Congress officials - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक : असम के राजनीतिक हालात पर की चर्चा, कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद
नई दिल्ली। असम प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने यहां कांग्रेस के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में बैठक की, जिसमें असम के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बैठक की जानकारी देते हुये कहा कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में नवगठित असम प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों के साथ मुलाकात और बैठक की। समझा जाता है कि बैठक में असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वहां के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खड़गे तथा गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांगेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई को असम प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था और इस नियुक्ति को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भाजपा की हैट्रिक रोकने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। असम विधानसभा चुनाव में गोगोई का अब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय 80 कांग्रेस पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज
जयपुर। लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है। परिणाम के बाद 75 से अधिक प्रदेश पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। फिलहाल निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट फाइनल की जा रही है।

पीसीसी सेंट्रल वॉर रूम में चल रही कवायद में सभी लोकसभा सीटों पर प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस देने की कार्यवाही शुरू कर दी। नोटिस का संतोषप्रद जबाव नहीं देने वाले नेताओं के नाम के सूची में क्रॉस लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक में इन नामों पर गाज गिरने की मुहर लगेगी। अब तक निष्क्रिय सामने आए पदाधिकारियों में कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के निर्देश पर अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और महिला कांग्रेस में कुछ पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से कार्यमुक्त किया गया है। अब प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यवाही होना बाकी है।