Operation Clean Sweep - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार, 150 ग्राम एमडी व 2 किलो गांजा बरामद
जयपुर। जयपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), करीब 1.987 किलो गांजा और नशे की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक सुजुकी एक्सेस एक्टिवा बरामद की है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला तस्कर होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत है और युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे नशे का कारोबार करवाती थी। वह नए लड़कों को पुलिस से बचने के तरीके सिखाती और अपनी ऊंची पहुंच का डर दिखाकर उन्हें इस अवैध धंधे में शामिल करती थी। आरोपी स्कूल-कॉलेज, पॉश इलाकों, कैफे, चाय की थड़ियों और फैक्ट्री एरिया को टारगेट बनाकर वहां युवाओं से दोस्ती कर मादक पदार्थों की सप्लाई करवाते थे।

ग्राहकों तक नशा पहुंचाने के दौरान भी उन पर नजर रखी जाती थी। पुलिस टीम ने अंडरकवर ऑपरेशन के तहत महिला से दोस्ती कर उसके नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा किया और पूरे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। कार्रवाई का विवरण: पहली कार्रवाई में आरोपी सिकन्दर को अम्बाबाड़ी स्थित द्रव्यवती नदी के पास से गिरफ्तार कर 25 ग्राम एमडी और एक्टिवा बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई में हनुमान नगर क्षेत्र से महिला तस्कर मीनू गुप्ता को 125 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी: 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) लगभग 2 किलो गांजा एक सुजुकी एक्सेस एक्टिवा

जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 281 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट, स्थानीय अधिनियमों और अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई सचिन मित्तल (पुलिस आयुक्त, जयपुर) के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई। पूरे अभियान की निगरानी पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह द्वारा की गई।

157 टीमों ने एक साथ दी दबिश

12 मार्च 2026 को जयपुर शहर के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जिलों में 157 पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास और अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
अभियान में हुई प्रमुख कार्रवाई
कुल गिरफ्तार आरोपी: 281
एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार: 65
अन्य अधिनियमों में गिरफ्तार: 40
स्थायी वारंटी / इनामी अपराधी: 16
धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार: 159
इसके अलावा स्थानीय और विशेष अधिनियमों के तहत 101 नए मामले दर्ज कर 106 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
ड्रग्स और नकदी भी बरामद
अभियान के दौरान सीएसटी टीम ने एनडीपीएस एक्ट के 14 प्रकरण दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से
11.85 ग्राम स्मैक
36 किलो 6 ग्राम गांजा
11,350 रुपये की बिक्री राशि बरामद की गई।
इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब भी बरामद की गई।

पुलिस का संदेश

जयपुर पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और ड्रग्स तस्करों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में कानून का भय कायम रहे।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : कार से 49.43 किलो कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त,अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपए
कनवास। कनवास पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि मंगलवार को कनवास तिराहा मोरूकलां पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियां बरामद की गई।

चांदी आशीष पुत्र प्रकाश चंद जैन, निवासी नीलेश्वरी कॉलोनी सदर बाजार गरौठ तथा पीरूलाल पुत्र मोतीलाल माली, निवासी माली मोहल्ला गरौठ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के कब्जे से चांदी जब्त की गई। जब्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी गई है।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 80 लाख के ड्रग्स जब्त , 27 तस्कर गिरफ्तार ; अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर
जयपुर। जयपुर पुलिस की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) ने 1 से 29 जनवरी तक चलाए गए ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 23 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से लगभग 80 लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। स्पेशल पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बताया कि सीएसटी ने अवैध मादक पदार्थों, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में जब्त मादक पदार्थों में 31.930 किलो गांजा, 133 ग्राम अफीम, 879 ग्राम चरस, 245.38 ग्राम स्मैक और 121.05 ग्राम एमडी शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 80 लाख रुपये है।

इसके अलावा ऑपरेशन आग के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं वाहन चोरी के 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी, जिससे शहर में नशीले पदार्थों का कारोबार पूरी तरह खत्म किया जा सके।

जयपुर में ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जयपुर दक्षिण के पुलिस थाना अशोक नगर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्मैक की तस्करी में लिप्त एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 85 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) जयपुर  राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध जयपुर श्री अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में सी.एस.टी. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा की गई। टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ गहन आसूचना संकलन कर एक सुनियोजित कार्ययोजना बनाई।

सी.एस.टी. द्वारा विकसित इंटेलिजेंस के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया गया। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस थाना अशोक नगर (जयपुर दक्षिण) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोजपुरा कच्ची बस्ती, अशोक नगर, जयपुर में एक संदिग्ध को चेक किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना अशोक नगर, जयपुर दक्षिण पर प्रकरण संख्या 18/2026 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 तथा 111 (2)(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयाँ लगातार जारी

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : जयपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार ; भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद
जयपुर | ऑपरेशन “क्लीन स्वीप”: जयपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद सीएसटी क्राइम ब्रांच पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांगानेर एवं प्रताप नगर थाना क्षेत्र से दो नरेन्द्र सिंह नरूका(39), सुनील कुमार गोयल (37) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बड़ी खेप और नकद राशि बरामद की है। विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशन्स राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों एवं इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़ किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नरेन्द्र सिंह नरूका और सुनील कुमार गोयल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3465 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन, 12,600 अल्प्राजोलाम टैबलेट, 1,210 एविल टैबलेट तथा नशीली दवाइयों की बिक्री से प्राप्त 76,760 नकद बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और नशीली दवाइयों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : पुलिस की कार्रवाई में 16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
जयपुर। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" के अंतर्गत जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और पुलिस थाना आदर्श नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में आदर्श नगर क्षेत्र से नीरज सांसी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध रूप से स्मैक की तस्करी व बिक्री में लिप्त था।

गिरफ्तार आरोपी नीरज सांसी उम्र 24 वर्ष, निवासी सर्वे नं. 312, कटपुतली नगर कच्ची बस्ती, थाना ज्योति नगर, जयपुर दक्षिण है। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 6 माह से स्मैक बेचने का कार्य कर रहा है। उसे स्मैक ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे एक युवक द्वारा 3500 प्रति ग्राम की दर से दी जाती थी, जिसे वह छोटे-छोटे टोकनों में बनाकर 300 से 350 प्रति टोकन बेचता था। आरोपी मुख्यतः आदर्श नगर और कटपुतली नगर क्षेत्रों में नशा करने वालों को यह स्मैक बेचता था।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर शहर में फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए चल रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई में पुलिस ने गांजा तस्कर मुकेश बंजारा और संजय बंजारा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 9 किलो 700 ग्राम अवैध गाजा बरामद किया है। डीसीपी पूर्व संजीव नैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। एडीसीपी जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी के नेतृत्व, एसीपी आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन और ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी अरुण कुमार की टीम ने यह कार्यवाही की।

3 सितम्बर को आमागढ़ चौराहा स्थित ग्रीन वैली पार्क फुटपाथ पर गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। मुकेश बंजारा निवासी श्यामपुर, जिला हाथरस (उ.प्र.), हाल निवासी पालडी मीना, जयपुर से 6 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संजय बंजारा पुत्र नाथूराम (32) निवासी दतवास, जिला टोंक, हाल निवासी नागतलाई, जयपुर से 3 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब्त गांजा को ट्रांसपोर्ट नगर व जवाहर नगर की कच्ची बस्तियों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचा जाना था।

‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान पांच आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी, बिन्दायका, करधनी, करणी विहार और बजाज नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37.22 ग्राम स्मैक, 156 ग्राम गांजा और बिक्री से मिले दो लाख, पांच हजार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस ने विक्रम सिंह शेखावत (29) निवासी बगरू हाल निवास पथ पटेल नगर पुलिस थाना बिन्दायका, मंजू सांसी (30) निवासी अजमेर हाल निवास ममता सांसी का मकान, सिगड़ी रेस्टोरेन्ट करधनी, पूनम कुमारी (25) निवासी टोंक हाल निवास गांधी नगर रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 की तरफ पार्किग बजाज नगर, संतरा देवी (36) निवासी गौत्तम नगर बजाज और मीरा सांसी (50) निवासी गांधी पथ रोड करणी विहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि वे ड्रग्स कारोबार कब से कर रहे हैं और इसमें कौन-कौन लोग लिप्त हैं।

चार तस्कर गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक जब्त
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत चार मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 ग्राम, 37 मिलीग्राम स्मैक, 264 ग्राम गांजा, 4540 रुपए नकद और एक बाइक जब्त की है। डीसीपी क्राइम दिगंत आनन्द ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस ने मादक तस्कर नरेश वैष्णव मूल निवास राजपुराबास थाना जिला टोंक और बैजनाथ चौधरी राजपुराबास थाना पचेवर टोंक को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 ग्राम, 61 मिलीग्राम स्मैक, एक दुपहिया वाहन को जब्त किया है।

पुलिस को आरोपी वैष्णव ने बताया कि मादक पदार्थ राजेश गुर्जर टोंक से मंगवाते थे। श्याम नगर थाना पुलिस ने ही कमला सांसी मूल निवासी श्याम नगर जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 ग्राम, 76 मिलीग्राम स्मैक और नौ सौ रुपए जब्त किए हैं। इसी तरह महेश नगर थाना पुलिस ने मादक तस्कर दिनेश कुमार घांची मूल निवासी सुमेरपुर हाल निवासी गोविन्दपुरी महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 264 ग्राम ग्रांजा और 3640 रुपए जब्त किए हैं।

Clean Sweep में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई, छह तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत ड्रग्स माफिया के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए छह ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 ग्राम, 93 मिलीग्राम स्मैक, दो किलो गांजा और तीस हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस ने दो दुपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। डीसीपी क्राइम दिगंत आनन्द ने बताया कि करणी विहार थाने में स्मैक तस्कर विक्रम सिंह उर्फ विक्की (21) निवासी कच्ची बस्ती कंदोई अस्पताल के पास भांकरोटा को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच ग्राम, 24 मिलीग्राम स्मैक, 1250 रुपए नकद और एक दुपहिया वाहन को जब्त किया है।

सांगानेर पुलिस ने स्मैक तस्कर श्याम बाई 60 मूल निवासी चौथ का बरवाड़ा हाल निवास ओसवाल सर्किल के पास सीतापुरा रीको एरिया को गिरफ्तार कर उसके पास से चार ग्राम स्मैक बरामद की है। भांकरोटा थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर सतीश कुमार गुजराती 31 मूल निवासी मुकन्दपुरा कच्ची बस्ती भांकरोटा और राहुल राजपूत (20) जयसिंहपुरा थाना भांकरोटा को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन ग्राम, 69 मिलीग्राम स्मैक और 28,110 रुपए नकद और एक दुपहिया वाहन जब्त किया है। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गांजा तस्कर मोहित जांगिड़ (22) फुलेरा को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो, 830 ग्राम गांजा बरामद किया है। रामनगरिया थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पारस जैन 51 निवासी मालपुरा गेट को गिरफ्तार कर उसके पास से 105 गांजा और 1090 रुपए नकद बरामद किया है।