drainage system - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोगों की परेशानी : निकासी के अभाव में जलभराव से बस स्टैंड मार्ग बना तालाब ,मकानों को नुकसान का खतरा
बपावरकलां। बपावरकलां के लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड के पास स्थित कॉलोनी में निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले दो वर्षों से लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। भरी हुई नालियों और गंदे पानी के बीच से होकर कॉलोनी वासियों, दुकानदारों एवं राहगीरों को निकलना पड़ रहा है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड आने-जाने का यह प्रमुख मार्ग है। लेकिन यहां तालाब जैसी स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय की ट्यूबवेल लगातार चलने तथा कॉलोनी के मकानों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में भर जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। नालियों की समुचित निकासी नहीं होने के कारण पूरे मोहल्ले में पानी भरा रहता है।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि लंबे समय से पानी भरे रहने के कारण उनके मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। पास ही स्थित ग्राम पंचायत की करोड़ों रुपये की संपत्ति महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन भी जलभराव की चपेट में आ गया है। पानी भरने से भवन की उपयोगिता लगभग समाप्त हो गई है। जहां पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन और शादी-विवाह होते थे, वहीं अब भवन बदहाली का शिकार हो गया है। मजबूरी में ग्रामीणों को शादी-विवाह के लिए महंगे रिसोर्ट बुक करने पड़ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों को कई बार करवा चुके हैं अवगत
मोहल्लेवासी मोहन एवं हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र की नालियों के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा नहीं की गई है। इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। वहीं तेज सिंह राजपूत ने बताया कि सामुदायिक भवन के सामने ऊंचा सीसी रोड बना हुआ है, जिससे बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है।

यह समस्या लगातार दो वर्षों से बनी हुई है। सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। यहां तक कि पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर को भी समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन बाद में कोई सुध नहीं लेता।
- केशव सोनी, दुकानदार

पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है और जल्द ही इसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
- मुरलीधर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी

ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
जयपुर। बरसात के मौसम में शहर को हर साल झेलनी पड़ रही जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने एक अहम और दूरगामी पहल की है। अब जयपुर के ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए जेडीए, नगर निगम और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर एक मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान तैयार करेंगे।

ड्रेनेज तंत्र मजबूत करने पर चर्चा: इस संबंध में जेडीए के चिंतन सभागार में सोमवार को आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के ड्रेनेज तंत्र की वर्तमान स्थिति, बरसात के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और भविष्य की जरूरतों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जेडीए आयुक्त महाजन ने बताया कि तीनों विभाग आपसी समन्वय से शहर के लिए एक व्यापक और दीर्घकालिक ड्रेनेज व आपदा प्रबंधन योजना तैयार करेंगे। इस योजना के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष फंड भी गठित किया जाएगा। इस फंड में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीएमएफ) के निर्धारित फंड के साथ-साथ जेडीए और नगर निगम भी वित्तीय योगदान देंगे, जिससे कायार्े में संसाधनों की कमी न रहे।

संयुक्त कमेटी का भी होगा गठन: एक संयुक्त कमेटी भी गठित की जाएगी जो ड्रेनेज परियोजनाओं की योजना, डिजाइन, क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालेगी। जेडीए आयुक्त महाजन ने बताया कि जेडीए द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सांगानेर और पृथ्वीराज नगर योजना दक्षिण क्षेत्र में ड्रेनेज और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए करीब 250 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कोटा उत्तर वार्ड 6 - विकास के नाम पर वार्ड में हो रही खानापूर्ति
कोटा। शहर के वार्ड नंबर 6 की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां के बाशिंदे लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। नालियों का सही निर्माण न होना, सड़कों पर गंदगी फैलना, सुरक्षा व्यवस्था का अभाव और सार्वजनिक शौचालय में पानी की समस्याओं से वार्डवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रहवासी अपनी समस्याओं को लेकर कई बार वार्ड पार्षद को अवगत करवा चुके है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। निवासियों का कहना है कि वार्ड 6 के लोगों को भी स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित माहौल और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का अधिकार है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनना होगा।

बीमारी फैलने की आशंका
वार्डवासियों का कहना है कि गंदगी की वजह से कई बार छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वार्ड का एरिया
संगम होटल का क्षेत्र, हरिजन बस्ती, सुलभ, घोसी मोहल्ला, किशोर सागर तालाब, सीबी गार्डन का क्षेत्र शामिल है।

वार्ड के रूपनारायण बाड़ी क्षेत्र कि सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान नालियों को तकनीकी दृष्टि से सही तरीके से नहीं बनाया गया। नतीजा यह है कि नालियों का गंदा पानी बहकर सीधे सड़कों पर आ जाता है। इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि आवागमन भी बाधित होता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है, जब गंदा पानी जमा होकर दुर्गंध फैलाता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा देता है।
- रेशमा, वार्डवासी

नालियों की समस्या ही नहीं, बल्कि सुरक्षा की कमी भी वार्डवासियों को परेशान कर रही है। देर रात तक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वार्डवासियों का कहना है कि पर्याप्त पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से चोरी और अन्य वारदातों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नियमित पुलिस गश्त करवाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
- तेजकरण, वार्डवासी

हरिजन बस्ती क्षेत्र में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की स्थिति भी बेहद खराब है। यहां पानी की लगातार कमी बनी रहती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जब भी शौचालय का उपयोग करने जाते हैं तो पानी उपलब्ध नहीं होता, जिससे स्वच्छता की समस्या खड़ी हो जाती है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी अधिक परेशान करने वाली है।
- रूपनारायण सैनी, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड में सुलभ कॉम्पलेक्स में पानी की व्यवस्था करवा देंगे, निगमकर्मी चेक करके गए है। नालियों की स्थिति भी सही करवा देंगे।
- नन्द किशोर मेवाड़ा, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 43 - पार्क व सामुदायिक भवन की दरकार
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 43 में विकास के कार्य को देखा जाएं तो गलियों में सीसी का निर्माण व समय-समय पर विकास के कार्य पार्षद की ओर से करवाएं गए हैं। वार्ड में सफाई प्रतिदिन व वार्ड में कचरा गाड़ी भी रोजाना आती हैं। वार्ड की कुछ संकरी गलियों में कचरा गाड़ी नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। रात्रि के समय पर कुत्ते राहगीरों व बाइक सवारों पीछे भागते रहते है। वार्ड में कुछ जगह पर सीसी सड़क के डिवाइडर टूटे हुए हैं जो बाइक सवारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। राहुल, लेखराज ने बताया कि वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने से कई बार मौहल्ले में विभिन्न आयोजनों में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड की नालियों की गहराई कम होने से बारिश के समय पर इनसे पानी ओवरफ्लों होकर बाहर आ जाता है। नालियों की निकासी व्यवस्था भी सही नहीं है।

घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइन
वार्ड की चमड़ा फैक्ट्री के पास से गुजरने वाली विद्युत लाइन घरों के काफी पास से गुजर रही है, जिससे बारिश के समय पर कभी भी हादसा होने का अंदेशा बना रहता हैं।

रात के समय कुत्तों का आतंक
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के समय में आवारा कुत्ते वाहन चालकों के पीछे भागते रहते हैं, इससे गिरने या चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।

पार्क की दरकार
वार्डवासी दिनेश कुमार व मुकेश ने बताया कि हमारे वार्ड में पार्क नहीं होने से बच्चों को खेलने के लिए व मॉर्निग वॉक के लिए अन्य वार्ड के पार्क में जाना पड़ता हैं।

टूटे डिवाइडर बने परेशानी
वार्ड में स्थित सीसी रोड के टूटे डिवाइडर व नालियों के अधूरे ढकान वार्डवासियो के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। क्योकि बारिश के समय पर अधिकतर बाइक सवारों के लिए परेशानी बन जाती हैं।

वार्ड का एरिया
शमा कॉलोनी, चमड़ा फैक्ट्री, हरिजन बस्ती, जेपी कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र।

इनका कहना
वार्ड में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन राहगीरों व वाहनचालकों के पीछे दौड़ने रहते है जिससे काफी लोग चोटिल भी हो चुके है। मेरे परिवार के सदस्य को भी नुकसान पहुंचा है।
- महेंद्र कुमार

वार्ड में टूटे डिवाइडर परेशानी का कारण बन रहे है। वार्ड में कचरा पॉइन्ट की समस्या बनी हुई है। इसका समाधान किया जाना चाहिए।
- सत्यनारायण

वार्ड में कहीं भी पार्क व सामुदायिक भवन के लिए जगह उपलब्ध नहीं हैं। मेरे कार्यकाल में सामुदायिक भवन पर जीर्णोद्धार करवाकर इसको आधुनिक बनाया गया है।
- इसरार मोहम्मद, पार्षद 43

कोटा उत्तर वार्ड 26- वार्ड में मंदिर है ना पार्क, ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं
कोटा। दृश्य-1 भीमगंजमंडी थाने के पीछे जवाहर लाल नेहरु स्कूल के पास ही बिजलीपोल के पास डीपी खुली हुई है।  बरसात के समय पानी भरने से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। वहां से गुजरने वाले स्कूली छात्रों व राहगीरों के लिए हमेशा जोखिम बना रहता है।

दृश्य-2 डडवाड़ा रहवासीय क्षेत्र में घरों के आगे तथा सड़क किनारे पर निकासी व्यवस्था सही नहीं से बरसात का पानी जमा हो रखा है। वहां जलभराव के कारण मच्छर पनपने व मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 26 में प्रशासन की अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना समस्याओं से झुंझना पड़ता है। वार्ड में नाली, सड़क व सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद को भी कई बार अगवत करवाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में न मंदिर बना हुआ है और ना  ही पार्क... ऐसे में धार्मिक आयोजनों के लिए दूसरे वार्डों पर निर्भर रहना पड़ता है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी होना जरूरी है। लोगों का कहना है कि वोट लेने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं तथा बाद में भूल जाते है। जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद जनहित मुद्दों से मुंह फेरे हुए है।

जगह-जगह नालियां जाम, मच्छर पनपने का डर
वार्ड में सड़क बनाने के समय पानी की निकासी की व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा।  जिसके कारण सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है। गंदे व बदबूदार पानी से वहां से निकलने वाले राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड में सीसी सड़क तो बना दी लेकिन वहां नालिया गंदगी से अटी पड़ी है। साफ-सफाई नहीं होने से पानी आगे नहीं जा पाता तथा वहीं सड़क किनारे फैल जाता है। वहां जमा गंदे पानी में मच्छर पनपने व डेंगू जैसी बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।

वार्ड का एरिया
भीमगंज मंडी थाना, अजय आहूजा स्कूल, नगर निगम सेक्टर आॅफिस, जवाहर लाल नेहरू स्कूल, चर्च, निर्मला स्कूल, इनानी भवन, राजेन्द्र होटल, आनन्द विहार, शान्ति नगर व सॉयल कन्जर्वेशन क्षेत्र तक का एरिया वार्ड में आता है।

बरसात के दौरान नालियां ओवरफ्लो
बरसात के दौरान नालियां ओवरफ्लो होकर पानी वार्ड की सड़कों पर फैल जाता है। राहगीरों को वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। सफाईकर्मी वार्ड के मुख्य मार्गों पर ही सफाई करते हैं लेकिन कॉलोनियों में समय पर नहीं आते।
- धर्मेन्द्र चौधरी, वार्डवासी

ड्रेनेज सिस्टम फेल
इलाके में सीसी रोड बनवाने के समय पानी की निकासी की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के दौरान नालियों से गंदा पानी बाहर आ जाता है। गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों का डर भी बना रहता है।
- अंकित शर्मा, वार्डवासी

वार्ड में पार्क जरूरी
वार्ड में पार्क व मंदिर होना चाहिए। स्थानीय रहवासियों को धार्मिक आयोजनों के लिए अन्य वार्डों में जाना पड़ता है। बच्चों के लिए पार्क भी जरूरी है।
- करन वर्द्धवानी, वार्डवासी

इनका कहना है
वर्तमान में मंदिर व पार्क बनवाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। इस कारण वार्डवासियों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। कुछ जगहों पर पानी निकासी की समस्या है तो वहां सही करवा देंगे।
- सुनिल शर्मा, पार्षद वार्ड 26, कोटा उत्तर

निकासी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से आम रास्तों पर भरा पानी, वार्ड वासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की समाधान की मांग
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के वार्ड 19 इस्लाम नगर मस्जिद वाली गली में पानी की सुचारू रूप से निकासी नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने उपखंड अधिकारी दीपक महावर को ज्ञापन सौंप कर इस समस्या से अवगत कराकर समस्या समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 19 इस्लाम नगर सुल्तानपुर मस्जिद वाली गली में सुचारू रूप से पानी की निकासी नहीं होने के कारण मोहल्ले वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सीसी सड़क या इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को समस्या हो रही है। 12 महीने पानी भरा रहने के कारण वार्ड वासियों को पैदल भी निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बारिश के दिनों में घरों में भी पानी भर जाता है। साथ ही जगह-जगह पर गंदगी रहने से बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। वार्ड वासियों ने सीसी सड़क बनाने की मांग की है।

बरसात के दिनों में होती है अधिक समस्या
नगर की बॉस कॉलोनी में भी इसी प्रकार के हालात हैं। यहां मुख्य रास्ते में पानी भरा रहने से लोगों को कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं। कॉलोनी वासी जगजीवन राम स्वामी, हरि नागर, लकी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि का कहना है कि इस रास्ते से कस्बे वासियों के साथ की खंडगांव, इस्लाम नगर, बॉस कॉलोनी आदि के लोग भी निकलते हैं। आम रास्ते में पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर की बॉस कॉलोनी में पानी की निकासी नहीं होने के कारण आम रास्तों पर बारिश के दिनों में हर तरफ पानी ही पानी हो जाता है। जिसके चलते लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बॉस कॉलोनी की  कुछ गलियों में बारिश के दिनों में आम रास्ते पर सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। जिसके चलते आम जनता को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधि भी नहीं कर रहे सुनवाई
वार्डवासी इशराक मोहम्मद, सद्दाम हुसैन, इमरान, शफीक मोहम्मद, आसिफ अली, तौसीफ, साहिल आदि ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

पिछले 20 वर्ष से बनी हुई है समस्या
बॉस कॉलोनी वासी अब्दुल नईम, पप्पू, ईदू मोहम्मद, लटूर मिस्त्री, सईद अंसारी ने बताया कि करीब 20 वर्षों से आम रास्ते की समस्या से परेशान हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पूर्व में संबंधित विभाग को इस मामले में सूचित किया जा चुका है।

वार्ड वासियों की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जिससे वार्ड वासियों की समस्या का समाधान हो सके।
- दीपक महावर, एसडीएम, सुल्तानपुर

ड्रेनेज सिस्टम फेल, खाली प्लॉट व बस्तियों में भरा पानी
झालावाड़। झालावाड़ शहर के बाहरी इलाके और निचली बस्तियों में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होने के कारण पानी भरने की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण भरे हुए पानी में मच्छर पनपते हैं और बीमारियां भी फैल रही हैं। गौरतलब है कि झालावाड़ शहर में वैसे तो ड्रेनेज सिस्टम ठीक है लेकिन शहर की बाहरी बस्तियों और निचले इलाकों में बरसात का पानी जमा हो जाता है, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। खास तौर पर यदि बात करें तो राड़ी के बालाजी वाला क्षेत्र हबीब नगर, हरिजन मोहल्ला, बजरंग नगर, धनवाड़ा बस्ती में बरसाती पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण इन बस्तियों में पानी भरा रहता है। भरे हुए पानी में मच्छर और अन्य बैक्टीरिया तो पनप ही रहे हैं। साथ ही इसमें सूअरों का जमावड़ा भी खूब लगा रहता है, जिस कारण गंदगी और बढ़ जाती है।

फैलती हैं बीमारियां
गौरतलब है कि शहर की हबीब नगर राड़ी के बालाजी एवं बजरंग नगर कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों के द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारियों के रोगी सर्वाधिक संख्या में पाए जाते हैं, पिछले वर्ष यदि आंकड़ों पर गौर करें तो इन सभी  इलाकों से डेंगू और स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज निकल कर आए थे, इस इलाके में एक युवक की डेंगू के चलते मौत भी हो चुकी है। इतना सब कुछ होते हुए भी प्रशासन इस गंभीर समस्या से मुंह मोड़े हुए बैठा है और इन इलाकों में समुचित ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने और जल निकासी की व्यवस्था करने के कोई भी प्रयास नहीं किए गए हैं। नालो पर मर्जी से किए गए ढकान और मार्ग अवरुद्ध करने से भी प्रभावित हो रहा है। ड्रेनेज सिस्टम शहर में कई स्थानों पर कॉलोनाइजरों ने अपनी मनमर्जी से प्राचीन नालों को सकड़ा कर दिया है और उन पर ढकान भी कर दिया है, जिस कारण पीछे से पूरे वेग से आने वाला पानी इन नालों से नहीं निकल पाता और निचले इलाकों में फैल जाता है, ऐसा ही मामला है शहर के मदारी खाँ तालाब से निकल कर बस स्टैंड के पानी को समेटते हुए धनवाड़ा के तालाब तक पहुंचाने वाले नाले का जिसको पुरानी जेल के पास एक कॉलोनाइजर ने अपनी मर्जी से सकड़ा करके ढक दिया है और अभी हाल ही में अनंग कुमार स्मृति भवन के सामने काटी जा रही कॉलोनी के मालिकों ने भी वहां से निकलने वाले प्राचीन नाले को अपनी मर्जी से दिशा परिवर्तित करते हुए सकड़ा कर दिया है जिस कारण यहां से पानी पूरी तरह से नहीं निकल पाता और मंगलपुरा के निचले इलाके में भी सड़क पर पानी भर जाता है।

यहां पर पानी निकालने के लिए नालियों को इंतजाम नहीं है जिस कारण बरसात का पानी भर जाता है और मच्छर पनपते हैं।
- सलीम, निवासी बजरंग नगर, झालावाड़

कई बार शिकायत की है किंतु बरसाती पानी के निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है यहां पर ना तो सड़कें हैं ना ही नालियां क्षेत्रवासी परेशान होते रहते हैं।
- समीर, निवासी राड़ी का बालाजी रोड, झालावाड़

भू माफियाओं ने  बड़े नालों पर आगे अतिक्रमण कर रखा है जिस कारण यहां दुकानों के सामने सड़क पर पानी भर जाता है।
- श्याम सिंह, झालावाड़

मामले को दिखाकर उचित कार्यवाही करेंगे, समस्या दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
- नरेंद्र कुमार, कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद, झालावाड

असर खबर का - दिगोद तहसीलदार ने खेतों में जलभराव की समस्या का करवाया स्थाई समाधान
बूढादीत। बूढादीत थाना क्षेत्र के मंडावरा के किसानों के खेतों में ड्रेनेज सिस्टम खराव होने से किसानों के खेतों में करीब 800 बिघा सोयाबीन की फसल प्रभावित हो रही थी।  पीडित किसानों ने कई बार प्रशासन को लिखित में जनसमस्याओं से अवगत भी करवाया, किसानों के खेतों में ड्रेनेज सिस्टम खराव होने से बारिश के पानी से जलभराव होने से खरीब की फसलों नुकसान का अंदेशा सताने लगा था। दैनिक नवज्योति ने बुधवार को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो बुधवार को दिगोद तहसीलदार वैभव कुमार सेठी व बूढादीत पुलिस प्रशासन हैंड कांस्टेबल हुकुम सिंह गुर्जर मय पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से किसानों के खेतों में खराव ड्रेनेज सिस्टम को सही करवाकर स्थाई समाधान किया। जिससे अब किसानों के खेतों के पानी निकासी हो सकेंगी। ग्रामीण किसान केके धाकड़ मेहराना,दुर्गा शंकर मंडावरा, पवन वैष्णव, रामदेव, इंद्र कुमार सहित किसानों ने दैनिक नवज्योति व दिगोद तहसीलदार वैभव कुमार सेठी का आभार जताया।

किसानों की जलभराव की समस्या का बुधवार को जेसीबी मशीन की सहायता से ड्रेनेज सिस्टम को सही करवा दिया है। अब जलभराव की समस्या का समाधान हो गया,आठ लाइन में अधिग्रहण की गई जमीन का भी जल्दी ही किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
-  वैभव कुमार सेठी, तहसीलदार, दिगोद।

हाल-बेहाल: ड्रेनेज सिस्टम फेल लगा जाम, हांफ गए इंजन
जयपुर। शहर में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया, इससे शहर की चारों दिशाओं में लम्बा जाम लग गया। तेज बारिश से जगह-जगह पानी भर गया और गाड़ियों के इंजन हांफने लगे। महारानी कॉलेज, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्किल, रामबाग सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, सोड़ाला में भयंकर जाम होने से गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती रहीं। एसएमएस हॉस्पिटल से निकलती और जाती एम्बुलेंस के साइरन गूंजते रहे, लेकिन जाम ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। शाम को बारिश के थमते ही वाहनों के एक साथ निकलने और जल्दी घर पहुंचने की जद्दोजहद में बेतरतीब ढंग से चले यातायात ने अधिक जाम लगाया। सरकारी कार्यालयों की छुट्टी होने पर निकले कर्मचारियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई। एमएमएस हॉस्पिटल के बाहर घुटनों-घुटनों तक पानी आने से कई दुपहिया वाहन बारिश में बंद हो गए।

सीकर, अजमेर, आगरा और दिल्ली  रोड पर भी बदहाल स्थिति
शहर के सीकर रोड पर बदहाल पानी की निकासी से पानी चौपहिया गाड़ियों के अन्दर तक चला गया। बारिश में भीगते पुलिसकर्मी यातायात को कंट्रोल करते रहे, लेकिन ड्रेनेस सिस्टम के खराब होने पानी सड़क पर दरिया बनकर बहता रहा। आलम यह रहा कि गाड़ी एक-एक फीट भी कई-कई मिनटों के बाद चल पाई। आगरा रोड के ट्रांसपोर्ट नगर की टनल में बारिश का पानी टपकने से टनल में पानी भर गया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पं.नवलकिशोर शर्मा सर्किल के चारों ओर जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। अजमेर रोड पर भी वाहन जाम के चलते रेंग-रेंग कर चलते रहे। मुख्य सड़क पर जाम लगने से लोगों ने वाहनों को लेकर गलियों से निकलने की कोशिश की, लेकिन कई जगह आगे जाकर गलियों के बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Drainage System खराब: तीसरे दिन भी जाम
जयपुर।  बरसात होने के साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से तीसरे दिन भी ट्रैफिक दिनभर हांफता रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही कई जगह लम्बे जाम लग गए थे। दोपहर ढाई बजे आई झमाझम से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब तीस मिनट की बरसात के थमने के बाद शहर में कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। इससे वाहन बंद होने लगे। वाहनों के बंद होने से जाम धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगा। सबसे बुरे हाल तो सीकर रोड के रहे, जहां कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। चौपहिया गाड़ियों के बेतरतीब ढंग से चलने से अधिक जाम लग गया। छुट्टी के समय स्कूल से आते बच्चों की गाड़ियां जाम में फंस गई। यही हाल अजमेर रोड का रहा। अजमेर रोड की पुलिया पर दिन में कई बार जाम लगा। लम्बा जाम लगने से लोग गलियों से वाहन निकालने लगे, लेकिन कई गलियों के आगे बंद होने से वाहन चालकों को वापस मुख्य सड़क पर आना पड़ा। आगरा रोड और दिल्ली रोड पर भी जाम के चलते आम लोग परेशान रहे। दोपहर बाद यातायात व्यवस्था थोड़ी सुधरी, लेकिन शाम ढलने के साथ ही वाहन फिर रेंग-रेंग कर चलने लगे।

स्टेच्यू सर्किल, एसएमएस, खरबूजा मण्डी में पानी भरने से बिगड़ गई यातायात व्यवस्था
शहर के स्टेच्यू सर्किल, एसएमएस अस्पताल, खरबूजा मण्डी सहित परकोटे में कई जगह पानी की निकासी नहीं होने से वाहनों के जाम लग गए। हालांकि, ट्रैफ्रिक पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे रहे।

मंत्री के आदेश, बारिश से उत्पन्न समस्याओं का तुरंत करें निस्तारण
आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के मद्देनजर संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखें
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राजधानी जयपुर शहर में गत दो दिनों से हो रही बारिश से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जेडीए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। खर्रा ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश को दृष्टिगत रखते हुए संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर वर्षाजनित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जेडीए अधिकारी क्षेत्र में कार्यरत अन्य एजेंसियों-एनएचएआई, नगर निगम ग्रेटर एवं हेरिटेज जयपुर, राजस्थान आवासन मण्डल एवं रीको से उचित समन्वय बनाते हुए बारिश से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर सकेंगे। मंत्री के आदेशों की पालना में जेडीए के संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर समस्याओं का निस्तारण करने में जुटे हैं।

थर्मल कॉलोनी के पुराने ड्रेनेज सिस्टम का मार्ग अवरूद्ध, हो रहा जलभराव
कोटा। स्मार्ट सिटी में एकमात्र 40 साल पुरानी थर्मल कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहां मुख्य द्वार पर ही जलभराव की समस्या मुंहबायें खड़ी है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं यहां पर बनी नालियां चौक हो रखी है। पुराने ड्रेनेज सिस्टम का आगे से मार्ग अवरुद्ध हो रखा है। जिसके चलते पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा नालियों में कचरा भी भरा पड़ा है। यहां चंबल रिवर फ्रंट की सड़क काफी ऊंचाई से निकाली गई है, जिससे कॉलानी का स्तर नीचा हो गया है। अब यहां बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। हालांकि कोटा थर्मल पावर प्रशासन ने गुरुवार को समस्या का निस्तारण करते हुए पानी की निकासी दुरुस्त कराई दी है। मगर यह स्थिति कब तक रहेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। थर्मल कॉलोनी का कुछ हिस्सा कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 5 में आता है। वहीं कुछ हिस्सा अन्य वार्डों में है। शहर की एकमात्र लगभग 40 साल पुरानी इस कॉलोनी में पहले जलभराव की समस्या नहीं थी। किंतु जब से चंबल रिवर फ्रंट के जाने वाली वाली सड़क इस कॉलोनी के बीच में से निकाली गई है। जो कि बहुत ही ऊंचाई पर से बनाई गई है जिसके कारण अब यह थर्मल कॉलोनी नीचले स्तर पर हो गई है। अब यहां बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। ऐसे में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही पानी भर जाने से यहां अंदर रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं थर्मल चौराहे से सड़क किनारे बनी कम गहराई की नालियों के चौक हो जाने से या कभी-कभी ओवरफ्लो होने से सड़क का पानी निचली थर्मल कॉलोनी में आ जाता है। जिससे खासकर बरसात के मौसम में यहां जलभराव की हर बार ही बन जाती है।

यहां होता है ज्यादा जलभराव
थर्मल कॉलोनी में गत 21 जून को हुई बारिश के बाद कॉलोनी के प्रवेशद्वारों, शॉपिंग सेंटर, क्रिकेट ग्राउंड, ओपर जिम पार्क, चांडक्यपुरी थर्मल कॉलोनी के मुख्य द्वार, नई थर्मल कॉलोनी के मुख्य प्रवेशद्वार पर जलभराव हो गया था। जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

लोगों का कहना है
कुन्हाड़ी चुंगी नाका से थर्मल चौराहे के लिए चंबल रिवर फ्रंट निर्माण के समय सड़क को ऊंचा कर नव निर्माण कराया गया था। तब से थर्मल कॉलोनी का स्तर नीचा हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियों की गहराई भी कम ही है, जो बार-बार अवरूद्ध हो जाती है।
- महेंद्र सिंह, थर्मल कॉलोनी

इसके अलावा थर्मल कॉलोनी में पुराने ड्रेनेज सिस्टम का आगे से मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। ड्रेनेज सिस्टम के मार्ग का सड़क किनारे नालियां बनाते समय ध्यान नहीं रखा गया। कचरे व सफाई नहीं होने तथा पूरा पानी यहां जमा हो जाने से नाला अवरूद्ध हो जाता है। थर्मल प्रशासन व यूआईटी में इसके निर्माण कराते समय सामंजस्य स्थापित नहीं होने के कारण अब थर्मल कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
- रामेश्वरकुमार मीणा, थर्मल कॉलोनी

मैं यहां चांडक्यपुरी थर्मल कॉलोनी में रहता हूं। यहां मुख्य द्वार पर गत दिनों हुई बारिश में घुटनों तक पानी भर गया था। जिससे कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई थी। प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
- रूपसिंह, चांडक्यपुरी थर्मल कॉलोनी

थर्मल कॉलोनी में पहले जलभराव की समस्या नहीं थी। जब से चंबल रिवर फ्रंट बना है। तब से यह समस्या हो रही है। क्योंकि सड़क ऊंची होने से अब कॉलोनी का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। यहां ड्रेनेज सिस्टम के मार्ग भी अवरूद्ध हो गया है।
- श्रीराम, शॉपिंग सेंटर, थर्मल कॉलोनी

थर्मल चौराहे से कुन्हाड़ी चुंगी नाका वाली सड़क किनारे बनी हुई नालियों को गहरा और चौड़ा कर दिया जाए तो पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। इसके अलावा पहले वाले ड्रेनेज सिस्टम को सुचारू करवाकर अवरूद्ध नाले को खुलवाया जाए।
- महेशचंद डागुर, अध्यक्ष, थर्मल कर्मचारी संघ (इंटक), कोटा

कर दिया है निस्तारण
थर्मल कॉलोनी में बारिश के पानी भराव की समस्या थी। जिसका निस्तारण कर दिया गया है। इसके अलावा नालों की भी सफाई करवा दी है। अब वर्तमान में तो कोई समस्या नहीं है। अगर दो-तीन घंटे बारिश जमकर होती है तो जरूर पानी भर जाएगा, लेकिन वो भी धीरे-धीरे निकल जाएगा। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।
- अशोक चालाना, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सिविल, कोटा थर्मल पावर

कागजों में सिमट कर रह गया स्वच्छ भारत अभियान
सांगोद। सांगोद ब्लॉक के गांव कुराड़ में गंदगी से अटे पडेÞ कच्चे नालों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा है। जिससे बिना बरसात के ही सड़कें दरिया बनी हुई हैं। ग्रामीणों व राहगीरों को इसी गंदे पानी में से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार कुराड़ में कच्चे नालोें को पक्का नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नाले कच्चे होने व साफ-सफाई के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा है। साथ ही पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण इसमें कीचड़ जमा हो गया है। जिससे यह गंदा पानी और कीचड़ गांव की सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों को हर समय सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण संक्रमण व कई प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इन दिनों स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही हैं, वहीं दूसरी ओर गांव की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को भी इस कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं।  लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शिकायत पर अधिकारी केवल निरीक्षण करके चले गए। यह गंदा पानी मौसमी बीमारियों को न्यौता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई के मामले में भी पंचायत का स्तर काफी नीचे है। जब बिना बरसात के ही है यह आलम है तो कुछ दिनों बाद आगामी बरसात में क्या होगा।

ऊर्जा मंत्री को भी लिख चुके हैं पत्र
कुराड़ सरपंच नरेश कुमारी ने 2 जून को ऊर्जा मंत्री के नाम पत्र भी लिखा है। जिसमें गांव में पीडब्ल्यूडी रोड के पास बने नाले से पानी की निकासी करवाने की मांग की गई थी। ताकि गंदा पानी एक जगह इकट्ठा ना हो। लेकिन अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित
ग्राम वासियों का कहना है कि केवल नाला निर्माण में इतना समय लगना यह दर्शाता है कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। स्वच्छता अभियान के लिए सरकार करोड़ों का बजट तैयार करती है। पर गांव में डेली रूटीन की सफाई तक नहीं हो रही है।

गंदगी से गुजरने को मजबूर हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन सैंकड़ों राहगीरों, श्रद्धालुओं का रोजमर्रा के काम के लिए आवागमन होता है। जिससे कई बार गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं। साथ ही कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। अभी एक पखवाड़े बाद जब स्कूल खुलेंगे, तब बच्चों को भी इसी गंदगी भरी डगर से गुजर कर शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ेगा।

स्वीकृति दिलाने को तैयार, फिर काम में अड़चन क्यों
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जन प्रतिनिधि व अधिकारी आए और देखकर चले गए। स्थानीय सरपंच इसके लिए स्वीकृति दिलाने के लिए भी तैयार है। बावजूद इसके देरी होने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

इनका कहनां हम रोज इसी गंदगी भरे मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार यहां से गुजरते समय वाहनों के कारण गंदे पानी से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। गंदगी भरी रपट के कारण बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ जाता है।
- अरविंद मेहता, ग्रामीण

पंचायत की ओर से गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए होने वाले निर्माण कार्य को लेकर 10 लाख रुपए की स्वीकृति निकाली गई। लेकिन स्थानीय खेत मालिकों द्वारा नाला निर्माण कार्य नहीं करने देने से इसको लेकर समझाइश भी की जा रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर नाला निर्माण करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रियंका नागर, ग्राम विकास अधिकारी, कुराड़

अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई कहता है कि बजट पास हो गया है। कोई कहता है कि अभी फाइलों में कुछ रुकावटें हैं। कुराड़ ग्राम पंचायत सांगोद उपखंड की बड़ी पंचायतों में से एक है। इतनी बड़ी ग्राम पंचायत में सड़कों पर गंदा पानी बहते रहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
- राजेश मालव, विधायक प्रतिनिधि

जगह का निरीक्षण किया है। कुछ ग्रामीणों ने घरों के आगे प्लास्टिक के कट्टे डाल रखे हैं। जिससे पानी इकट्ठा होकर सड़क के बीच में आ जाता है। उनसे भी बोला है। साथ ही स्थानीय सरपंच को भी अवगत करवाया है। क्योंकि हमारा कार्य सड़क निर्माण, नाला निर्माण करवाना है। उच्चाधिकारियों को भी मैंने पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, नाले का काम करवा देंगे।
- दीपक दाधीच, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी