closing ceremony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
अहमदाबाद। टी-20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर होंगी।

फाइनल मुकाबले से पहले टी-20 विश्व कप के समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक अपना जलवा बिखेरेंगे। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

अपनी दमदार आवाज, स्टेज पर जबरदस्त मौजूदगी और दुनिया भर में लैटिन पॉप गानों के लिए लोकप्रिय इस गायक की प्रस्तुति की खबर सुनकर प्रशंसक काफी  रोमांचित हैं। गायक से उम्मीद है कि वह मैच देखने आए प्रशंसकों को एक रोमांचक और यादगार अनुभव देंगे।

पार्टी अब बड़ी हो गई...

आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, टी-20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।

5.30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम :

फाइनल के दिन रविवार को स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे। रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने होटल बदला :

भारतीय टीम से जुड़े एक सदस्य हर उस शहर में धार्मिक स्थल पर जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। जहां टीम मैच खेल रही है। इसी क्रम में अहमदाबाद में भी टीम का होटल बदल दिया गया है। पिछले दो बड़े मुकाबलों में इसी शहर के पहले वाले होटल में ठहरने के दौरान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और इस साल सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच। ऐसे में टीम प्रबंधन इस बार किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता।

Paris Olympics 2024: रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में सपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक
पेरिस। लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।

करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में पारंपरिक अंदाज, रेड हॉट चिली पेपर्स के संगीत की धुन और रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाहट, आतिशबाजी, कला और नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के अगले आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले दो हफ्तों से अपनी पूरी जिदगी की मेहनत लगाने वाले खिलाड़यिों ने अपने-अपने देशों की परेड में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुवाई मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने की।

भारत के 'वॉल ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले श्रीजेश ने इन खेलों में भारत की कांस्य पदक जीत के साथ हॉकी से शानदार तरीके से संन्यास लिया। भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की जिसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई प्रयासों को विफल करके शानदार प्रदर्शन किया तथा ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव ने मैदान पर 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही भारतीय टीम को मैच में बने रहने में मदद की।

मनु भाकर ने खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और बाद में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक रजत एवं पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए। के फीनिक्स और काविंस्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शको मनमोह लिया। टॉम क्रूज, स्नूप डॉग, डॉ. ड्रे, बिली इलिश, रेड हॉट चिली पेपर्स और एच.ई.आर. ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अपने प्रदर्शनों से दर्शकों को रोमांचित किया। अगले ओलंपिक के लिए हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा और साल 2028 में अपनी चमक दिखाएगा।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़यिों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

मिस ओशियन वर्ल्ड 2024 : वेलकम सेरेमनी व सैश सेरेमनी का हुआ आगाज़
जयपुर। मिस ओशियन वर्ल्ड के फिनाले वीक का आयोजन जयपुर में हुआ। फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर व कार्यक्रम के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त को ग्रैंड फिनाले सीकर रोड स्थित चौमूं पैलेस में आयोजित किया जाएगा। पहले दिन के आयोजन में
20 कंट्रीज की सैश सेरेमनी व वेलकम सेरेमनी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कल के आयोजनों में जयपुर टुअर द्वारा जयपुर के मॉन्यूमेंट्स, कल्चर, हेरिटेज, खान पान से अवगत कराया जाएगा।

ये कंट्री पहुंची जयपुर
यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, इंडोनेशिया, इटली, साउथ सूडान, हंगरी, बुल्गारिया, जांबिया, लातविया, रिपब्लिक ऑफ़ क्रीमिया, उज़्बेकिस्तान, इंडिया, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, तंजानिया, साउथ अफ्रीका इत्यादि रही। मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 की विनर यूके की लौरा एड्रेसन भी जयपुर पहुंची भी जयपुर पहुंची।

गौरतलब है कि मिस ओशियन वर्ल्ड 2024 का आयोजन टूरिज्म और कल्चरल  एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत कार्यक्रम का आयोजन जयपुर स्थित पैलेस चौमूं पैलेस में आयोजित किया जा रहा हैं।

कोडाई प्रीमियर क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह
जयपुर। कोडाई प्रीमियर क्रिकेट लीग-2023 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। इस लीग में हिस्सा लेने वाली सभी 6 टीमों के खिलाडिय़ों ने अपने परिजनों सहित समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में रनर और विनर दोनों कप्तानों को ट्रॉफी दी गई साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर को भी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल मेहता व विशिष्ट अतिथि डॉ.के.के शर्मा ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के भाग्य को आकार देने और भविष्य के चैंपियनों को तैयार करने में उनके साथ हर घड़ी खड़े अकादमी के कोचो को भी बधाई दी।

अकादमी के कोच प्रेरित गोस्वामी ने कहा कि खिलाड़ियों को क्रिकेट में और अधिक मौका मिले, इसके लिए जल्द ही अन्य सीनियर-जूनियर क्रिकेट लीग की भी शुरुआत की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे खिलाड़ी चाहे वह पुरुष हो महिलाए दोनों लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियो को मिला अवॉर्ड

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- आर्यवीर सिंह
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- ईशान काबरा
सर्वश्रेष्ठ फील्डर- कार्तिक यादव
मैन ऑफ द सीरिज- आर्यन शर्मा