Priyanka Gandhi wadra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोनिया पहुंचीं शिमला, दो-तीन दिन यहीं रहेंगी
शिमला। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजधानी शिमला पहुंचीं। शिमला के समीप छराबड़ा में सोनिया गांधी की पुत्री व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का घर है। प्रियंका गांधी बीते रविवार को यहां पहुंच गईं थीं। अब सोनिया गांधी भी प्रियंका के साथ यहीं रुकी हैं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया छराबड़ा पहुंचीं। अगले दो-तीन दिन दोनों का यहीं रुकने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भी प्रियंका गांधी शिमला से ही जाएंगी।

प्रियंका और सोनिया के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं।

दुकानों पर मालिक का नाम लिखवाना विभाजनकारी मानसिकता : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस माहसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांवड़ मार्ग पर दुकानों पर मालिक का नाम  लिखने के आदेश को विभाजनकारी मानसिकता का परिणाम बताते हुए शुक्रवा को कहा कि इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।

उन्होंने कहा कि समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

NEET Paper Leak Scam की व्यापक जांच करे सरकार : खड़गे-प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हुआ है और परीक्षा परिणाम में जबरदस्त धांधली हुई है जिससे असंख्य बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है इसलिए इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

खड़गे ने कहा कि पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार नीट समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई हैं। इसकी सीधी जिम्मेदारी मोदी सरकार की है। अभ्यार्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फँसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं को ठगा है। हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे नीट व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने वाले हमारे प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को न्याय मिले।

वाड्रा ने कहा कि पहले नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके रिजल्ट में भी स्कैम हुआ है। एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर रिजल्ट आने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें हैं। यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है।

उन्होंने कहा कि सरकार लाखों छात्रों की आवाज को अनसुना क्यों कर रही है। छात्र- छात्राओं को नीट परीक्षा के परिणाम में धांधली से जुड़े वाजिब सवालों के जवाब चाहिए। क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वो जांच कराकर इन वाजिब शिकायतों का निस्तारण करे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में लाखों परीक्षार्थियों के साथ घोटाला पूरी तरह अस्वीकार्य और अक्षम्य है। देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ यह सीधा खिलवाड़ है जिसकी उच्चतम न्यायालय की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच तुरंत होनी चाहिए। इस साल पहले इसमें पेपरलीक होने का समाचार आया जिसे दबा दिया गया। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कई परीक्षार्थियों ने छात्रों के अंक बढ़ाए जाने के आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार रिकॉर्ड 67 परीक्षार्थियों ने टॉप रैंक हासिल की और इनमें से छह अभ्यर्थी तो एक ही परीक्षा केंद्र से बताए जा रहे हैं।सवाल है कि आखिर छात्रों के साथ धोखा कैसे हुआ,किसने किया और क्यों परीक्षा परिणाम जानबूझकर 4 जून को चुनाव नतीजों के शोर में घोषित किया गया, जबकि इसे 14 जून को घोषित होना था।

उन्होंने कहा कि नीट के परिणाम पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं -सवाल नंबर एक, एक साथ 67 टॉपर को 720 से 720 अंक कैसे आए। सवाल नंबर 2 है कि एक ही सेंटर के 8 बच्चों के 720 से 720 अंक कैसे आए। सवाल नंबर 3 है कि हर सवाल 4 नंबर का फिर 718 से 719 नंबर कैसे आया।

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद जारी परिणाम में 67 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलना बड़ा संदेह पैदा करता है। शोर मचने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एंटी ने सफ़ाई तो दी है पर इस सफाई को प्रभावित छात्रों द्वारा बेहद सतही और ग़ैर भरोसेमंद बताया जा रहा है। ऐसे में छात्रों का इस परिक्षा की शुचिता में विश्वास बहाली बेहद जरूरी है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच से ही संभव है।