novac Djokovic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्ट्रेलियन ओपन, नोवाक जोकोविच और सिनर आसान जीत के साथ तीसरे दौर में
मेलबर्न। सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच और दूसरी सीड इटली के जानिक सिनर ने सीधे सेटों में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में जगह बनाई। रॉड लेवर एरिना में सर्बियाई चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविच को एकल में इटली के फ्रांसेस्को मास्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई, जबकि सिनर ने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-1, 6-4, 6-2  से पराजित किया।

जोकोविच तीसरे राउंड में नीदरलैंड के बोटिक वैन डी जैड्सचल्प से भिड़ेंगे। जोकोविच ने पहले सेट में 3-0 की बढ़त बनाकर कोर्ट पर अपना दबदबा बनाया। मास्ट्रेली ने कुछ प्रतिरोध दिखाया, कई ब्रेक पॉइंट बचाए और शक्तिशाली सर्व और तीन ऐस लगाकर जोकोविच को सेट के लिए सर्व करने पर मजबूर किया। दूसरे सेट में भी पैटर्न वैसा ही रहा, जोकोविच ने 3-2 के बाद बढ़त बनाई और 6-2 से सेट जीत लिया। तीसरे सेट में जोकोविच ने पांचवें गेम में सर्व ब्रेक करके 4-1 से आगे हो गए। मास्ट्रेली ने देर से वापसी की कोशिश किया, लेकिन जोकोविच की सटीकता और निरंतरता निर्णायक साबित हुई, क्योंकि उन्होंने इतालवी खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाकर जीत पूरी की।

बालाजी दूसरे राउंड में, युकी का मिश्रित युगल में अभियान समाप्त :

ओलंपियन एन श्रीराम बालाजी ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुषों के युगल मुकाबले के दूसरे राउंड में पहुंच गए, जबकि हार के साथ युकी भांबरी का मिश्रित युगल में अभियान समाप्त हो गया। बालाजी और उनके ऑस्ट्रियाई जोड़ीदार नील ओबरलीटनेर ने फ्रांस के पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट और ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई। बालाजी-ओबरलीटनेर की जोड़ी ने दो घंटे और 43 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 7(7)-6(4), 3-6, 7(10)-6(8) से जीत दर्ज की। इससे पूर्व दिन की शुरुआत में भारत के यूकी भांबरी और अमेरिका की निकोल मेलिचर-मार्टिनेज की जोड़ी को मिश्रित युगल के पहले दौर के मुकाबले में चीन की शुआई झांग और जर्मनी के टिम पुएट्ज से हार का सामना करना पड़ा।

वावरिंका तीसरे राउण्ड में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी :

स्टेन वावरिंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने विदाई सीजन में एक और यादगार पल जोड़ा, और एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। 40 साल के स्विस खिलाड़ी ने फ्रांसीसी क्वालिफायर आर्थर गेया को 4-6, 6-3, 3-6, 7-5, 7-6(3) से हराकर रोमांचक जीत हासिल की और तीसरे राउंड में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष बन गए। केन रोजवॉल ने 1978 में 44 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 वावरिंका इस सीजन के अंत में रिटायर होने वाले हैं। वावरिंका का अगला मुकाबला नौवीं सीड टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने विट कोप्रिवा को 6-1, 6-4, 7-6 से हराया।

ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस : नोवाक जोकोविच की ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100वीं जीत, स्वियातेक, गॉफ, मेदवेदेव और अल्कराज भी दूसरे राउंड में पहुंचे
मेलबर्न। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। उन्होंने स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। मैच करीब दो घंटे चला। इस जीत के साथ वे चार में से तीन ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट में 100 या उससे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अन्य स्टार खिलाड़ियों ने भी शानदार शुरूआत की। अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ, इगो स्वियातेक, डेनियल मेदवेदेव, वर्ल्ड नंबर-6 एलेक्स डी मिनॉर और वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कराज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

गॉफ ने कामिला को हराया :

तीसरी सीड कोको गॉफ ने रॉड लेवर एरीना में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली।

डेनियल मेदवेदेव ने डी जोंग को हराया :

डेनियल मेदवेदेव ने नीदरलैंड के खिलाड़ी को हराया डेनियल मेदवेदेव ने भी सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के खेले गए मुकाबले में नीदलैंड के जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, और 7-6 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

वीनस विलियम्स ने रचा इतिहास :

45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स ने सिंगल्स खेला ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका की वीनस विलियम्स ने इतिहास रचा है। वह 45 साल की उम्र में विमेंस सिंगल्स का मैच खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई। उन्हें तीन सेट तक चले मैच में ओल्गा डैनलोविच से 7-6 (5), 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

डी मिनॉर भी दूसरे राउंड में पहुंचे :

वर्ल्ड नंबर-6 एलेक्स डी मिनॉर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैच को 6-2, 6-2, 6-3 से जीत लिया। डी मिनॉर को मैकडोनाल्ड की गलतियों का भी फायदा मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लोकल दर्शकों का भी भरपूर सपोर्ट मिला। मैच के बाद पूर्व टेनिस खिलाड़ी टॉड वुडब्रिज ने डी मिनॉर की जमकर तारीफ की। अब डी मिनॉर दूसरे राउंड में सर्बिया के हमाद मेजेदोविच से भिड़ेंगे।

अल्काराज ने वॉल्टन को हराया :

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन को 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।

यूएस ओपन : जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने, अल्कारेज के साथ होगी सेमीफाइनल की जंग
न्यूयार्क। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हरा अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। जोकोविच का इस जीत के साथ फ्रिट्ज के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 11-0 हो गया है। इस जीत के साथ 38 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ओपन युग में एक ही सीजन में सभी चार प्रमुख टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। जोकोविच अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 14 बार सेमीफाइनल में पहुंचने के मामले में जिमी कॉनर्स के साथ बराबरी पर हैं। उन्होंने 2011, 2015, 2018 और 2023 में यूएस ओपन जीता है।

7वीं बार सभी 4 ग्रैंड स्लैम के सेमी फाइनल में पहुंचे :

जोकोविच इस सीजन में सभी चार मेजर टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जो उनके करियर में सातवीं बार है जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनका सीजन रिकॉर्ड 31-9 है। सेमी फाइनल में जोकोविच का मुकाबला कार्लोस अल्कारेज से होगा। लेक्सस एटीपी हेड-टू-हेड सीरीज में जोकोविच अल्कारेज से 5-3 से आगे हैं, जिसमें पिछले दो मैचों में मिली जीत भी शामिल है। शुक्रवार को फ्लशिंग मीडोज में उनका पहला मुकाबला होगा।

टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है अल्कारेज ने :

जोकोविच के साथ 2022 यूएस ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज भी हैं, जिन्होंने चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट गंवाए बिना सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

यूएस ओपन : नोवाक जोकोविच की जीत के साथ शुरुआत, बोन्जी ने किया उलटफेर
न्यूयॉर्क। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के पहले दौर में उत्साही किशोर लर्नर टिएन को हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं, 2021 के चैंपियन डेनियल मेदवेदेव पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। आर्थर ऐश स्टेडियम में सातवीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने 19 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी को दो घंटे 25 मिनट में 6-1, 7-6(3), 6-2 से हराया।

मेदवेदेव को फ्रांस के बोन्जी ने हराया :

फ्रांस के बेंजामिन बोन्जी ने उलटफेर करते हुए 2021 के चैंपियन डेनियल मेदवेदेव को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फ्रांसीसी खिलाड़ी बोन्जी ने पांच सेटों तक चले मैच में रूसी दिग्गज मेदवेदेव को 6-3, 7-5, 6-7(5), 0-6, 6-4 से हराकर सभी को चौंका दिया। बोन्जी ने कुछ हफ्ते पहले विंबलडन में भी मेदवेदेव को हराया था। उन्होंने एक बार फिर रूसी खिलाड़ी को पहले ही दौर में हराकर ग्रैंड स्लैम से बाहर कर दिया।

अनुष्का के साथ विम्बलडन में पहुंचे विराट, कहा- जोकोविच-अल्कारेज को फाइनल में देखना चाहूंगा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा है कि वह नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज को विम्बलडन के फाइनल में देखना पसंद करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि नोवाक यह मैच जीतेंगे।  विराट ने स्टार स्पोट्र्स और जियोहॉटस्टार विंबलडन 2025 के विशेषज्ञ विजय अमृतराज से विशेष बातचीत की, जो 7 जुलाई को नोवाक जोकोविच और एलेक्स डी मिनौर के बीच मुकाबला देखने के लिए अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। कोहली ने हाल के वर्षों में विंबलडन खेलों में भाग लेने के अपने अनुभव और अपने वर्तमान पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी के बारे में बताया।

विराट ने अपने पसंदीदा पुरुष एकल खिलाड़ी के बारे में कहा कि मैं पिछले कुछ समय से नोवाक जोकोविच के संपर्क में हूं। हमने संदेशों का आदान-प्रदान किया है, और वह बहुत दयालु रहे हैं। मैं नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज को फाइनल में देखना पसंद करूंगा और मुझे उम्मीद है कि नोवाक यह मैच जीतेंगे।

सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया, रोजर फेडरर को पीछे छोड़ा, जोकोविच की 99वीं जीत
लंदन। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर डैन इवांस को 6-3, 6-2, 6-0 से हराकर 19वीं बार विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ओपन युग में किसी भी पुरुष द्वारा सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में रोजर फेडरर से आगे निकल गए। विंबलडन में यह जोकोविच की कुल 99वीं जीत थी। 38 साल के जोकोविच अब तक सात विंबलडन खिताब और कुल 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 19 बार तीसरे दौर में पहुंचना बेहतरीन है। यह संख्या शायद यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज की उम्र जितनी है। गौरतलब है कि पिछले दो विंबलडन फाइनल में जोकोविच को हराने वाले अल्कारेज की उम्र 22 साल है, जबकि दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सिनर 23 साल के हैं। पुरुष सिंगल्स के अन्य मैचों में आॅस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर ने फ्रांस के आर्थर केजॉक्स को 4-6, 6-2, 6-4, 6-0 से हराया, जबकि 19वीं वरीयता वाले ग्रेगोर दिमित्रोव ने कोरेनटिन मोटेट को कड़े मुकाबले में 7-5, 4-6, 7-5, 7-5 से मात दी।

तीसरे दौर में ओसाका का सफर समाप्त :

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका शुक्रवार को अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-4 से हार के साथ ही विम्बलडन के तीसरे दौर से बाहर हो गई। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका की मौजूदा रैंकिंग में 50 वां स्थान है। उन्होंने अपने सभी ग्रैंड स्लैम खिताब हार्ड कोर्ट (यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन दोनों में दो-दो बार) पर हासिल किए है। ओसाका इस साल ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने पिछले चार में से तीन मैच हारकर पहुंची थीं और उनका करियर रिकॉर्ड वहां 5-4 का था। पाव्लुचेंकोवा तीसरे सेट में 4-ऑल से मैच के अंतिम 10 में से आठ अंक भुनाने में सफल रही।

चीन की वांग शिनयू दूसरे दौर में बाहर :

महिला वर्ग में चीन की वांग शिनयू दूसरे दौर में तुर्किये की जेनेप सोनमेज से 7-5, 7-5 से हार कर बाहर हो गईं। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जब तक कि सोनमेज ने जीत हासिल नहीं कर ली। दूसरे सेट में 5-5 से बराबरी के बाद, सोनमेज ने गुरुवार को जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिक आक्रामक खेल दिखाया। वांग ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि उसने आज असाधारण रूप से अच्छा खेला, खासकर अपने सर्विस रिटर्न और बेसलाइन गेम में। मुझे कोई आसान अंक नहीं मिला।

विम्बलडन टेनिस : दूसरे दिन भी जारी रहा उलटफेर का दौर, 23 नामी खिलाड़ी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सके, जोकोविच चार सेट के कड़े संघर्ष में जीते
लंदन। नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बावजूद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूनार्मेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि पहले ही दौर में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले। तीन बार के ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहले दौर में बाहर हो गए। वहीं दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिका की ऐमा नवारो के खिलाफ हार के साथ अपने पसंदीदा ग्रैंडस्लैम टूनार्मेंट विंबलडन को अलविदा कह दिया। जोकोविच को पहले दौर के मैच में पेट की समस्या के कारण दो बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी लेकिन आखिर में वह एलेक्जेंडर मुलर को 6-1, 6-7 (7), 6-2, 6-2 से हराने में सफल रहे। रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने बाद में कहा कि मैं 45 मिनट तक पेट की समस्या से परेशान रहा लेकिन डॉक्टरों की चमत्कारिक गोलियों से मैं अपनी ऊर्जा वापस पाने में सफल रहा।

पेर्रिकार्ड ने बनाया रिकॉर्ड :

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने विम्बलडन के पहले दौर के पांच सेट के मैच में जियोवानी म्पेत्शी पेर्रिकार्ड पर 6-7, 6-7, 6-4, 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की। इस मैच में पेर्रिकार्ड ने 153 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की, जो विम्बलडन का नया रिकॉर्ड है। हालांकि वह इस सर्विस पर अंक नहीं बना पाए।

72वीं रैंक के खिलाड़ी से हारे ज्वेरेव :

ज्वेरेव को पहले दौर में 72वीं रैंकिंग वाले आर्थर रिंडरक्नेच से पांच सेटों में चार घंटे 40 मिनट में 7-6, 6-7, 6-3, 6-7, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। रिंडरक्नेच का ऑल इंग्लैंड क्लब में 1-4 का करियर रिकॉर्ड था और वह ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंटों में 18 बार तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनलिस्ट रहे सातवें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें निकोलोज बेसिलशविली ने बाहर का रास्ता दिखाया।

गॉफ भी उलटफेर का शिकार :

विंबलडन में उलटफेर का दौर जारी रहा तथा महिला एकल में खिताब की प्रबल दावेदार गॉफ भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्हें दयाना यास्त्रेमस्का ने 7-6, 6-1 से हराया। इस तरह से विंबलडन में पहले दो दिन में 23 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी (13 पुरुष और 10 महिला) दूसरे दौर में पहुंचने में असफल रहे। दूसरे दिन बाहर होने वाले वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ियों में 18वें नंबर के उगो हम्बर्ट, 27वें नंबर के डेनिस शापोवालोव, 28वें नंबर के अलेक्जेंडर बुब्लिक और 30वें नंबर के एलेक्स मिशेलसन शामिल थे।

नवारो से हारी क्वितोवा :

चेक गणराज्य की 35 साल की क्वितोवा को 10वीं वरीय नवारो के खिलाफ सीधे सेट में 3-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 और 2014 में यहां खिताब जीतने वाली क्वितोवा ने इसके साथ ही विम्बलडन के अलविदा कह दिया। क्वितोवा ने सितंबर में होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर को अलविदा कहने की योजना बनाई है।

फ्रेंच ओपन : वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बॉइसन भी अंतिम चार में, जोकोविच सेमीफाइनल में, अब मुकाबला सिनर से
पेरिस। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में जोकोविच ने पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की। जोकोविच के अलावा वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड एलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों में 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में अपनी 101वीं जीत दर्ज की है। 38 साल के जोकोविच अब सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर से भिड़ेंगे। दोनों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें स्कोर 4-4 है। पिछले तीन मैचों में सिनर ने जीत हासिल की है।

सिनर की ग्रैंड स्लैम में लगातार 19वीं जीत :

इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को 1 घंटे 49 मिनट में 6-1, 7-5, 6-0 से हराया। इस जीत के साथ सिनर ने ग्रैंड स्लैम में अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की है और वह अब नोवाक जोकोविच के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगे।

सेमीफाइनल लाइन अप :

पुरुष वर्ग :

नोवाक जोकोविच बनाम जैनिक सिनर
कार्लोस अल्कराज बनाम लोरेंजो मुसेटी

महिला वर्ग :

कोको गॉफ बनाम लोइस बॉइसन
इगा स्वियातेक बनाम आर्यना सबालेंका

गॉफ ने कीज को हराया :

अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन मेडिसन कीज को 6-7(6), 6-4, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में गॉफ का मुकाबला फ्रांसीसी वाइल्डकार्ड खिलाड़ी लोइस बॉइसन से होगा, जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिरा एंड्रीवा और तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर सभी को चौंका दिया है। 22 वर्ष की बोइसों 1989 के बाद अपने डेब्यू ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

फ्रेंच ओपन में दर्ज की 100वीं जीत, नूरी को हरा जोकोविच क्वार्टर फाइनल में
पेरिस। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच ने सोमवार को चौथे दौर में कैमरुन नूरी को हराया जो उनकी रोलां गैरों पर करियर की 100वीं जीत है। 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में जुटे जोकोविच ने नूरी को 6-2, 6-3, 6-2 से हराया।

नडाल की सूची में हुए शामिल :

जोकोविच अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में से तीन रोलां गैरों में जीत चुके हैं और उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। जोकोविच स्पेन के राफेल नडाल के बाद फ्रेंच ओपन में 100वीं जीत दर्ज करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। नडाल ने रोलां गैरों पर 112 मैच जीते हैं।

अल्कराज भी अंतिम 8 में :

गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने पुरुष एकल के तीसरे दौर में बेन शेल्टन को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला वर्ग में एलिना स्वितोलिना ने पिछले साल की उपविजेता जैस्मिन पाओलिनी को पराजित किया। दूसरे वरीय और चार बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्कराज ने शेल्टन पर तीन घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (8), 6-3, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का सामना अमेरिका के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा।

पेगुला हुईं उलटफेर का शिकार :

महिलाओं के वर्ग में फ्रांस की गैर वरीय 21 साल की लुईस बोइसन ने अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोइसन कभी भी फ्रेंच ओपन में नहीं खेली हैं और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली 361वीं रैंकिंग की इस खिलाड़ी ने पेगुला को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पेगुला पिछले साल यूएस ओपन की उपविजेता थीं। वहीं, 2023 यूएस ओपन चैंपियन गॉफ ने 20वीं रैंकिंग की इकेटरीना एलेक्सांद्रोवा को 6-0, 7-5 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

French Open : जोकोविच, हर्बर्ट को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे
पेरिस। सार्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रांस के पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गये है।

दुनिया के नम्बर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने दो घंटे 33 मिनट तक चले मुकाबले में ह्यूजेस हर्बर्ट पर 6-4, 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

जोकोविच की 93वीं जीत है। जोकोविच रोलां गैरो पर तीन बार के विजेता हैं और अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाने के लिए उन्हें एक बार फिर फाइनल में जगह बनानी होगी।

दूसरे दौर में जोकोविच का मुकाबला स्पेन के खिलाड़ी रॉबर्टो कारबेलास बेइना से होगा।