FPI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से 70,449 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी एफपीआई द्वारा पूंजी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, मार्च में उन्होंने रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के ऑकड़ों के अनुसार, अप्रैल में एफपीआई ने इक्विटी और डेट से पैसे निकाले जबकि हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश बढ़ा है। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने में शुद्ध रूप से 58,378 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। डेट से भी उन्होंने 13,081 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 592 करोड़ रुपये लगाये। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 417 करोड़ रुपये रहा। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने फरवरी को छोड़कर अन्य तीन महीने में बिकवाली की है। इस साल अबतक उन्होंने शुद्ध रूप से भारतीय पूंजी बाजार से 1,88,664 करोड़ रुपये निकाले हैं।

अगस्त में एफपीआई ने बाजार से निकाले 11,792 करोड़ रुपए, शुद्ध रूप से 20,975 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची
मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त में घरेलू पूंजी बाजार से 11,792 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की। यह लगातार तीसरा महीना है, जब एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से पैसे निकाले हैं। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में उन्होंने शुद्ध रूप से 20,975 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची।

हाइब्रिड में भी उन्होंने 156.42 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की। वहीं, डेट और म्युचुअल फंड में एफपीआई लिवाल बने हुए हैं। डेट में उन्होंने 7,828 करोड़ रुपए और म्यूचुअल फंड में 1,511 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।  इससे पहले एफपीआई ने शुद्ध रूप से जुलाई में 5,261 करोड़ रुपए और जून में 7,769 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। इस साल मार्च और मई को छोड़कर अन्य सभी महीनों में उन्होंने बाजार से पैसे निकाले हैं। कुल मिलाकर साल 2025 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार से 63,196 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की है। जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार के अनुसार, पिछले छह सप्ताह में घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी खरीददारी के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन कमतर रहा है। अगस्त के पहले पखवाडे में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शेयर बाजारों में 24,190 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची है, लेकिन घरेलू निवेशकों ने 55,790 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदकर उस असर को समाप्त कर दिया है।

वी.के. विजयकुमार ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत पर भारी आयात शुल्क लगाने और अमेरिका-भारत के रिश्ते बिगड़ने से बाजार में निवेश धारणा प्रभावित हुई है। इसके साथ ही कंपनियों के तिमाही परिणामों के कमतर रहने से भी निवेशक सतर्क हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों की आईटी सेक्टरों में लगातार बिकवाली से आईटी कंपनियों के शेयर टूट गए।   विजयकुमार ने कहा कि आने वाले समय में अमेरिकी आयात शुल्क पर क्या कार्रवाई होती है इसका असर विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख पर देखा जाएगा।

Modi Government में सुधार नीतियां जारी रहने की उम्मीद में चढ़ेगा बाजार
मुंबई। देश में नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर को लगातार आठवीं बार स्थिर रखने से हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक उछलकर ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना चुके घरेलू शेयर बाजार मोदी सरकार 3.0 में भी पहले से चल रही बाजार समर्थित नीतियों की निरंतरता कायम रहने की उम्मीद में अगले सप्ताह भी गुलजार रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2732.05 अंक अर्थात 3.7 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर पहली बार 76693.36 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 759.45 अंक यानी 3.4 प्रतिशत उछलकर 23290.15 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में निवेशकों ने बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयर में भी जमकर निवेश किया। इससे मिडकैप 1258.75 अंक अर्थात 2.9 प्रतिशत मजबूत होकर सप्ताहांत पर 44111.44 अंक और स्मॉलकैप 1467.89 अंक यानी 3.1 प्रतिशत चढ़कर 48731.55 अंक हो गया।

विश्लेषकों के अनुसार, लोकसभा चुनाव की 04 जून मंगलवार को हुई मतगणना के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के रुझानों से निराश निवेशकों की भारी  बिकवाली से शेयर बाजार में भूचाल आ गया और सेंसेक्स एक दिन में 4390 अंक  और निफ्टी 1380 अंक टूट गया। लेकिन, सहयोगी दलों के समर्थन से केंद्र में  लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनना तय  होने के बाद अगले तीन दिनों में सेंसेक्स ने 4614 और निफ्टी ने 1406 अंक की रिकवरी की और दोनों सूचकांक नये शिखर पर पहुंच गये।

बाजार पर अगले सप्ताह आरबीआई के ब्याज दरों को यथावत रखने से दर-संवेदनशील समूहों में लिवाली जारी रह सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में एक फिर राजग की सरकार बनने से बाजार समर्थित नीतियों के आगे भी जारी रहने का सेंसेक्स और निफ्टी पर असर देखा जा सकेगा।

इनके अलावा वैश्विक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमत, डॉलर सूचकांक और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश प्रवाह का भी बाजार पर असर रहेगा। हालांकि वित्त वर्ष 2024-25 की शुरूआत से अबतक एफपीआई बाजार में लगातार बिकवाल बने हुए हैं। एफपीआई ने चालू वित्त वर्ष के अप्रैल में बाजार से 35,692.19 करोड़, मई में 42,214.28 करोड़ और जून में अबतक 13,718.42 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। आरबीआई ने भी अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में इस तथ्य की पुष्टि करते हुए बताया है कि चालू वित्त वर्ष की शुरूआत से 05 जून तक एफपीआई ने घरेलू बाजार में पांच अरब डॉलर की बिकवाली की है।