Mini Theater - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क
जयपुर। कलाकर्म प्रोडक्शन की टीम और संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समाज में गंभीर विषय पर आधारित नाटक 'गुम' के महत्व और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि इस नाटक के सभी प्रदर्शन दर्शकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रखे जाएंगे। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि बिना किसी शुल्क के अधिक से अधिक लोग इस नाटक को देख सकें और इसके माध्यम से मिलने वाली सीख से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। संस्था का मानना है कि कला और रंगमंच के जरिए समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

नाटक से जुड़ी तैयारियों के तहत सोमवार को वैशाली नगर स्थित एक टॉवर में फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा ने प्रतिभागियों को ऑडिशन की तैयारी, प्रभावी संवाद अदायगी, मंच प्रस्तुति, चेहरे के भाव, शारीरिक हाव-भाव, कैमरे के सामने अभिनय तथा किरदार को जीवंत बनाने की तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफल अभिनेता बनने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। आयोजकों ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस प्रस्तुति का हिस्सा बनें और इस सामाजिक संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

सुसाइड समस्या का हल नहीं, खुद करनी होगी अपनी मदद
जयपुर। जवाहर कला केंद्र की पाक्षिक नाट्य योजना के अंतर्गत हास्य नाटक द सुसाइड खेला गया। युवा नाट्य निर्देशक सैफ अंसारी के निर्देशन में होने वाले नाटक की कहानी निकोलाई एर्डमन ने लिखी है जिसका नाट्य रुपांतरण मैड वन थिएटर ट्रस्ट ने किया है। यह नाटक ऐसे महत्वाकांक्षी युवा की कहानी पर आधारित है जो अपने सपने पूरा करना चाहता है, हताशा मिलने पर वह आत्महत्या का विचार करता है लेकिन जब लोग उसकी मौत का भी फायदा उठाने की सोचते है तो वह संतोष पूर्ण जीवन की ओर बढ़ता है। नाटक में हास्यात्मक व्यंग के जरिए लोगों के स्वार्थपूर्ण रवैये पर कटाक्ष किया गया है। जयपुर में पहली बार हुए इस नाटक का मुख्य पात्र सैम जो अपनी पत्नी और सास के साथ रहता है। दोनों ही महिलाएं कामकाजी है, अपने भविष्य और काम को लेकर सैम अभी भी चिंतित है। इसी बीच म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट टुबा बजाने की इच्छा उसके मन में प्रकट होती है। इस काम में भी असफल होना उसे इस कदर अखरता है कि वह सुसाइड करने की सोचता है। पत्नी और सास के ताने आग में घी का काम करते हैं। मुझे सिर्फ  सत्ता नहीं सताती, तुम भी सताती हो, मेरी मौत का तुम्हें बड़ा अफसोस होगा, मेरी कब्र की एक झलक पाने को तुम्हें लंबी-लंबी कतारों से गुजरना होगा। सैम सोचता है कि सभी समस्याओं का अंत अब सुसाइड ही है। सैम का पड़ोसी एलेक्स इस बात का फायदा उठाता है और अलग-अलग वर्ग के लोगों से सैम की जान का सौदा कर बैठता है।

कोई राजनीतिक प्रतिनिधि है तो कोई धर्मगुरु तो कोई सामाजिक संगठन का व्यक्ति सब सैम की मौत को भुनाने की सोचते हैं। इसके बदले में एलेक्स सभी से धन भी ले लेता है। यह सभी लोग सैम को अपने लिए जान देने को उकसाते है जिससे वह उसकी मौत का खुद के लिए महिमा मंडन कर सके। सैम स्थिति को भांपते हुए मरने का नाटक करता है। सभी लोग सैम की आलोचना करते हैं और अपनी योजना पर पानी फिरने से माथा पीटते हैं। सभी की सच्चाई सैम के सामने आती है तो उसे जिंदगी का महत्व पता लगता है, सुसाइड नहीं मुझे खुद ही करनी होगी अपनी मदद इसी भावना के साथ वह सामान्य जीवन की ओर अग्रसर होता है।

गौरी सिंगार करे... हंसी के गुब्बारे फटे और पति को बना दिया नौकर
जयपुर। रंग निर्देशक डॉक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा कला संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार के सहयोग से रवींद्र मंच के मिनी थियेटर में राजस्थानी नाटक गौरी सिंगार करें ढोलो पानी भरे का मंचन किया गया। नाटक में परिस्थिति जन्य हास्य ने दर्शकों को जमकर हंसाया।

जब पत्नी ने चाही वाहवाही लूटनी
नाटक में चांदमल भाटी की पत्नी सरोज को दिखावे का शौक रहता है। अपने इसी शौक में वह हद पार करती हुई अपनी एक सहेली के सामने अपने पति को नौकर व मुंहबोले देवर को अपना पति बताकर वाहवाही लूटना चाहती है। जबकि उसका देवर उसके घर आई एक सेल्स गर्ल को पसंद कर लेता है और उससे शादी करना चाहता है। ऐसे में हास्य व्यंग्य से भरपूर कथानक को राजस्थानी भाषा में प्रस्तुत कर कलाकारों ने कला प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।