Loksabha Election Result 2024 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में हैट्रिक बनाने से चूकी BJP
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटें जीतने की हैट्रिक नहीं बना पाई। इस बार उसे 25 में से 14 सीटों पर ही सफलता मिली है।

इंडिया गठबंधन को 11 सीटों पर जीत मिली है। गठनबंधन में कांग्रेस को आठ, सीपीएम, आरएलपी और बाप को एक-एक सीट मिली है। भाजपा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले की सीट भरतपुर में भी हार का सामना करना पड़ा। चुनावों में केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर सीट से हार गए।  उनको तीसरे स्थान पर संतोष कराना पड़ा। तीन अन्य केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बीकानेर, गजेन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर और भूपेन्द्र यादव अलवर से चुनाव जीत गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोटा से चुनाव जीत गए हैं। जालौर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए। झालावाड़-बारां सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनाव जीत गए हैं। वे इस सीट पर लगातार पांचवीं बार जीते हैं। प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी बाड़मेर में कांग्रेस के उम्मेदाराम चुनाव जीत गए हैं। यहां दूसरे स्थान पर शिव के विधायक एवं निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे हैं। बांसवाड़ा से भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के राजकुमार रोत ने चुनाव जीत कर सभी को चौंका दिया।

सबसे बड़ी जीत
महिमा विश्वराज मेवाड़, राजसमंद
जीत का अंतर
3,92,223

सबसे छोटी जीत
राव राजेन्द्र सिंह, जयपुर ग्रामीण
जीत का अंतर
1,615

पांच एमएलए बने एमपी
लोकसभा चुनाव में राजस्थान के पांच विधायक जीत गए। अब उनके विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव कराए जाएंगे। ये सभी पिछले साल नवम्बर में हुए विधानसभा चुनावों में विधायक निर्वाचित हुए थे। चौरासी विधानसभा क्षेत्र से बाप के विधायक राजकुमार रोत, दौसा से कांग्रेस के विधायक मुरारीलाल मीणा, उनियारा से कांग्रेस के विधायक हरीशचन्द्र मीणा, खींवसर से आरएलपी के विधायक हनुमान बेनीवाल और झुंझुनूं से कांग्रेस के विधायक बृजेन्द्र ओला लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन गए हैं।

भाजपा का वोट बैंक 8.81% कम हुआ
राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार भाजपा के वोटबैंक में 8.81 फीसदी कमी आई है। साल 2019 में भाजपा को 58.8 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार यह आंकड़ा घटकर 49.59 प्रतिशत रह गया। इसके मुकाबले कांग्रेस के मतों में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पांच साल पहले कांग्रेस को 34.2 प्रतिशत मत मिले थे।

दो पूर्व सीएम के बेटे भी मैदान में थे: वसुन्धरा के बेटे दुष्यंत जीते, गहलोत के बेटे वैभव हारे
लोकसभा चुनावों में राजस्थान से दो पूर्व सीएम के बेटे भी मैदान में थे। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस की उर्मिला जैन को बड़े अंतर से हराया है। दुष्यंत इस सीट पर पांचवीं बार चुनाव जीत कर आए हैं। इसके चलते वे वर्तमान भाजपा से जीत कर आए सांसदों में सबसे ज्यादा बार जीते हुए सांसद बन गए हैं। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। यहां वे भाजपा के लुंबाराम चौधरी से चुनाव हार गए हैं। वैभव पिछली बार जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। तब उन्हें भाजपा सरकार में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने चुनाव हराया था। इस बार उन्होंने सीट बदली थी, लेकिन जीत हाथ नहीं लगी।

NDA को 291 सीटों के साथ बहुमत INDIA गठबंधन को मिली 234 सीटें
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में सभी सीटों के परिणाम और रूझान में किसी भी अकेले दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है हालांकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 291 सीटें मिल रही हैं, भारतीय जनता पार्टी को अपने कुछ  मजबूत राज्यों में तगड़ा झटका लगा है लेकिन वह 242 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है वहीं कांग्रेस पिछले दो लोकसभा चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर बढ़त हासिल करती दिख रही है। इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिलती दिख रही है।

नेहरू, इंदिरा की बराबरी और मोदी
नेहरू 16 वर्ष 10 माह और 12 दिन पीएम रहे। वे 15 अगस्त 47 से 15 अप्रैल 52 तक यानी चार वर्ष और तीस दिन तथा 15 अप्रैल 1952 से 27 मई 1964 तक यानी 12 वर्ष एक महीने और 12 दिन पीएम रहे।
इंदिरा गांधी 15 साल 6 महीना और 16 दिन पीएम रहीं। वे 24 जनवरी 66 से 24 मार्च 77 तक और 14 जनवरी 80 से 31 अक्टूबर 84 तक पीएम रहीं। वे एक बार 11 साल एक माह 29 दिन और दूसरी बार 4 साल 4 महीने 17 दिन पीएम रहीं।
मोदी दो कार्यकाल पूरे कर तीसरे की तैयारी में है। वे दस साल 9 दिन प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह 10 साल चार दिन पीएम रहे थे।

आंध्र में तेदेपा और ओडिशा में भाजपा को बहुमत
विधानसभा चुनावों  में राजग बड़ा उलटफेर करते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में स्पष्ट बहुमत हासिल करती दिख रही है। आंध्र प्रदेश में राजग के घटक दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) ने 173 में से 133 सीटों पर निर्णायक जीत/बढ़त बना ली है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस को केवल 14 सीटों पर बढ़त है।

तेदेपा की सहयोगी भाजपा को सात और जनसेना पार्टी को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। ओड़िशा में 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 79 सीटों के साथ सत्ता में आने का दावा पुख्ता कर लिया है। वहीं दशकों से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल को केवल 51 सीटों पर बढ़त मिल रही है। कांग्रेस 15 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे है।
भाजपा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में झटका
कुल सीटें-543
बहुमत-272
एनडीए -291
इंडिया ग्रुप -234
अन्य-18

किसको कितनी सीटें
भाजपा - 240
कांग्रेस - 99
सपा - 37
तृणमूल कांग्रेस - 29
डीएमके - 22
जनतादलयू - 12
टीडीपी - 18
शिवसेना (शिंदे गुट) - 7
शिवसेना (उद्धव गुट) - 9
लोजपा - 5
सीपीआईएम - 4
एनसीपी (शरद) - 7
वाईएसआरसीपी - 4
राष्ट्रीय जनता दल - 4
आईयूएमएल - 3
आप - 3
झामूमो - 3
सीपीआईएमएल - 2
जदएस - 2
वीसीके - 2
सीपीआई - 2
रालोद - 2
जेकेएम - 2
जनसेना पार्टी - 2
अन्य - 19

परिणामों के बाद बोले राहुल गांधी
ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता
देश मोदी - शाह को नहीं चाहता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी। भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गई। गठबंधन के सभी साथियों को बधाई।

इंदौर में नोटा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पड़े 1.71 लाख वोट, भाजपा प्रत्याक्षी शंकर ललवानी ने दर्ज की जीत
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की अनुपस्थिति में नोटा यानी ''इनमें से कोई नहीं'' को मतगणना के दौरान 1 लाख 71 हजार 309 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद शंकर ललवानी लगातार बढ़त बनाए हुए थे। उन्होंने इस सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की है।

इंदौर संसदीय सीट भी इस बार चर्चा में बनी रही थी, जहां पर कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए न केवल अपना नामांकन वापस ले लिया, बल्कि कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया। इसके बाद इंदौर से कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने यहां लोगों से ''नोटा'' को वोट देने की पुरजोर अपील की।

मतणगना संबंधी सुबह 11 बजे तक सामने आए रुझानों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ललवानी ने 5,24,320 मत हासिल कर पांच लाख से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। यहां पर दूसरे क्रम पर बरकरार बसपा के संजय सोलंकी हैं, जिन्होंने 22,446 मत हासिल किए हैं। लेकिन यदि नोटा से तुलना की जाए तो भाजपा प्रत्याशी ने 4,34,053 मतों की बढ़त बनायी हुयी है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार इंदौर के 90, 267 मतदाताओं ने इस चुनाव में नोटा को चुना है। इंदौर में भाजपा के ललवानी के अलावा कुल 13 और प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर कोई भी मौजूद नहीं है। इंदौर भाजपा का अभेद गढ़ माना जाता है और यहां पिछले कुछ दशकों से भाजपा लगातार विजय दर्ज कराती आ रही है।

राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर बनाई बढ़त, अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ी
नई दिल्ली। कांग्रेस की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली से पार्टी नेता राहुल गांधी तथा अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह पर करीब 18000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10000 मतों से पीछे चल रही है।

ईरानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से हराया था। इस बार इस सीट पर कांग्रेस परिवार के सदस्य की बजाय परिवार के वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके लिए खुद गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था। रायबरेली सीट पर गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मां सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस बार वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं इसलिए उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा था कि वह अपने पुत्र राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही है। गांधी केरल की वायनाड सीट पर भी 80 हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं।