new peak - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Stock Market: लिवाली से शेयर बाजार लगातार पहुंचा नए शिखर पर, सेंसेक्स ने बनाया 85051अंक के साथ रिकॉर्ड
मुंबई। विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से शेयर बाजार लगातार चढ़ रहा है। फिर नए शिखर पर पहंचा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85051 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26975 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4233 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2382 में लिवाली जबकि 1731 में बिकवाली हुई वहीं 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियों में तेजी जबकि 16 में गिरावट रही। बीएसई में आईटी की 0.40 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.78, सीडी 1.22, ऊर्जा 1.80, एफएमसीजी 0.50, वित्तीय सेवाएं 0.71, हेल्थकेयर 0.22, इंडस्ट्रियल्स 0.68, दूरसंचार 1.93, यूटिलिटीज 0.92, ऑटो 1.46, बैंकिंग 0.65, कैपिटल गुड्स 0.73, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.39, धातु 0.64, तेल एवं गैस 2.23, पावर 0.97, रियल्टी 2.07, टेक 0.25 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.87 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.02, जर्मनी का डैक्स 0.43, जापान का निक्केई 1.53 और चीन के शंघाई कम्पोजिट 0.44 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 107 अंक की तेजी लेकर 84,651.15 अंक पर खुला लेकिन ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली होने से 84,607.38 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 84,980.53 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 84,544.31 अंक की तुलना में 0.45 प्रतिशत चढ़कर 85051 अंक हो गया। इसी तरह निफ्टी 82 अंक की बढ़त लेकर 25,872.55 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,847.35 अंक के निचले जबकि 25,956.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछलें सत्र के 25,790.95 अंक के मुकाबले 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26975 अंक पर बंद  हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.29, एसबीआई 2.55, भारती एयरटेल 2.25, कोटक बैंक 1.71, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.62, अल्ट्रासिमको 1.43, टाटा स्टील 1.25, अडानी पोर्ट्स 1.24, एचडीएफसी बैंक 0.98, एनटीपीसी 0.98, नेस्ले इंडिया 0.92, टाइटन 0.54, मारुति 0.52, रिलायंस 0.51, आईटीसी 0.38, बजाज फाइनेंस 0.13, एक्सिस बैंक 0.09, टाटा मोटर्स 0.05 और बजाज फिनसर्व 0.05 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 1.25, इंडसइंड बैंक 1.05, एशियन पेंट 0.97, टेक महिंद्रा 0.89, एचसीएल टेक 0.49, इंफ़ोसिस 0.48, टीसीएस 0.41, एलटी 0.21, पावरग्रिड 0.03, सन फार्मा 0.03 और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 0.01 प्रतिशत गिर गए।

Stock Market : आरबीआई के ब्याज दर यथावत रखने से शेयर बाजार नए शिखर पर
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर को लगातार आठवीं बार यथावत रखने से निर्णय से ऑटो, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और रियल्टी समेत दर संवेदनशील समूहों में जबरदस्त लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1618.85 अंक अर्थात 2.16 प्रतिशत की छलांग लगाकर सार्वकालिक उच्चतम स्तर 76,693.36 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 468.75 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.28 प्रतिशत उछलकर 44,111.44 अंक और स्मॉलकैप 2.18 प्रतिशत मजबूत होकर 48,731.55 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3952 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2890 में लिवाली जबकि 970 में बिकवाली हुई वहीं 92 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 48 कंपनियों में तेजी जबकि शेष दो में गिरावट रही।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में आर्थिक गतिविधियों में जारी तेजी एवं महंगाई पर कड़ी नजर रखने का हवाला देते हुये लगातार आठवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है। इससे निवेश धारणा मजबूत हुई और बीएसई के सभी 20 समूह चढ़ गए।

इस दौरान कमोडिटीज 1.80, सीडी 1.94, ऊर्जा 1.99, एफएमसीजी 1.13, वित्तीय सेवाएं 1.27, हेल्थकेयर 1.65, इंडस्ट्रियल्स 1.85, आईटी 3.38, दूरसंचार 3.78, यूटिलिटीज 2.18, ऑटो 2.53, बैंकिंग 1.09, कैपिटल गुड्स 1.42, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.22, धातु 2.15, तेल एवं गैस 1.84, पावर 1.94, रियल्टी 1.89, टेक 3.33 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.82 प्रतिशत की तेजी  पर रहे।

वहीं, विश्व बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.56, जर्मनी का डैक्स 0.84, जापान का निक्केई 0.05 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.59 प्रतिशत गिर गया। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.08 प्रतिशत मजबूत रहा।