Japan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव
तेहरान। ईरानी अधिकारियों से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद जापानी स्वामित्व वाले एक सुपरटैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से जापान से जुड़ा यह पहला प्रमुख तेल पारगमन माना जा रहा है। 'इदेमित्सु मारू' नामक इस पनामा-ध्वजित वीएलसीसी (वेरी लार्ज क्रूड कैरियर), जिसे जापान की ऊर्जा कंपनी इदेमित्सू कोसान की सहायक इकाई संचालित करती है, लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर आगे बढ़ा है।

रिपोर्टों के अनुसार जहाज अबू धाबी तट के पास एक सप्ताह से अधिक समय तक लंगर डाले रहा था। इसने मार्च की शुरुआत में सऊदी अरब के जुयमह टर्मिनल से कच्चा तेल लोड किया था। जहाज की ट्रैकिंग जानकारी के मुताबिक उसने ईरान के क़ेश्म और लारक द्वीपों के निकट अपने मार्ग में समायोजन किया, जिसके बाद वह पूर्व दिशा में आगे बढ़ा। इसे ईरानी प्राधिकरणों के साथ निकट समन्वय का संकेत माना जा रहा है।

जापान अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पश्चिम एशियाई तेल पर अत्यधिक निर्भर है और उसके लगभग 95 प्रतिशत तेल आयात होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरते हैं। ऐसे में इस मार्ग की स्थिरता जापान की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए पूर्व स्वीकृति अनिवार्य कर दी है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि अब इस मार्ग से आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही संभव होगा।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच जापानी पीएम सनाए ताकाइची का बड़ा फैसला, कहा-नौसैनिक सुरक्षा भेजने की कोई योजना नहीं, कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते निर्णय विचाराधीन
टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जापान ने जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नौसैनिक पोत भेजने का कोई निर्णय नहीं लिया है। संसद में बोलते हुए ताकाइची ने कहा कि सरकार अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि जापान की कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते हैं और वह स्वतंत्र रूप से क्या कार्रवाई कर सकती है।

प्रधामंत्री ने कहा, हमने सुरक्षा जहाजों को भेजने के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि जापान स्वतंत्र रूप से क्या कर सकता है और कानूनी संरचना के अंदर क्या किया जा सकता है। ताकाइची ने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका ने इस क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा में सहायता के लिए जापान से कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समाचार चैनलों से कहा था कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को टैंकर यातायात के लिए खुला रखने में सहायता के लिए सात देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। जापान ऊर्जा आयात के लिए पश्चिम एशिया पर बहुत ज्यादा निर्भर है इसके आयातित ऊर्जा संसाधनों का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए वहां के समुद्री मार्गों में स्थिरता महत्वपूर्ण हो जाती है।

जापान में सानाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत : पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन ने हुए विंटर स्नैप पोल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।

सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों ने संसद के 465 सीटों वाले निचले सदन में 233 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। मतदान खत्म होने के दो घंटे से भी कम समय में एलडीपी ने अकेले ही बहुमत के आंकड़े को पार किया। यह पार्टी के अब तक के सबसे बेहतर चुनावी नतीजों में से एक माना जा रहा है। सानाए ताकाइची की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।

जापान को मार्कस द्वीप के पास मिला रेयर अर्थ रिच मड, टोक्यो में खुशी की लहर, गहराई से दुर्लभ खनिजों को निकालने का दुनिया में पहली बार परीक्षण
टोक्यो। जापान ने रेयर अर्थ की खोज पर बड़ी सफलता का ऐलान किया है। जापान को अपने एक द्वीप से दुर्लभ खनिज वाले गहरे समुद्र के तलछट को सफलतापूर्वक ड्रिल करके निकालने में कामयाबी मिली है। इसे जापान की रेयर अर्थ रिच मड (जादुई कीचड़) कहा जा रहा है। इसने जापान की रेयर अर्थ से जुड़ी उम्मीदों को बढ़ा दिया है। जापानी सरकार को उम्मीद है कि इससे रेयर अर्थ के लिए उनकी चीन पर निर्भरता कम हो जाएगी। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, गहरे समुद्र में ड्रिलिंग करने वाले जहाज चिक्यू ने मिनमिटोरिशिमा (मार्कस द्वीप) के पास 6,000 मीटर (19,700 फीट) की गहराई से तलछट सफलतापूर्वक इकट्ठा किया। इतनी गहराई से दुर्लभ खनिजों को निकालने का यह परीक्षण दुनिया में पहली बार हुआ है।

जापान ने द्वीप पर खोजा जादुई कीचड़

ताकाइची ने कहा है कि यह जापान में घरेलू स्तर पर दुर्लभ खनिजों के औद्योगीकरण की दिशा में पहला कदम है। हम किसी एक देश पर अत्यधिक निर्भरता से बचने के लिए दुर्लभ खनिजों के लिए मजबूत आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने की दिशा में प्रयास करेंगे। इस समय रेयर अर्थ की ग्लोबल सप्लाई पर चीन का प्रभाव है। जापानी आधिकारियों ने बताया है कि उनका रिसर्च जहाज चिक्यू 12 जनवरी को टोक्यो से रवाना होकर 1,900 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मिनमिटोरिशिमा द्वीप पहुंचा। उसने 30 जनवरी को रिकवरी आॅपरेशन शुरू किया और 1 फरवरी को इनोवेटिव ओशन डेवलपमेंट ने समुद्र तल से दुर्लभ तलछट के सफल निष्कर्षण का ऐलान किया।

कीचड़ में क्या-क्या छुपा है

शुरूआती जांच से पता चलता है कि कीचड़ में डिस्प्रोसियम और नियोडिमियम हैं। ये इलेक्ट्रिक वाहन मोटर्स में इस्तेमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट के लिए महत्वपूर्ण हैं। गैडोलिनियम और टर्बियम भी मिले हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल इमेजिंग और रक्षा तकनीक में उपयोग होते हैं। टर्बियम और मोनाजाइट के नमूनों को वैज्ञानिक जांच के लिए पेरिस की लैब भेजा गया है। जापान एजेंसी फॉर मरीन-अर्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रवक्ता ने कहा कि निष्कर्षण तीन अलग जगहों पर किया गया। जहाज के 15 फरवरी को शिमिजु बंदरगाह पर लौटने के बाद रासायनिक और व्यावसायिक विश्लेषण किया जाएगा। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि दुर्लभ पृथ्वी भंडार की कुल मात्रा और उनकी आर्थिक व्यवहार्यता निर्धारित करने के लिए और रिसर्च जरूरी है।

अगले साल शुरू होगा खनन

जापान ने संकेत दिए हैं कि कोई बड़ी तकनीकी बाधा नहीं आती है तो अगले साल फरवरी में बड़े पैमाने पर समुद्री खनन परीक्षण शुरू हो जाएगा। निष्कर्षण से लेकर अलगाव और शोधन तक की पूरी प्रक्रिया व्यवहार्य और लागत प्रभावी साबित हुई तो जापान बहुत बड़े स्तर खनन का काम कर सकता है। चीन इस समय वैश्विक दुर्लभ पृथ्वी आपूर्ति पर पूरी तरह हावी है। चीन ने हाल ही में जापान पर कई निर्यात प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में जापान को चीन पर निर्भरता कम करने के लिए विकल्पों की तलाश है। जापान ने लगातार मिनमिटोरिशिमा के पास दुर्लभ पृथ्वी भंडारों का सर्वेक्षण किया है। हालिया सफलता से उसकी उम्मीद बढ़ गई है।

जापान के इबाराकी में चीनी महिला का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू
टोक्यो। जापान के इबाराकी प्रांत के त्सुकुबा में एक पहाड़ी इलाके में 27 जनवरी को एक चीनी महिला का शव मिला। क्योटो न्यूज ने शनिवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

जापान में चीनी दूतावास ने कहा कि उसने जापानी अधिकारियों से महिला की मौत के कारण का जल्द पता लगाने का आग्रह किया है और पीड़ति परिवार को जरूरी कांसुलर सुरक्षा और सहायता देने का वादा किया है।

जापान : प्रधानमंत्री ताकाइची ने संसद भंग की, आठ फरवरी को होंगे चुनाव
टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने पदभार संभालने के केवल तीन महीने बाद शुक्रवार को संसद के निचले सदन 'डाइट' को भंग कर दिया है, जिससे आगामी आठ फरवरी को होने वाले मध्यावधि चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। ताकाइची ने यह कदम अपनी वर्तमान लोकप्रियता का लाभ उठाने और हाल के वर्षों में अपनी पार्टी को हुए नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से उठाया है। हालांकि, इस फैसले के कारण अर्थव्यवस्था को गति देने और बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए तैयार किए गए महत्वपूर्ण बजट को मंजूरी मिलने में देरी होने की संभावना है। सदन भंग होने की घोषणा के बाद सांसदों ने पारंपरिक 'बान्जाई' के नारे लगाए और चुनाव अभियान की तैयारियों में जुट गए।

अक्टूबर में जापान की पहली महिला नेता के रूप में निर्वाचित होने वाली ताकाइची की लोकप्रियता रेटिंग लगभग 70 प्रतिशत के मजबूत स्तर पर बनी हुई है। हालांकि, उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) अभी भी भ्रष्टाचार के आरोपों और यूनिफिकेशन चर्च के साथ पुराने संबंधों के कारण चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह अपनी राजनीतिक साख दांव पर लगा रही हैं और अब जनता को यह तय करना है कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिए या नहीं। वह अपने पूर्ववर्ती शिगेरु इशिबा की तुलना में अधिक कट्टर रूढि़वादी रुख अपना रही हैं और सैन्य मजबूती तथा सख्त आप्रवासन नीतियों पर जोर दे रही हैं।

ताकाइची ने दक्षिणपंथी 'जापान इनोवेशन पार्टी (जेआईपी) के साथ मिलकर एक नया गठबंधन बनाया है। यह बदलाव तब आया जब एलडीपी की पुरानी सहयोगी कोमेइतो पार्टी ने वैचारिक मतभेदों के कारण गठबंधन तोड़ दिया था। नए गठबंधन के तहत ताकाइची केवल पुरुषों के शाही उत्तराधिकार और परमाणु रिएक्टरों को फिर से शुरू करने जैसे लक्ष्यों पर आगे बढ़ रही हैं। दूसरी ओर, कोमेइतो ने विपक्षी कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के साथ मिलकर 'सेंट्रिस्ट रिफॉर्म एलायंस' का गठन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा ने इस नए गठबंधन को समावेशी राजनीति और लोग पहले की नीति का एक अवसर बताया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताकाइची के ताइवान समर्थक बयानों के बाद चीन के साथ जापान के संबंधों में तनाव बढ़ गया है, जिससे चीन ने आर्थिक और राजनयिक जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी जापान पर अपनी रक्षा क्षमताओं पर अधिक खर्च करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

ताकाइची का मानना है कि उन्हें अपनी नीतियों को लागू करने के लिए जनता के स्पष्ट जनादेश की आवश्यकता है। अब 12 दिनों का आधिकारिक चुनाव अभियान अगले मंगलवार से शुरू होगा, जिसमें ताकाइची अपनी निर्णायक छवि के दम पर बहुमत हासिल करने की कोशिश करेंगी।

टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, अन्य 8 घायल
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कार्यालय में काम करने वाले एक 69 वर्षीय अनुबंधित कर्मचारी ने ट्रैफिक के लाल सिग्नल की अनदेखी करने से स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 6.35 बजे टोक्यो के व्यस्त अकासाका जिले में एक चौराहे पर यह दुर्घटना हो गयी।

मृतक की पहचान एक निजी कंपनी में काम करने वाले नोबोरु आकाशी के रूप में हुई है। वह एक टैक्सी में सवार थे जब एक अन्य कार आकर टकरा गयी। इस हादसे में कचरा ढोने वाले ट्रक सहित छह वाहनों के हादसाग्रस्त हो जाने से 20 से 60 वर्ष की आयु के आठ पुरुषों और महिलाओं को गंभीर से लेकर मामूली चोटें आई हैं।

चीन का बड़ा दावा, जापान के पास इतना प्लूटोनियम कि रातो-रात बना ले परमाणु बम
टोक्यो। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए थे। उसके बाद जापान ने प्रण लिया था कि वो अपनी सेना नहीं रखेगा। कई दशक बीतने के बाद अब जापान ना सिर्फ अपनी सेना बना रहा है, बल्कि चीन ने दावा किया है कि जापान, गुप्त तरीके से परमाणु बम का निर्माण कर रहा है।

हालांकि, परमाणु हथियारों को लेकर जापान का हमेशा से सख्त रूख रहा है और उसने फरवरी 1970 में क्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी पर साइन कर दिए थे। इसके अलावा जापान तीन नॉन-न्यूक्लियर सिद्धांतों का भी पालन करता है। ये तीन सिद्धांत हैं 1- न्यूक्लियर हथियार न रखना, 2- न्यूक्लियर हथियार ना बनाना, 3- जापानी इलाके में न्यूक्लियर हथियारों को आने की इजाजत न देना। जापान का ये सिद्धांत ऐतिहासिक था, लेकिन नये जियो-पॉलिटिकल हालातों और चीन के बढ़ते खतरों ने जापान को परमाणु हथियार बनाने के लिए मजबूर कर दिया है।

जापान की नई प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने पिछले दिनों कहा था कि चीन अगर ताइवान पर सशस्त्र हमला करता है, तो इससे जापान के लिए अस्तित्व का खतरा पैदा हो सकता है, जिससे ऐसे हालात में जापानी सेना की जवाबी कार्रवाई की संभावना खुल जाती है। चीन के अलावा जापान को उत्तर कोरिया के हमले की भी आशंका रहती है, जिसके पास पहले से ही परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट है कि जापान ने चीन, रूस और उत्तर कोरिया जैसे देशों के खतरों को देखते हुए दूसरे देशों को जानलेवा हथियार एक्सपोर्ट करने पर खुद लगाई गई पाबंदियों में ढील दी है।

क्या जापान चोरी से बना रहा परमाणु बम?

चीन ने इस हफ्ते की शुरूआत में 30 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने इंटरनेशनल कम्युनिटी से जापान की न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ ठोस और कड़े कदम उठाने की अपील की है। चीन के रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान ने शायद पहले ही गुपचुप तरीके से हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम बना लिया है और उसके पास कम समय में न्यूक्लियर हथियार हासिल करने की टेक्नोलॉजिकल और आर्थिक क्षमताएं हैं। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक टिप्पणी का भी जिक्र किया गया है कि जापान के पास लगभग रातों-रात न्यूक्लियर हथियार बनाने की क्षमता है। बाइडेन ने यह जानकारी सबसे पहले जून 2016 में दिए एक इंटरव्यू में दी थी।

शी जिनपिंग के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए बाइडेन ने कहा था कि क्या होगा अगर जापान, जो कल न्यूक्लियर पावर बन सकता है, कल ही न्यूक्लियर हथियार बना ले? उनके पास लगभग रातों-रात ऐसा करने की क्षमता है। चीन ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसका शीर्षक जापान के दक्षिणपंथी ताकतों की न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाएं: विश्व शांति के लिए एक गंभीर खतरा नाम से है, जो करीब 30 पन्नों का है।

यह रिपोर्ट चाइना आर्म्स कंट्रोल एंड डिसआमार्मेंट एसोसिएशन और न्यूक्लियर स्ट्रेटेजिक प्लानिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, जो चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉपोर्रेशन से जुड़ा एक थिंक टैंक है, उसने मिलकर तैयार किया है। इस डील में कहा गया है कि एनपीटी संधि के तहत जापान की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं हैं, कि वो परमाणु हथियारों का निर्माण नहीं करेगा, लेकिन उसने गुपचुप तरीके से न्यूक्लियर हथियारों पर रिसर्च और डवलपमेंट किया है।

जापान ने क्योटो में 'बर्ड फ्लू' संक्रमण की पुष्टि की, सरकार ने जारी किया अलर्ट
टोक्यो। जापान के कृषि मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि आनुवंशिक परीक्षण से क्योटो प्रांत के एक फार्म में अत्यधिक संक्रामक 'बर्ड फ्लू' की पुष्टि हुई है। यह इस मौसम में देश में बर्ड फ्लू का नौंवा संक्रमण है। कृषि, वानिकी और मत्स्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यह संक्रमण क्योटो प्रांत के कामेओका शहर में स्थित एक मुर्गी फार्म में हुआ, जहां लगभग 280,000 मुर्गियां हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को किये गये आनुवंशिक परीक्षण से अत्यधिक संक्रामक एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार, फार्म की सभी मुर्गियों को मारकर जला दिया जाएगा और दफना दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित फार्मों को मुर्गियों और अंडों को स्थानांतरित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि 3 से 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित अन्य फार्मों को पोल्ट्री उत्पादों को क्षेत्र से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है।

एक बयान में कहा गया है कि संंक्रमण को रोकने के लिए फार्म के आसपास कीटाणुशोधन प्रयासों को तेज कर दिया गया है और एक महामारी विज्ञान जांच दल को भेजा गया है । आवश्यकता पडऩे पर मंत्रालय के विशेषज्ञों को भी भेजा जाएगा। जापान में एवियन इन्फ्लुएंजा का मौसम आमतौर पर शरद ऋतु से लेकर अगली वसंत ऋतु तक चलता है। इस मौसम में पहले हुए आठ प्रकोपों के कारण लगभग 24 लाख मुर्गियों को मारा जा चुका है।

जापान में स्मार्टफोन पर लगाम : दिन में 2 घंटे चला सकेंगे फोन
टोक्यो। वर्तमान में हम सबकी जिंदगी और आदत में स्मार्टफोन शुमार है। लोग कई-कई घंटे स्मार्टफोन चलाते हुए गुजार देते हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य, लोगों की हेल्थ व मेंटल हेल्थ और बिखरते रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक्सपर्ट स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह देते हैं। इस कारण दुनिया भर में स्क्रीन टाइम करने के लिए तरह-तरह की कवायद हो रही हैं।

हाल ही में जापान के एक शहर में फोन चलाने को लेकर नियम बनाने का एलान किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अब लोग दिन में सिर्फ दो घंटे ही स्मार्टफोन चला सकेंगे। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के तोयोआके शहर के निवासी अब प्रतिदिन केवल दो घंटे ही स्मार्टफोन का उपयोग कर सकेंगे।

तोयोआके के मेयर मासामी कोकी ने घोषणा की कि शहर की विधानसभा जल्द ही एक मसौदा अध्यादेश पर मतदान करेगी, जो निवासियों को काम और स्कूल के दायित्वों के अलावा स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर दो घंटे तक ही समय बिताने की अनुमति देगा। अगर नियम पर सहमति बन गई तो तोयोआके में अक्टूबर से यह लागू हो जाएगा। बता दें कि जापान शहर कागवा में साल 2020 में ऐसा नियम बनाकर लागू किया जा चुका है।

नियम का उल्लंघन करने पर क्या होगा?
कोकी ने स्पष्ट किया कि इस अध्यादेश का उल्लंघन करने पर कोई आर्थिक या आपराधिक दंड नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम को दो घंटे तक सीमित करना केवल एक दिशा निर्देश है। विधेयक का उद्देश्य निवासियों को स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाना है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
जापान में मार्च में एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि देश में युवा प्रतिदिन औसतन पांच घंटे अपने फोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर बिताते हैं। कोकी का मानना है कि फोन के ज्यादा इस्तेमाल से नींद की समस्या, मेंटल हेल्थ पर असर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

नियम में क्या कहा गया है?
बच्चे और बडे, युवा और बुजुर्ग एक तय समय के बाद फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
स्कूल के बाद छात्र-छात्राएं दिन में सिर्फ दो घंटे ही स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकेंगे।
1-5 कक्षा तक के बच्चों को रात 9 बजे और बड़े बच्चों को रात 10 बजे के बाद फोन न चलाएं।

लोगों ने जताई नाराजगी
जापान के तोयोआके शहर में फोन को लेकर जो नियम बनाए जा रहे हैं, उनमें भले ही सजा या जुर्माना का प्रावधान नहीं है। यह नियम सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। बावजूद लोगों में नाराजगी है। जापान में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- दो घंटे का समय बहुत कम है, इतने समय में वो कुछ नहीं कर पाएंगे। अन्य यूजर ने लिखा- मैं मेयर मासामी कोकी के इरादों पर शक नहीं कर रहा हूं, लेकिन लेकिन सिर्फ दो लिमिट की लिमिट फॉलो करना असंभव है। अन्य यूजर ने लिखा- दो घंटे में फोन पर न किताब पढ़ी जा सकती है और कोई फिल्म देखी जा सकती है।

प्रशांत क्षेत्र में 2011 में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप के बाद रूस और जापान में आई सुनामी, अन्य तटों के लिए भी जारी की गई चेतावनी
टोक्यो। बुधवार को रूस के सुदूर पूर्व में दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया। 8.8 तीव्रता का यह भूकंप उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी लेकर आने का कारण बना। अलास्का, हवाई और न्यूजीलैंड की ओर दक्षिण में स्थित अन्य तटों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को होनोलुलु में सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को सचेत किया गया, जिसके बाद लोग ऊंचे स्थानों पर चले गए।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि देश के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के दक्षिणी तट पर स्थित टोकाची में 40 सेंटीमीटर (1.3 फीट) की सुनामी का पता चला है।

ट्रम्प ने जापान के साथ की व्यापार समझौते की घोषणा : सामानों पर 15 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क का करेंगे भुगतान, कहा- यह अब तक का सबसे बड़ा समझौता
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान के साथ एक बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा की है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि हमने जापान के साथ एक बड़ा समझौता पूरा किया है, शायद अब तक का सबसे बड़ा समझौता। इस समझौते के तहत अमेरिकी आयातक देश को निर्यात किए जाने वाले जापानी सामानों पर 15 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क का भुगतान करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि जापान, अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश भी करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को मुनाफे का 90 प्रतिशत मिलेगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह निवेश कैसे काम करेंगे। ट्रम्प ने पोस्ट किया कि यह समझौता लाखों नौकरियाँ उत्पन्न करेगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जापान अपने देश को कारों और ट्रकों, चावल और कुछ अन्य कृषि उत्पादों और अन्य चीजों सहित व्यापार के लिए खोल देगा। जापान अमेरिका को 15 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क देगा। अमेरीकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित जापान समझौता व्यापार संबंधी तीसरी घोषणा थी।