RBSE 10th Result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026: पीडब्ल्यू RBSE Wallah की दीपिका ने 99.5% अंक किए हासिल
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बारां के डीसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू)  के RBSE Wallah की छात्रा, दीपिका ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस परिणाम पर खुशी जताते हुए अलख पांडेय, टीचर और फाउंडर, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा,“यह परिणाम सिर्फ अंकों का नहीं, बल्कि निरंतरता और अनुशासन का परिणाम है। दीपिका जैसे छात्र हमें यह याद दिलाते हैं कि रोज़ाना की ईमानदार मेहनत असाधारण नतीजे देती है। हमें खुशी है कि हम उनकी इस यात्रा का हिस्सा रहे। सभी छात्रों के लिए मेरा संदेश है — लगातार प्रयास करते रहें, अपने ऊपर भरोसा रखें, परिणाम खुद सामने आएंगे।”

दीपिका ने अपनी सफलता को आश्चर्यजनक और संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा,“मुझे सच में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैंने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और अपने कॉन्सेप्ट्स मजबूत करने पर ध्यान दिया। पीडब्ल्यू के RBSE Wallah के लेक्चर्स और प्रैक्टिस मटेरियल ने मेरी तैयारी को काफी मजबूत किया। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों की आभारी हूं, जिनका मुझे हमेशा साथ मिला।” दीपिका ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंदी में 100, अंग्रेजी में 100, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 100, गणित में 100 और संस्कृत में 98 अंक प्राप्त किए, जो उनकी मजबूत शैक्षणिक पकड़ को दर्शाता है। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के RBSE Wallah के उड़ान 2.0 बैच से की।

इस वर्ष कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,65,304 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,47,950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।  लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और उच्च पास प्रतिशत दर्ज किया, जो उनकी लगातार मजबूत शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। दीपिका की सफलता यह दिखाती है कि अनुशासित तैयारी और पीडब्ल्यू के RBSE Wallah जैसे सुलभ शिक्षा प्लेटफॉर्म का मार्गदर्शन, मिलकर छात्रों को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करता है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10 वीं में भी पुनर मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू, अंग्रेजी और विज्ञान विषय भी सम्मिलित
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार से गणित विषय के साथ ही अंग्रेजी और विज्ञान विषय कक्षा 10 वीं में भी पुनर मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू कर देने से इन विषयों में बोर्ड को पुनर मूल्यांकन के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। गत वर्ष से शुरू की गई। पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था के तहत केवल दसवीं कक्षा के गणित विषय को ही इसमें शामिल किया गया था। गणित विषय के पुनर्मूल्यांकन के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया और उसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः मूल्यांकन होने पर 15 से 20% तक अंकों में बढ़ोतरी भी हुई थी। अब बोर्ड ने इस बार अंग्रेजी और विज्ञान विषय को भी इसमें सम्मिलित कर लिया है।

यानी इन दोनों विश्व में भी बड़ी संख्या में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा गत 24 मार्च को दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया था, उसके बाद से लेकर अब तक कई परीक्षार्थियों ने गणित अंग्रेजी और विज्ञान विषय में पुनर मूल्यांकन करवाने के लिए बोर्ड को ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए 31 मार्च तक की समय अवधि दी गई है। इस दौरान प्रत्येक विषय में पूर्ण मूल्यांकन के लिए 100 शुल्क निर्धारित किए गए हैं। अतिरिक्त शुल्क के साथ 4 अप्रैल तक की भी व्यवस्था की गई है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम अब अगले सप्ताह से पहले संभव नहीं हो सकेगा। हालांकि, बोर्ड प्रशासन ने 20 मार्च तक दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन अभी तक करीब 200 उत्तर पुस्तिकाओं को जचने वाले परीक्षक द्वारा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं के अंक ही बोर्ड को ऑनलाइन नहीं भिजवाए है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा स्कूलों को भी सत्रांक भेजने के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया था।

ऐसी स्थिति में बोर्ड की खुद की परीक्षा परिणाम जारी करने की समस्त तैयारी पूरी नहीं हुई थी। अब शुक्रवार को चेटीचंड का अवकाश शनिवार को ईद का अवकाश और रविवार को राजकीय अवकाश के बाद सोमवार से शुरू होने वाले नए सप्ताह के दौरान ही बोर्ड द्वारा परिणाम जारी किया जा सकेगा। शुक्रवार को चेटीचंड के अवकाश के बावजूद बोर्ड में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी सहायक निदेशक को निर्देशित किया है, कि अभी तक जिन भी परीक्षक द्वारा ऑनलाइन बोर्ड को अंक नहीं भेजे गए हैं। उन्हें तुरंत निर्देशित करते हुए अंक मंगवा जाएं ताकि परिणाम में बिना वजह देरी नहीं हो।

गरीब मजदूर की बेटी तानिया ने किया समाज का नाम रोशन, 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, सिविल सर्विसेज में जाने का सपना
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र ग्राम खटवा के एक गरीब मजदूर की बेटी तानिया सैनी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिक्षा जगत में सैनी समाज के साथ परिजनों सहित अपनी विद्यालय व अध्यापकों का नाम रोशन किया।

तानिया सैनी के पिता पप्पू लाल सैनी ने बताया कि तानिया शुरू से ही पढ़ने में होशियार रही है। तानिया से दो बड़े भाई कंप्टीशन की तैयारी कर रहे हैं। तानिया के पिता पप्पू लाल सैनी ने कहा कि तीनों बच्चों की पढ़ाई में कभी गरीबी को आड़े आने नहीं दिया। पिता ने कहा कि तानिया के सिविल सर्विसेज में जाने के सपने को साकार करने के लिए दिन रात एक कर तानिया का सपना साकार करुंगा।

उल्लेखनीय है कि तानिया सैनी पुत्री पप्पू लाल सैनी निवासी खटवा बालिका आदर्श विद्या मंदिर खटवा रोड लालसोट में अध्यनरत है। तानिया सैनी ने कहा कि वह दिन में आठ से दस घंटे पढ़ने में बगैर किसी कोचिंग के बिताती हैं और आगे भी इसी तरह अधिक से अधिक समय पढ़ाई में बिताकर सिविल सर्विसेज में जाएगी। तानिया ने इस सफलता का श्रेय मात पिता व अध्यापकों को दिया। छात्रा तानिया सैनी पुत्री पप्पू लाल सैनी निवासी खटवा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तानिया द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर परिवारजन एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आदर्श विद्या मंदिर लालसोट के संकुल प्रमुख हंसराज शर्मा ने बताया कि तानिया सैनी पंचम कक्षा से आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में प्रवेश लेकर आज कक्षा दशवी में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं विद्यालय परिवार ने तानिया सैनी का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

10th Result : माता-पिता के सहयोग से कीर्ति लेकर आई 96 प्रतिशत, मजदूर का बेटा अविनाश लाया 94.33 प्रतिशत
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 10वीं के रिजल्ट में जयपुर के होनहारों ने भी अपना परचम लहराया है। कीर्ति महावर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। परीक्षा में टॉपर रहीं दांतली निवासी कीर्ति महावर ने बताया की परिजनों से सहयोग से ये परिणाम हासिल किया है। कीर्ति ने कहा की मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट को लेकर डर बना हुआ था कि परीक्षा में अंक कम नहीं आ जाए। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से अच्छे अंक हासिल किए। उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान लाइब्रेरी में पढ़ाई कर पेपर की तैयारी की है। आगे 11वी में साइंस बायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ-साथ नीट की तैयारी में जुट गई है। कीर्ति ने ज्ञान विद्या पीठ सीनियर सैकंडरी स्कूलए दांतली गोनेर रोड सांगानेर जयपुर पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही इसी स्कूल की विद्यार्थी सीता प्रजापत पुत्री रमेश चन्द कुम्हार ने 96.17 अंक प्राप्ति किए है।

मजदूर का बेटा लाया 94.33 प्रतिशत
जयपुर के रहने वाले अविनाश चंद्रवाल ने 94.33 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। जो जयपुर के मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ते हैं। उनके पिता राजेंद्र बैरवा पेशे से मजदूर हैं। वहीं मां केशंता देवी ग्रहणी हैं। पिता राजेन्द्र बैरवा ने बताया- मेरा बेटा के परिणाम आज देख कर मेरे को लगता है  कि अब भगवान ने मेरी सुन ली। पूरा जीवन मजदूरी करगा पर मेरे बेटे को सफल बना कर रहुंगा।

RBSE 10th Result : कुछ ही देर में जारी होने वाला है परिणाम, जानिए कैसे देखा जाएगा परिणाम
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली 10वीं बोर्ड और प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड द्वारा यह परिणाम शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।

आदर्श आचार संहिता के चलते इस बार परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नहीं जारी कर पाएंगे। जबकि परिणाम बोर्ड प्रशासन की ओर से महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया जाएगा।

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने कल बताया था कि परीक्षा का परिणाम शाम 5 बजे बोर्ड प्रशासक महेशचन्द्र शर्मा घोषित करेंगे। सैकण्डरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 और प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 63 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट एवं डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध रहेगा। बोर्ड आठ दिन बाद दूसरा परिणाम जारी करेगा। इससे पूर्व गत 20 मई को सीनियर सैकण्डरी के तीनों संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य तथा वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम जारी किया जा चुका है।