Vishwakarma Industries Association - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन भवन में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग संवाद कार्यक्रम
जयपुर। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन भवन में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद का उद्देश्य विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारियों को साझा करना और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसियेशन के अध्यक्ष  जगदीश सोमानी और महासचिव पुष्प कुमार स्वामी द्वारा अधिकारियों के स्वागत के साथ हुआ। मंच का संचालन राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव और रीको कमेटी के चेयरमैन डॉ. अरुण अग्रवाल ने किया, उन्होंने कहा,"यह संवाद कार्यक्रम उद्योगपतियों को नवीनतम परिवर्तनों और उनके प्रभाव को समझने में मदद करेगा"।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग से नवीनतम जानकारी :

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों, रीजनल मैनेजर (उत्तर) विजय शर्मा,  शिव कुमार, और  अभिषेक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को पहली बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, कानूनी प्रावधान, और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

अध्यक्ष जगदीश सोमानी ने कहा, "संस्था का लक्ष्य उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की सुविधाओं से जोड़ना और जागरूकता फैलाना है । इस प्रकार के संवाद सत्र नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए"।

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान :

महासचिव पुष्प कुमार स्वामी ने  बताया कि इस कार्यक्रम से व्यापारियों को विभाग से संबंधित समस्याओं को समझने और उनका समाधान पाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "यह संवाद कार्यक्रम व्यापार और व्यवसाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है"।

विशेषज्ञों और उद्योगपतियों की भागीदारी :

संवाद कार्यक्रम में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, और बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे। यह आयोजन व्यवसायियों के लिए उपयोगी जानकारी और समाधान प्रदान करने में सफल रहा।

दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम ने व्यापार और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के बीच संवाद की नई राहें खोलीं, जिससे उद्योग जगत को न केवल जानकारी बल्कि समस्याओं का त्वरित समाधान भी प्राप्त हुआ।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
जयपुर। विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन एवं रीको के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन रखा गया एवं क्षेत्र में 150 पौधे रोपण कर उनकी देख भाल, सार संभाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष, जगदीश सोमानी ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पेड पौधे का होना एवं उनका संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। वारिस नहीं हो हो रही है, यही वजह है कि पृथ्वी पर पेड पौधे की कमी महसूस की जा रही है।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन के महासचिव, पुष्प कुमार स्वामी ने कहा कि पेड लगाने का मतलब सिर्फ मिट्टी खोदना और पौधे लगाना नही है। मुख्यतः लगाये गये पौधो की देखभाल सही तरीके करना ही हरियाली बढाने एवं पर्यावरण को संतुलित करने में बहुत बडा योगदान माना जायेगा।

वृक्षारोपण अभियान में रीको के क्षेत्रीय वरिष्ठ महाप्रबंधक के के कोठारी, क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अग्रवाल व जैमनी साहब फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. अरूण अग्रवाल, एसोसियेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मल जैन, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, बाबुलाल शर्मा, कार्यसमिति सदस्य, सुधीर गाडिया, अशोक अग्रवाल, दीपक धानोतिया, अनन्त पारिक, संजय जैन, आशीष मंत्री, रामनारायण कुमावत आदि सदस्यगण मौजूद रहे।