political stability - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन
तेहरान। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर जारी अटकलों के बीच को एक बड़ा स्पष्टीकरण सामने आया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के पुत्र, यूसुफ पेजेशकियन ने बुधवार को पुष्टि की कि नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

पेजेशकियन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ मित्रों, जिनके उच्च स्तर पर संपर्क हैं, उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया है कि सर्वोच्च नेता स्वस्थ्य एवं सुरक्षित हैं उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि पिछले दिनों ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। नियुक्ति के 48 घंटों बाद भी उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने के कारण इन अफवाहों को और बल मिला था। हालांकि, राष्ट्रपति के परिवार की ओर से आए इस बयान के बाद अब उनके स्वास्थ्य को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त होने की उम्मीद है।

मोजतबा खामेनेई को हाल ही में उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान का तीसरा सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में जारी युद्ध के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं।

चीन ने ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले अलगाववादियों को कड़ी सजा दी, "अलगाव रोधी कानून" का सख्ती से पालन का करने का दिया आदेश
बीजिंग। चीन ने 2025 में ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले कट्टर अलगाववादियों को कड़ी सजा दी है। सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय संसद सत्र में विचार-विमर्श के लिए जमा की गई रिपोर्ट के अनुसार, चीन में अलगाव रोधी कानून को सख्ती से लागू किया गया है।

सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट ने उसी दिन समीक्षा के लिए जमा की गई अपनी वर्क रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए अलगाववाद को भड़काने के अपराधों के लिए कट्टर ताइवान की स्वतंत्रता के अलगाववादियों को कानून के अनुसार सजा दी गई है।

Stock Market : राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद में बाजार गुलजार, सेसेंक्स 692.27 अंक उछला
मुंबई। लोकसभा चुनाव के बाद देश में बनने वाली नई साझा सरकार में स्थिरता और पहले से चल रही बाजार समर्थित नीतियों की निरंतरता आगे भी कायम रहने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गुलजार रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 692.27 अंक अर्थात 0.93 प्रतिशत की छलांग लगाकर 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 75,074.51 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 201.05 अंक यानी 0.89 प्रतिशत उछलकर 22,821.40 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली अधिक हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 2.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,555.73 अंक और स्मॉलकैप 3.06 प्रतिशत मजबूत होकर 47,693.81 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3945 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3012 में तेजी जबकि 831 में गिरावट रही वहीं 102 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां हरे जबकि शेष 12 लाल पर रही।

बीएसई के सभी 20 समूह में लिवाली हुई। इससे रियल्टी 4.85, इंडस्ट्रियल्स 3.69, कैपिटल गुड्स 3.42, कमोडिटीज 1.45, सीडी 1.13, ऊर्जा 2.34, एफएमसीजी 0.01, वित्तीय सेवाएं 1.19, हेल्थकेयर 0.38, आईटी 2.86, दूरसंचार 2.23, यूटिलिटीज 2.52, ऑटो 0.41, बैंकिंग 0.59, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.75, धातु 1.44, तेल एवं गैस 2.68, पावर 2.87, टेक 2.62 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.45 प्रतिशत चढ़ गए।

यूरोपीय केंद्रीय बैंक के पिछले पांच साल में पहली बार ब्याज दर में कटौती करने की उम्मीद में विश्व बाजार में तेजी रही। इससे भी घरेलू बाजार को समर्थन रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.33, जर्मनी का डैक्स 0.62, जापान का निक्केई 0.55 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.28 प्रतिशत मजबूत रहा। हालांकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.54 प्रतिशत की गिरावट रही।