Dust Storm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गर्मी चरम पर रही, जहां बाड़मेर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पिछले 12 वर्षों में यह तीसरी बार है जब यहां तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं कोटा और जोधपुर में भी तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।

शाम के समय मौसम ने कुछ राहत दी और अजमेर व जोधपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के 5 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित कई जिलों में दिन और रात दोनों समय हीटवेव का असर रहने की संभावना है। हालांकि 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं और तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे पहले धूल भरी आंधी, गरज, बिजली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन को बाधित किया है और बिजली नेटवर्क को भी प्रभावित किया है।

शुक्रवार तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। बुधवार शाम खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 16 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों को घर में रहने और खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली की तारों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर में धूल भरी आंधी, कई जिलों में अंधड़ बारिश
जयपुर। राजस्थान में तेज गर्मी से लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई। वहीं प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। बीती रात जयपुर, सीकर, दौसा के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के एरिया में तेज धूलभरी आंधी चली। 65 किलोमीटर की रफ्तार से ज्यादा तेज तूफान के कारण कई जगह पेड़, ट्रांसफार्मर के खंभे, टीनशैड और होर्डिंग बोर्ड गिर गए। इधर झुंझुनूं के खेतड़ी में आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरने से 11 साल की लड़की की मौत हो गई।

गंगानगर में देर शाम अंधड़ आने से आसमान मटमैला हो गया। यहां देर शाम काली-पीली आंधी चली। इसके साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते हनुमानगढ़ में कल तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज भी 25 जिलों में तेज अंधड़ चलने, बारिश और ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी जयपुर में रात करीब 10 बजे बाद मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ हवा चलनी शुरू हुई। रात करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार से आंधी शुरू हो गई और आसमान में मिट्टी का गुबार छा गया। जयपुर में रात में हवा की अधिकतम स्पीड 53KM प्रतिघंटा दर्ज हुई। तेज आंधी से कुछ जगह पेड़-पौधे गिर गए। वही आज भी सुबह से शहर के आसमान में धूल का गुबार छाया हुआ है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
आज एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ (हवा की गति 50-60 Kmph) व बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज अंधड़ के साथ कहीं-कहीं बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

तंत्र का प्रभाव 8-9 जून को भी बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश के रूप में जारी रहेगा।

10 जून से कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने तथा शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।