janta jal yojana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जनता जल योजना का इंतजार, प्यासे सीमलिया के बाशिंदे
कनवास। कनवास उपखंड की ग्राम पंचायत बांस्याहेड़ी के सीमलिया गांव के ग्रामीण आजादी के लगभग 80 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इस बीच कई सरकारें आई और गई। हर चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों ने कई वादे और दावे किए। लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई वादा पूरा होता नहीं लग रहा। सरकार विकास और जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में साफ पीने का पानी पहुंचाने के दावे करे, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक इस गांव के लोग पेयजन की सुविधा से वंचित हैं। गांव में लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमलिया गांव अब तक जनता जल योजना से नहीं जुड़ा है। पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों ने एक पुराने कुएं में सामूहिक रूप से अपनी मोटरें डाल रखी हैं और इन्हीं से किसी तरह पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस अस्थायी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को महंगी मोटर, पाइप, मिस्त्री की मजदूरी और बिजली बिल जैसे अतिरिक्त खर्च उठाने पड़ रहे हैं।

गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है संकट
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी का संकट और गहरा जाता है। सीमित जलस्रोतों के कारण ग्रामीणों को रातभर पानी के लिए जागना पड़ता है। कई बार महिलाएं और बुजुर्ग देर रात तक पानी भरने के लिए कतार में खड़े रहते हैं। इससे गांव में रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

जनता जल योजना से जोड़ने की मांग
ग्रामवासी मुकेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीमलिया को शीघ्र जनता जल योजना से जोड़ा जाए और स्थायी जल व्यवस्था की जाए। ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए रातभर परेशान न होना पड़े।

ग्राम पंचायत बांस्याहेड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सीमलिया का टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही हर घर नल योजना के तहत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
- राकेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

जनता जल योजना के पंप चालकों को नहीं मिलेगा जलदाय के पंप चालकों के बराबर वेतन
जयपुर। जनता जल योजना में पंप चालकों को जलदाय  विभाग में कार्यरत पंप चालकों के बराबर वेतन देने की अपील को पीएचईडी ने खारिज कर दिया है।

विभाग के अनुसार  राजस्थान सिविल सेवा अधिकरण के आदेश में उल्लेखित सर्वोच्च न्यायालय  पंजाब राज्य व अन्य बनाम जगजीत सिंह व अन्य एससीसी में समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश है। जनता जल योजना पर कार्यरत श्रमिक का कार्य केवल विद्युत की उपलब्धता के अनुसार स्टार्टर/स्विच गीयर को आपरेट कर पम्प मोटर को चालू एवं नियत समय पर मोटर आफ करने का है। जनता जल योजना पर कार्यरत श्रमिक नियमित नहीं है तथा इनका कार्य भी विभाग में कार्यरत पम्प चालक संवर्ग के समान प्रकृति का नहीं है। इस प्रकार जनता जल योजना श्रमिक पर उक्त निर्णय लागू नहीं होता।

जनता जल योजनाओं में कार्यरत समस्त अंशकालीन श्रमिकों (पंप चालक) को वर्तमान में देय पारिश्रमिक 1000/- प्रतिमाह प्रतिस्रोत के स्थान पर वर्तमान में प्रचलित न्यूनतम मजदूरी दर राशि 166 प्रतिदिन की 50 प्रतिशत राशि रुपए 83 प्रतिदिन के आधार पर पारिश्रमिक का भुगतान किए जाने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जारी किया।

असर खबर का - जल आपूर्ति शुरू होने से जनता को मिली राहत
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में पिछले दो सप्ताह से जनता जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी के पंप हाउस का मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप पड़ी थी, जिसकी शिकायत पर जलदाय विभाग द्वारा 16 दिनों बाद बुधवार शाम को पेयजल आपूर्ति सुचारू की। गौरतलब लायफल गांव से निकल रहे बाघेर लक्ष्मीपुरा सांगोद सड़क मार्ग पर जनता जल योजना के तहत घर घर शुद्ध जल पहुंचाने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जहां पर गांव के तालाब के पास ट्यूबवेल लगा हुआ था, जिससे पानी की टंकी तक पानी पहुंचाया जाता था,ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण गांव के 200 घरों में जलापूर्ति ठप पड़ी हुई थी,जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटक कर दूर हेंडपंपो,कुंआ,ट्यूबवेलो से पानी लाना पड़ रहा था। जिससे महिलाओं,बच्चो,बड़े बूढ़े बुजुर्गो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था,यही नहीं गांव के चौराहे के पास पानी की टंकी होने से आने जाने वाले राहगीरों को पीने का पानी मिल जाता था, लेकिन मोटर खराब होने से राहगीरों को भी परेशान होना पड़ रहा था, जिसके लिए ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण 15 दिन तक जलापूर्ति ठप रही। इसको लेकर मंगलवार को नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था, विभाग द्वारा 16 दिन बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई और ग्रामीणों राहगीरों को शुद्ध जल मिलना शुरू हो गया है।

असर खबर का - पांच महीने बाद नलों से टपका अमृत
राजपुर। क्षेत्र के खांडा सहरोल ग्राम पंचायत के मामोनी गांव में करोड़ों रुपए की लागत से 2 वर्ष पहले बनाई गई जनता जल योजना की हवाई पानी की टंकी कुछ दिनों तक उपभोक्ताओं के घरों में नलों से पानी पहुंचा रही थी उसके बाद 5 महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा था। नल शोपीस मात्र बनकर रह गए थे। इस समस्या को लेकर 30 मई को दैनिक नवज्योति ने नलों में नहीं पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल  नामक शीर्षक से खबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि अब अधिकारियों के हरकत में आने के बाद नलों में पानी आने लगा है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। लेकिन उल्लेखनीय बात तो यह है कि 5 महीने से मामोनी गांव के ग्रामीणों के घरों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा था और नल सप्लाई का बिल नियमित तरीके से हर महीने पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीण अचंभित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नलों में पानी तो आ नहीं रहा फिर बिल कैसे आ रहा है! इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पानी के लिए भीषण गर्मी में त्राहि त्राहि मची हुई है। मामोनी गांव में करीब 1500 लोग निवास करते हैं तथा एक ही से 15 सौ लोगों की प्यास बुझा पाना मुश्किल साबित हो रहा है और पानी टंकी का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था इसे हर घर में नल कनेक्शन दिया गया था लेकिन करीब डेढ़ साल तक नियमित नल से पानी लोगों के घरों में पहुंचा उसके बाद नलों में अभी तक करीब 5 महीने से पानी नहीं पहुंचा है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया फिर भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मामले को लेकर दैनिक नवज्योति ने नलों में नही पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल  नामक शीर्षक से खबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद प्रशासन के जिम्मेदार हरकत में आए और नलों से नियमित पानी लोगों के घरों में पहुंचने लगा।

जनता जल योजना की मोटर को करवाया ठीक
ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह चौहान,सरपंच धनराज मेहता ने बताया कि जल जीवन मिशन और जनता जल योजना की मोटर ठीक करवा दी हैं। लोगो को गर्मी में घरों तक नलो से पानी पहुंचने लगा है। ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह चौहान ने लोगों से गर्मी में व्यर्थ पानी बबार्दी और नलों में टोटी लगाने की अपील की है। नल उपभोक्ताओं के नलों में 5 महीने बाद पानी पहुंचने पर राहत की सांस ली है। लोगों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त भी किया हैं।

मामोनी गांव में मोटर का ठीक करवा दिया है अब लोगों को नलों से पानी पहुंचने लग गया हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की बचत करना चाहिए। व्यर्थ पानी बबार्दी रोकना चाहिए और नलों में टोटीयां लगाने की लोगो से अपील की हैं।
- रोशन सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी।

मामोनी गांव में नलों में पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। अब गांव में किसी प्रकार की पानी की समस्या नहीं है। लोगों में खुशी है।
- धनराज मेहता, सरपंच।