Night Chaupal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को लालसोट पंचायत समिति की कांकरिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कांकरिया गांव के राजस्व मानचित्र को दुरुस्त करवाने, श्मशान घाट में टीन शेड एवं एवं अन्य सुविधाएं विकसित करवाने की मांग की। इसी प्रकार नई सड़कों का निर्माण, स्कूल में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने, आम रास्तों को दुरुस्त करवाने एवं खुलवाने, नाली निर्माण करवाने, बिजली के ढीले तार ठीक करवाने, बिजली कनेक्शन जारी करवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने जैसी मांगें रखीं। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को संजीदगी से सुनकर संबंधित विभागाध्यक्ष से वस्तुस्थिति और तथ्यात्मक जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रकरणों का तीन दिन में निस्तारण करें और बजटीय जरूरतों वाले प्रकरणों के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित करें। रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी लालसोट नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

झांपदा में रात्रि चौपाल आयोजित; एडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए अधिकारियों को निर्देश
लालसोट। लालसोट उपखंड क्षेत्र के झांपदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार रात्रि को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीना की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। रात्रि चौपाल में बिजली पानी के मुद्दे छाए रहे। ग्रामीणों ने बिजली एवं पेयजल की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया एवं समाधान कराए जाने का आग्रह किया। इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीणा ने विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी एवं हीट वेव के चलते विद्युत कटौती नहीं की जावे तथा आवश्यक हो तो सुबह के समय ही बिजली काटी जावे ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पेयजल का वितरण का समय निर्धारित कर समय सारणी से आमजन को अवगत कराया जाए ताकि इस भीषण गर्मी में आमजन को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कोटवाल एवं खाती ढाणियों में खराब पड़े  हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन जैन ने हीट वेव के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में अगर आवश्यक हो तो ही घरों से बाहर निकले तथा उन्होंने हीट वेव एवं गर्मी से बचाव के बारे में भी ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी। ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित पशु स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त कार्मिक के अनुपस्थित रहने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मीना ने उपखंड अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। झांपदा पुलिस थाना प्रभारी मदनलाल मीना ने इस अवसर पर बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचने के बारे में जागरूक किया। नालावास ग्राम के ग्रामीणों ने ग्राम की चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एसडीएम ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेजुबान पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए 25 परिंडे लगाए जावे तथा 6 सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं को पीने के पानी के लिए व्यवस्था की जावे। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीना, उपखंड अधिकारी नरेंद्र मीना, तहसीलदार अमितेश मीना, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, विद्युत निगम के सहायक अभियंता रामनरेश मीना, जलदाय विभाग की सहायक अभियंता जालंधर मीना, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन जैन, सरपंच प्रीतम सिंह शाहिद ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण एवं ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशासन मौजूद रहा।