AIIMS Delhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोग्राफी हुई है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल में लाया गया था, जहां उनकी कई जांच की गयी। एम्स ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि 65 वर्षीय नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गयी है और मौजूदा समय में वह हृदयरोग विभाग में भर्ती है। एम्स ने सोशल मीडिया एक्स पर नड्डा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया और गुरुवार को शाम कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई जांच की गयी।। उनकी हालत अभी अभी स्थिर हैं और निगरानी के लिए उन्हें हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है।"

गौरतलब है कि कोरोनरी एंजियोग्राफी एक मेडिकल इमेजिंग प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल कोरोनरी आर्टरीज की जांच के लिए किया जाता है। यह हृदय को ऑक्सीजन वाला खून आपूर्ति करने वाली रक्तवाहिनी है। इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली, लचीली ट्यूब को रक्तवाहिनी में डालते हैं, जो आमतौर पर कलाई या कमर में होती है और इसे दिल तक ले जाते हैं। फिर कोरोनरी आर्टरीज में एक खास कंट्रास्ट डाई इंजेक्ट की जाती है और किसी भी सिकुड़न या ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक्स-रे इमेज ली जाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सिंधिया ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। पता चला है कि उनका एम्स में इलाज चल रहा है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।" वहीं, दीया कुमारी ने लिखा,"मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें और वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देते रहें, यही मेरी कामना है।"

फैकल्टी और कर्मचारियों की कमी के आंकड़े जारी करते हुए राज्यसभा में उठा एम्स रायबरेली की अनदेखी का मुद्दा, मेडिकल गरीबी के कुचक्र में फंसने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को एम्स रायबरेली की अनेदखी और एम्स दिल्ली पर अत्यधिक बोझ के मुद्दे उठे। सदन में शून्यकाल के दौरान राजस्थान से कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 12 साल पहले एम्स की नींव रखी गयी थी, लेकिन आज भी वहां पूर्ण परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने फैकल्टी और कर्मचारियों की कमी के आंकड़े रखते हुए राजनीतिक कारणों से अस्पताल की अनदेखी का मुद्दा उठाया।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि एम्स रायबरेली में 200 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सीट है जिनमें सिर्फ 37 की नियुक्ति है। प्रोफेसर के 33 पद हैं जिनमें सिर्फ तीन पर नियुक्ति है। एडिशनल प्रोफेसर से 26 पदों पर मात्र छह की नियुक्ति है। कुल मिलाकर 201 फैकल्टी पदों में से 85 रिक्त हैं।

बिहार से राजद के मनोज कुमार झा ने कहा कि एम्स दिल्ली में निजी कारणों से उन्हें चार महीने रहना पड़ा। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां काफी डॉक्टरों, कर्मचारियों पर काफी बोझ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों में जो क्षेत्रीय एम्स बनाये गये हैं वहां का अनुसंधान और इलाज का स्तर भी एम्स दिल्ली जैसा ही होना चाहिए। लोग दूसरे एम्स से दिल्ली आने के लिए मजबूर होते हैं। मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी लंबे समय के लिए यहां रहना होता है और वे मेडिकल गरीबी के कुचक्र में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर का झुकाव निजी क्षेत्र की तरफ है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में भी इलाज की बेहतर सुविधा होनी चाहिए।

Hospitals में लागू होगा दिल्ली के एम्स की तर्ज पर Queue Management System
जयपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नवाचारों एवं आर्टिशिफियल इंटेलीजेंस आधारित तकनीकों से और सुदृढ़ एवं पेशेंट फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दल चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे आधुनिकतम कार्यों, नवाचारों एवं तकनीकों का अध्ययन करने हेतु नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने इस संबंध में एम्स के निदेशक को पत्र लिखा है। प्रदेश में विभिन्न नवाचारों के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, ताकि रोगियों को चिकित्सा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो तथा परिजनों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हमारा प्रयास है कि चिकित्सा संस्थानों में पंजीयन, परामर्श, जांच एवं दवा प्राप्त करने के लिए रोगियों एवं परिजनों को कतारों में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़े। इसके लिए एआई एवं आईटी आधारित क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जाएगा। दिल्ली एम्स आधुनिकतम चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अग्रणी चिकित्सा संस्थान है। वहां मरीजों एवं परिजनों की सुविधा के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में भी यह सुविधा विकसित करने की दृष्टि से चिकित्सा शिक्षा विभाग से अधिकारियों का एक दल 6 एवं 7 जून को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली एम्स जाएगा। यह दल एम्स में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए गए नवाचारों का अध्ययन कर उन्हें प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में लागू करने का एक्शन प्लान तैयार करेगा।

अधिकारियों के दल में अतिरिक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन, राजमेस संजू शर्मा, उप निदेशक राजमेस डॉ. वंदना शर्मा, एसएसएमस हॉस्पिटल के उप अधीक्षक एवं सहायक नोडल अधिकारी आईटी डॉ. अनिल दुबे, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा एवं एसीपी-आईटी अशोक कुमावत शामिल हैं। यह दल एम्स के क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एवं अन्य नवाचारों का अध्ययन कर वस्तुस्थिति से अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को अवगत कराएगा। इसके बाद एक्शन प्लान तैयार कर प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एवं अन्य नवाचारों को लागू किया जाएगा।