robbery incident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कर्ज उतारने के लिए फरियादी ने रची लूट की झूठी कहानी , शांतिभंग में गिरफ्तार
कोटा। दो दिन पहले  हुई लूट की वारदात का पदार्फाश करते हुए बोरखेड़ा पुलिस ने फरियादी को ही  गिरफ्तार किय। पुलिस जांच में सामने आया कि फरियादी तरूण राणा ने ही कर्ज उतारने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने फरियादी की निशानदेही पर जेवरात व आईफोन को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 30 मई को फरियादी तरूण राणा (27) पुत्र संजीव राणा निवासी कंसुआ  ने बोरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दी  कि वह 29 मई को  नयापुरा  से  स्कूटर से रात्रि के लगभग 11.30 बजे अकेला  घर जा रहा था। जब12. 30 बजे  सीसीएच बिल्डिंग के पास पहुंचा तो, पीछे से बिना नंबर की काली बाइक पर दो लड़के करीब 30- 32 साल के  आए और उन्होंने  स्कूटर के आगे बाइक  लगाकर रोक लिया। बाइक चालक के पीछे बैठे लड़के  ने स्कूटर को  लात मारी थी, जिससे  अनबेलेंस होकर गिर गया बाइक चालक ने बंदूक निकाल कर पेट के पास लगा दी और  कहा कि  शोर मचाया तो गोली मार दूंगा  जो भी चीजें हैं वह निकाल कर दे। इस पर पहनी हुई सोने की अंगूठी, चेन  , आईफोन तथा चांदी  का कड़ा उतार कर  ले लिया तथा  थेगड़ा रोड की तरफ भाग गए। पुलिस ने धारा 379,356,34 आईपीसी  में मुकदमा दर्ज कर लिया।

लूट की झूठी कहानी रची
पुलिस निरीक्षक रामलक्ष्मण ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए  विशेष टीम गठित की।   टीम ने  फरियादी के द्वारा बताए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व लूट  नकबजनी के चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ व मुखबिरों से भी जानकारी ली । घटनास्थल के आस पास  सीसीटीवी फुटेज देखे लेकिन कोई आता जाता नजर नहीं आया।   कोई घटना घटित हुई हो ऐसा कोई प्रमाण या तथ्य नहीं नजर  हुआ। उन्होंने बताया कि फरियादी भी बार-बार घटनाक्रम के बारे में अलग-अलग जानकारी दे रहा था। संदेह होने पर फरियादी से गहनता से पूछताछ की गई तो स्वयं के द्वारा लूट की झूठी कहानी रचने व पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज कराना स्वीकार किया। पूछताछ में बताया  कि उसके ऊपर कर्जा हो गया था  नई-नई शादी हुई थी, इसलिए सोचा अगूंठी , सोने की चेन व आईफोन को बेचकर कर्जा चुका दूंगा। इसलिए अपने साथ लूट की झूठी कहानी रची तथा बजरंग नगर क्षेत्र में सीसीएच बिल्ंिडग के पास जहां कैमरे नहीं है सुनसान जगह देखकर घटना की जगह का चुनाव किया।  ससुराल वालों को झूठी घटना बताकर बोरखेड़ा थाने में  जाकर  लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

अब होगी 182 की कार्रवाई
सीआई ने बताया कि फरियादी तरुण राणा द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराकर व पुलिस को गुमराह करने व लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस की छवि को धूमिल कर पुलिस का इकबाल कम करने का प्रयास किया गया है। इस पर उस के विरुद्ध उचित व कठोर कानूनी कार्रवार्ई की जाएगी।  उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। अब आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में 182 सीआरपीसी में की जाएगी।