बच्चन किस उंचाई पर पहुंच चुके थे इसका सही अंदाजा लोगों को तब लगा जब 1982 में निर्माता -निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद लगभग मौत के मुंह मे पहुंच गये। इसके बाद देश के हर मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारे मे हर जाति और धर्म के लोगों ने उनके ठीक होने की दुआएं मांगी, मानो अमिताभ बच्चन उनके ही अपने परिवार का कोई अंग हो। लोगों की दुआएं रंग लाई और अमिताभ जल्द ही ठीक को गये।

वर्ष 1984 में अपने मित्र राजीव गांधी के आग्रह पर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और इलाहाबाद से सांसद का चुनाव लड़ा तथा सांसद के रूप मे चुन लिये गये। अमिताभ बच्चन को अधिक दिनों तक राजनीति रास नहीं आई और तीन वर्ष तक काम करने के बाद उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया । इसकी मुख्य वजह यह थी कि उनका नाम उस समय बोफोर्स घोटाले में खींचा जा रहा था। सासंद के पद से इस्तीफा देने के बाद अमिताभ बच्चन पुन: फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हो गये ओर उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना जारी रखा, लेकिन 1990 के दशक के आखिर में उनकी फिल्में असफल होने लगी जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने 1997 तक अपने आप को अभिनय से अलग रखा ।

वर्ष 1997 में अमिताभ बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे कदम रखा और ए.बी.सी.एल . बैनर का निर्माण किया ।इसके साथ ही अपने बैनर की निर्मित पहली फिल्म मृत्युदाता के जरिये अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अभिनय करना शुरू किया। इसके बाद वर्ष 2000 में ही टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में भी अमिताभ को काम करने का मौका मिला। कौन बनेगा करोड़पति की कामयाबी के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर से दर्शको के चहेते कलाकार बन गये। अमिताभ बच्चन को बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार, पांच बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मो में गीत भी गाये है। उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1979 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर नटवर लाल में मेरे पास आओ मेरे दोस्तों गीत गाया था।

अमिताभ बच्चन को बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्श्री,पद्मभूषण और पद्मविभूषण समेत कई सम्मान से नवाजा गया है। अमिताभ बच्चन की इस वर्ष कल्की 2898 एडी प्रदर्शित हुयी जिसने 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी वाली फिल्म वेट्टेयन, 10 अक्टूबर को प्रदर्शित हुयी है।

अमिताभ इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं।

लता मंगेश्कर ने अपनी आवाज़ के दम पर फिल्म इंडस्ट्री मेंं कमाया नाम
मुंबई। बॉलीवुड में लता मंगेश्कर को ऐसी पाश्र्वगायिका के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर करीब सात दशक तक राज किया। मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सिंतबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर (मूल नाम हेमा हरिदकर) के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी रंगमंच से जुड़े हुये थे।

पांच वर्ष की उम्र में लता ने अपने पिता के साथ नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही लता संगीत की शिक्षा अपने पिता से लेने लगी। उन्होंने वर्ष 1942 में फिल्म किटी हसाल के लिये अपना पहला गाना गाया लेकिन उनके पिता को लता का फिल्मों के लिये गाना पसंद नहीं आया और उन्होंने उस फिल्म से लता के गाये गीत को हटवा दिया।

वर्ष 1942 में 13 वर्ष की छोटी उम्र में ही लता के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की जिम्मेदारी उनके उपर आ गयी। इसके बाद उनका पूरा परिवार पुणे से मुंबई आ गया। लता को फिल्मों में अभिनय करना जरा भी पसंद नहीं था बावजूद इसके परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को उठाते हुये उन्होंने फिल्मो में अभिनय करना शुरू कर दिया।

वर्ष 1942 मे लता को 'पहली मंगलगौर' में अभिनय करने का मौका मिला। वर्ष 1945 में लता की मुलाकात संगीतकार गुलाम हैदर से हुयी। गुलाम हैदर लता के गाने के अंदाज से काफी प्रभावित हुये। गुलाम हैदर ने फिल्म निमार्ता एस .मुखर्जी से यह गुजारिश की कि वह लता को अपनी फिल्म शहीद में गाने का मौका दे। एस. मुखर्जी को लता की आवाज पसंद नहीं आई और उन्होंने लता को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया। इस बात को लेकर गुलाम हैदर काफी गुस्सा हुये और उन्होंने कहा यह लड़की आगे इतना अधिक नाम करेगी कि बड़े-बड़े निमार्ता-निर्देशक उसे अपनी फिल्मों में गाने के लिये गुजारिश करेगें।

वर्ष 1949 में फिल्म महल के गाने आयेगा आने वाला गाने के बाद लता बालीवुड़ में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गयी। इसके बाद राजकपूर की बरसात के गाने जिया बेकरार है, हवा मे उड़ता जाये जैसे गीत गाने के बाद लता बालीवुड़ में एक सफल पाश्र्वगायिका के रूप में स्थापित हो गयी। सी.रामचंद्र के संगीत निर्देशन में लता ने प्रदीप के लिखे गीत पर एक कार्यक्रम के दौरान एक गैर फिल्मी गीत ए मेरे वतन के लोगों गाया। इस गीत को सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू इतने प्रभावित हुये कि उनकी आंखो मे आंसू आ गये। लता के गाये इस गीत से आज भी लोगो की आंखे नम हो उठती है ।

लता की आवाज से नौशाद का संगीत सज उठता था। संगीतकार नौशाद लता के आवाज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होने अपनी हर फिल्म में लता को ही लिया करते थे। वर्ष 1960 मे प्रदर्शित फिल्म मुगले आजम के गीत मोहे पनघट पे गीत की रिकार्डिंग के दौरान नौशाद ने लता से कहा था मैंने यह गीत केवल तुम्हारे लिये ही बनाया है, इस गीत को कोई और नहीं गा सकता है। हिन्दी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर को सदा अपनी फिल्मों के लिये लता की आवाज़ की जरूरत रहा करती थी। राजकपूर लता के आवाज के इस कदर प्रभावित थे कि उन्होेंने लता मंगेश्कर को सरस्वती का दर्जा तक दे रखा था। साठ के दशक में लता पाश्र्वगायिकाओं की महारानी कही जाने लगी।

वर्ष 1969 मे लक्ष्मीकांत प्यारे लाल के संगीत निर्देशन ने लता मंगेश्कर ने फिल्म इंतकाम का गाना आ जानें जा गाकर यह साबित कर दिया कि वह आशा भोंसले की तरह पाश्चात्य धुन पर भी गा सकती है। नब्बे के दशक तक आते आते लता कुछ चुनिंदा फिल्मों के लिये ही गाने लगी। वर्ष 1990 में अपने बैनर की फिल्म लेकिन के लिये लता ने यारा सिली सिली गाना गाया। हालांकि यह फिल्म चली नहीं लेकिन आज भी यह गाना लता के बेहतरीन गानों में से एक माना जाता है।

लता मंगेश्कर को उनके सिने करियर में चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लता मंगेशकर को उनके गाये गीत के लिये वर्ष 1972 में फिल्म परिचय, वर्ष 1975 में कोरा कागज और वर्ष 1990 में फिल्म लेकिन के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उनको वर्ष 1969 में पदमभूषण, वर्ष 1989 में दादा साहब फाल्के सम्मान, वर्ष 1999 में पदमविभूषण, वर्ष 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया। 06 फरवरी 2022 को सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Yash Chopra Bith Anniversary: YCF ने स्कॉलरशिप प्रोग्राम किया लांच, फिल्म इंडस्ट्री के निम्न-आय वर्ग के बच्चों को मिलेगा लाभ
मुंबई। यश राज फिल्म्स की परोपकारी शाखा, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक यश चोपड़ा की 92वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष और परिवर्तनकारी पहल वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की है।

वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम खास तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन सदस्यों के बच्चों का समर्थन करने के लिए बनाया गया है, जो निम्न-आय वर्ग से आते हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बॉलीवुड की रीढ़ कहे जाने वाले ये अनसंग हीरो (गुमनाम नायक) भुलाए न जाएं। इस अवसर का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनके माता-पिता फिल्म यूनियनों/फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पंजीकृत सदस्य हैं, और यह अवसर मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत, पात्र छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर उनके अध्ययन के लिए संपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें मास कम्युनिकेशन, फिल्म मेकिंग, प्रोडक्शन और डायरेक्शन, विजुअल आर्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और एनीमेशन जैसे क्षेत्रों में अध्ययन करने का मौका मिलेगा। प्रति छात्र 5 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। यह यश चोपड़ा फाउंडेशन की ओर से फिल्म बिरादरी के अंदर प्रतिभा को आगे बढ़ाने का दिल से किया गया प्रयास है। उनकी शिक्षा को वित्तीय सहायता प्रदान कर, वाईसीएफ न केवल उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य दे रहा है, बल्कि उन्हें उस इंडस्ट्री में सार्थक योगदान देने का अवसर भी दे रहा है, जिससे उनके परिवार पीढ़ियों से जुड़े रहे हैं।

इस पहल पर बात करते हुए, यशराज फिल्मस के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि महान फिल्म निर्माता और हमारे संस्थापक यश चोपड़ा हमेशा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को किसी भी रूप में वापस देने में विश्वास करते थे। उनकी यह सोच आज हम आगे बढ़ाना चाहते है। इसलिए, उनकी 92वीं जयंती पर, हम फिल्म बिरादरी के बच्चों को सशक्त बनाने के मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह पहल योग्य छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने और अंतत: हमारे फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित और सशक्त करेगी।

कियारा फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले प्लेस्कूल में शिक्षिका के रूप में करती थीं काम
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिल्मों में आने से पहले अपनी मां के प्लेस्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी। कियारा आडवाणी ने भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बना ली है। कियार ने अपने शानदार प्रदर्शन और करिश्माई ऑन-स्क्रीन उपस्थिति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस साल कियारा के इंडस्ट्री में 10 शानदार साल पूरे हुए हैं, और अपने बेहतरीन टैलेंट के दम पर उन्होंने अपने लिए एक अलग जगह बनाई है। उनके कुछ बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा महिला लीड में से एक बना दिया है।

सिनेमा में अपनी प्रसिद्धि से पहले, कियारा आडवाणी ने अपनी देखभाल और पोषण करने की स्वाभाविक क्षमता को अपनी मां के प्लेस्कूल में शिक्षक के रूप में निखारा, जहाँ उन्होंने बच्चों को नर्सरी राइम्स और बेसिक कॉन्सेप्ट्स सिखाए। इस शुरुआती अनुभव ने उनकी सहानुभूति और समर्पण को उजागर किया, जो उनके मनोरंजन उद्योग में भविष्य की सफलता की नींव बना।

कियारा हमेशा से बच्चों की पसंदीदा रही हैं, और उनके साथ गहरा जुड़ाव रखने की क्षमता उनके पोषण और देखभाल करने वाले स्वभाव का परिणाम है, जो उनके शिक्षक के रूप में बिताए समय से विकसित हुआ। यह गुण उनकी एक्टिंग में भी झलकता है। उनकी फिल्मों, जैसे भूल भुलैया 2 और गुड न्यूज़ में निभाए गए किरदारों ने बच्चों के साथ खास संबंध बनाया, जिससे वह युवा दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गईं।

इस बीच, कियारा आडवाणी को पैन-इंडियन फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ राम चरण और निर्देशक शंकर हैं। इसके अलावा, उनके पास कुछ बड़ी फिल्में भी हैं, जिनमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ वॉर 2 और रणवीर ङ्क्षसह के साथ डॉन 3 शामिल हैं।

कियारा आडवाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे किए, फिल्म फगली से हुई थी करियर की शुरूआत
मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं।

कियारा आडवाणी ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म फगली से अपने सिने करियर की शुरूआत की थी।कियारा ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिये हैं। इस खास का मौके का जश्न कियारा आडवाणी ने फैंस के साथ मनाया है और लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

कियारा आडवाणी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।फोटोज में कियारा ,अपने फैंस के साथ कियारा इस खास अवसर को सेलिब्रेट कर रही हैं। कियारा आडवाणी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 10 साल का सेलिब्रेशन तो बनता है।

कियारा आडवाणी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसमें रणवीर सिंह स्टारर डॉन 3 और साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर शामिल है।