Student Council - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीडलिंग पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद का गठन, 200 से अधिक छात्रों ने ली शपथ
जयपुर । सीडलिंग पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नई छात्र परिषद का औपचारिक गठन हुआ। “उद्देश्य के साथ नेतृत्व, ईमानदारी के साथ सेवा” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। समारोह में CEO एवं निदेशक डॉ. संदीप बक्शी तथा कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रीति बक्शी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन एक सप्ताह तक चले इन्वेस्टिचर एवं इंडक्शन कार्यक्रमों का समापन था, जिसमें कैम्ब्रिज विंग और जूनियर काउंसिल के लिए अलग-अलग समारोह आयोजित किए गए। कुल 200 से अधिक छात्रों को विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो विद्यालय की सामूहिक नेतृत्व और छात्र सहभागिता में आस्था को दर्शाता है।

समारोह की थीम शतरंज के खेल से प्रेरित रही, जिसमें रणनीति, दूरदर्शिता और टीमवर्क के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में डॉ. संदीप बक्शी ने नेतृत्व को सेवा का माध्यम बताते हुए छात्रों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. प्रीति बक्शी ने छात्रों से विनम्रता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी वातावरण में हुआ, जिसने नई नेतृत्व पीढ़ी के उदय का संदेश दिया।

विद्यार्थी परिषद ने चलाया सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम
दौसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सामाजिक अनुभूति के प्रथम चरण में ज़िले के विभिन्न गांवों के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छत्राओ को शहर दर्शन का कार्यक्रम चलाया गया। परिषद के प्रांत प्रमुख (एसएफडी ) जितेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सामाजिक अनुभूति का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष राजस्थान के जयपुर प्रांत में सामाजिक अनुभूति दो चरण में होना तय हुई है। प्रथम चरण में गांव से शहर और दूसरे चरण में शहर के छात्र गांव में जाएंगे। कार्यक्रम सयोजक पंकज ने बताया कि हमारा भारत देश हैं गांवों में बसता है। इसलिए शहर के छात्र को गांव का दर्शन करा उसकी जानकारी बढ़े कि किस प्रकार से हम लोग दैनिक उपयोग की चीजें उपयोग करते हैं। वो फल-सब्ज़ी किसान द्वारा कितनी मेहनत से उत्पाद की जाती हैं। वहीं गांव से शहर जाने वाला छात्र भी देख पाए शहर में कितने राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान हैं। पूरे देश भर के अलग अलग कोने के छात्र अलग अलग जाति समुदाय के छात्र एक साथ भोजन करे तो विविधता में एकता का भाव गांव के छात्रों में आए। देश में जातिवाद समाप्त हो, क्षेत्रवाद समाप्त हो, इस भाव को लेकर विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष सामाजिक अनुभूति चलती है। ज़िला संयोजक हर्षवर्धन ने बताया कि ज़िले के 53 छात्रों ने अपना सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम में पंजीयन करवाया, वही 47 छात्रों ने इस शहर दर्शन कार्यक्रम में जयपुर के राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, राजस्थान विधानसभा, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल का भ्रमण किया। उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। छात्राओं के समूह का नेतृत्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष यतिका शर्मा ने किया। वही भाइयों का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरिओम ने किया।