civil lines mla Gopal Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक
जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन एवं प्रिंटर्स क्लब ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का भव्य शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक गोपाल शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों और प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। त्रिदिवसीय इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की 200 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ नवीनतम तकनीक, आधुनिक मशीनरी और नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं। एक्सपो में डिजिटल प्रिंटिंग, पैकेजिंग, ऑफसेट तकनीक सहित कई अत्याधुनिक समाधानों की झलक देखने को मिल रही है, जो उद्योग को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह आयोजन न केवल प्रिंटिंग इंडस्ट्री के विकास को गति देगा, बल्कि प्रदेशभर के लाखों प्रिंटिंग व्यवसायियों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक तकनीक से जुड़ने और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आदित्य सिंह (एमडी, प्रिंटिंग क्लब), आर.डी. भटनागर (अध्यक्ष), ललित कुमावत (डायरेक्टर), अजय गुप्ता (अध्यक्ष, ROPW), विकास अग्रवाल (जनरल सेक्रेटरी), नितिन नामदेव (डायरेक्टर) सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

‘ये चाँद सा रोशन चेहरा’ : जयपुर में सजेगी सुरों और यादों की खास महफिल, गोपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए 29 मार्च की शाम खास बनने जा रही है। संगीतमय कार्यक्रम ‘ये चाँद सा रोशन चेहरा’ का आयोजन महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में रविवार शाम 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। इस विशेष आयोजन में 60, 70 और 80 के दशक के सदाबहार गीत ‘चाँद’ और ‘खूबसूरती’ की थीम पर प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम का निर्देशन टी-सीरीज से जुड़े ख्यातनाम गायक मोहन कुमार बालोदिया कर रहे हैं, जो गोल्डन एरा के गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शाम में रश्मि बालोदिया सहित कई कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। लाइव बैंड और डायमंड ऑर्केस्ट्रा के साथ यह आयोजन और भी खास बनेगा।

विधायक गोपाल शर्मा की पुस्तक का विमोचन, अहम इंटरव्यू के पहलुओं को किया किताब में शामिल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइन विधानसभा के विधायक गोपाल शर्मा की पुस्तक मेरी मुलाकात का लोकार्पण शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा गोपाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पत्रकारिता के 40 वर्ष के कार्यकाल में उनकी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और उप प्रधानमंत्री देवीलाल, पंजाब में उग्र आंदोलन करने वाले जनरल सिंह भिंडर वाला, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे सहित बड़े दिग्गज राजनेताओं और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार से पत्रकारिता के दौरान मुलाकात हुई।

जिसे उन्होंने उनके अहम इंटरव्यू के पहलुओं को इस किताब में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक का विमोचन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भगत सिंह के भतीजे करण सिंह सहित अन्य दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में होगी।

जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 37 स्थित जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। सड़क के निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्थानीय विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने शुभारंभ किया।

इस अवसर पर दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी, स्थानीय संपादक सुबोध पारीक, नगर निगम जयपुर हेरिटेज के निवर्तमान चेयरमेन एवं पार्षद रविप्रकाश सैनी, बनीपार्क मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, भाजपा नेता आलोक पारीक सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने क्षेत्र में सीवर लाइन समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होगा यूनिटी मार्च : भजनलाल शर्मा होंगे शामिल, विधायक गोपाल शर्मा ने दी कार्यक्रम की जानकारी
जयपुर। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को यूनिटी मार्च 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च सुबह सात बजे महात्मा गांधी सर्किल से प्रारंभ होकर अमर जवान ज्योति तक जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर जिले के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे। यूनिटी मार्च का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करती हुई कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि बैठक  में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिलाओं की सशक्त भूमिका में ही विश्व का मंगल : गोपाल शर्मा
जयपुर। विश्व मांगल्य सभा, जयपुर प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। योजना बैठक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा खंडेलवाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख रहीं। विश्व मांगल्य सभा की प्रांतीय दो दिवसीय वार्षिक बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और संबलन प्रात हुआ। वार्षिक बैठक में जयपुर प्रांत की कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा भी हुई।

मातृत्व के माध्यम से नेतृत्व
मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि नेतृत्व में मातृशक्ति की भूमिका से विश्व का मंगल संभव है। आज विश्व मांगल्य सभा हमारे देश की उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जो महिलाएं सामान्य तौर पर राजनीति से दूर रहती हैं लेकिन जब राष्ट्र हित की बात आती है तो सबसे आगे रहती हैं। आज मातृत्व के माध्यम से नेतृत्व की परिभाषा साकार हो रही है। 18वीं लोकसभा में 74 महिलाएं जीतकर पहुंची हैं। देश में पहली बार राज्यसभा में 34 महिला सदस्य हैं। पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज हैं। मोदी सरकार में पहली बार महिला रक्षा मंत्री बनीं। पिछले 10 वर्षों में पीएचडी करने वाली महिलाओं की संख्या दो गुना बढ़ी है।

विदेशों में भी सक्रिय संगठन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्व मांगल्य सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा खंडेलवाल ताई ने कहा कि वर्तमान में देश और देश से बाहर भी संगठन से जुड़ी कईं बहनें कार्य विस्तार के अपने लक्ष्य को साधते हुए सार्थक प्रयास कर रही हैं। वे विदेश में रह रहे परिवारों में भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत वातावरण बनाने का काम कर रही हैं। इसलिए हमें भी अपने-अपने क्षेत्र में संगठन कार्य बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

संस्कृति के अनुरूप विकास की अवधारणा
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख ताई ने अपने उद्बोधन में संगठन कार्य को ईश्वरीय कार्य बताते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। पूजा ताई ने कहा कि विश्व मांगल्य सभा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार का महिला संगठन है और देशभर में भारतीय संस्कृति के अनुरूप महिलाओं की उन्नति एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के प्रयासरत है।

कार्यकर्ताओं को मिले दायित्व
बैठक में दीपमाला दत्ता को जयपुर प्रांत का कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही सदाचार सभाओं की संयोजिका-सहसंयोजिका ने संगठन की मूल योजनाओं, कार्य प्रणाली और मुख्य विचार बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में जयपुर के अतिरिक्त जोधपुर प्रांत की वार्षिक योजना का निर्माण भी किया गया और इस हेतु आवश्यक बजट और आर्थिक नियोजन के लिए भी चर्चा की गई। वहीं, आगामी सत्र में विश्व मांगल्य सभा की कार्यकारिणी ने जयपुर जोधपुर प्रांत की विस्तारक योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपे गए। कार्य विस्तार एवं कार्य विभाग सदाचार सभा वार्षिक नियोजन, पूर्णकालिक विस्तारक योजना, प्रचार-प्रसार आदि सत्रों के माध्यम से कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

ये रहीं उपस्थित
दो दिवसीय वार्षिक बैठक में सोशल एंटरप्रैन्योर नीता बुचरा, जयपुर प्रांत कार्यकारिणी की संगठन मंत्री तृप्ति घुंघरे, सह संगठन मंत्री पल्लवी शर्मा, सचिव पूजा शर्मा, सह सचिव शुचि कौशिक, संपर्क प्रमुख कीर्ति कालरा, जोधपुर प्रांत संयोजिका हर्षिता, गांधीनगर संयोजिका मंजू शेखावत, बाल संस्कार प्रमुख एवं प्रांत कोषाध्यक्ष दीपमाला दत्ता, सुशीला सारस्वत ने आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित रहीं। समापन बैठक में दिल्ली प्रांत संगठन मंत्री भक्ति दवे ने अपने ओजपूर्ण गीतों से सभी कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार किया। बैठक का संचालन एडवोकेट पूजा शर्मा ने किया।