Tulsaram - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

SI Recruitment Paper Leak Case : पेपर लीक कर 29 साल में 3000 लोगोें को नौकरी लगाने वाला तुलसाराम गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने रविवार को एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी तुलसाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी एडिशनल एसपी के पति हैं जो पुलिस मुख्यालय में तैनात है। उधर एसओजी टीम ने गिरफ्तार तीनों महिला ट्रेनी एसआई को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को सात दिन के रिमांड पर एसओजी को सौंप दिया। जांच में खुलासा हुआ कि ये तीनों एसआई पहले भी प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर चुकी हैं।

आरोपी 1995 से लेकर अब तक 3000 लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया एसओजी टीम ने जयपुर आरपीए और जोधपुर ट्रेनिंग सेन्टर से गिरफ्तार ट्रेनी एसआई गंगाशहर बीकानेर निवासी मनीषा सिहाग, बीकानेर के नोखा निवासी अंकिता गोदारा और प्लाटून कमांडर जोधपुर के लोहावट निवासी प्रभा विश्नोई को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है।

कोचिंग संचालक है तुलसाराम
गिरफ्तार तुलसाराम रामपुर देवानी चूरू का रहने वाला है और बीकानेर में चाणक्य कोचिंग सेंटर चलाता था। ये वर्ष 1991 में पुलिस में भर्ती हुआ। इसने वर्ष 1994 में हवाला की राशि अपने पास रखी, जब पकड़ा गया तो इसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2007 में उसने आरएएस का एग्जाम दिया। इसमें 19वीं रेंक आई। वर्ष 2014 में वह अपने एक रिश्तेदार की जगह एसआई की परीक्षा देते पकड़ा गया। रीट एग्जाम में नकल करने के लिए ब्लूटूथ लगी चप्पल बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद जमानत मिल गई थी। जब एसआई का पेपर लीक हुआ तो तुलसाराम फरार हो गया।

पेपर लीक और डमी केंडिडेट बैठाने में रहा है शामिल
एसओजी की जांच में सामने आया कि तुलसाराम पेपरलीक, डमी कैंडिडेट बैठाने में शामिल रहा है। टीम ने उसे बीकानेर, जोधपुर और एसओजी की टीमें लंबे समय से तलाश रही थी। कोर्ट में पेश चार्जशीट में उसके खिलाफ  जांच पेंडिंग है। तुलसाराम पेपर की व्यवस्था करने वाले पोरव कालेर का चाचा है। पोरव 25 हजार रुपए का इनामी है और हाल में एसओजी की गिरफ्त में चल रहा है।