Fluctuations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बैंक, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में दोपहर बाद बिकवाली बढ़ने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक शुरुआती तेजी खोकर अंत में लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 135.03 अंक (0.18 प्रतिशत) की गिरावट में 75,183.36 अंक पर रहा। सुबह 627 अंक चढ़ने के बाद दोपहर में यह 323 अंक तक टूट गया था। इस प्रकार इसमें करीब 950 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी इसी तरह रहा और यह अंत में 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 23,654.70 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा मजबूत रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिर गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत ऊपर रहा। आईटी, बैंकिंग, वित्त और एफएमसीजी सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव रहा। रियलटी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। बीईएल और ट्रेंट में पौने दो प्रतिशत की तेजी रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

बजाज फाइनेंस में पौने दो प्रतिशत और टेक महिंद्रा में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा टूटे। एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Stock Market Update : शेयर बाजार में घटबढ़, सेंसेक्स 33.49 अंक फिसला
मुंबई। विश्व बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईआई बैंक और इंफ़ोसिस समेत चौदह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ वहीं निफ्टी बढ़त पर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.49 अंक फिसलकर 76,456.59 अंक रह गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.65 अंक मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। इससे मिडकैप 0.74 प्रतिशत उछलकर 44,683.83 अंक और स्मॉलकैप 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 49,707.00 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3969 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2461 में लिवाली जबकि 1402 में बिकवाली हुई वहीं 106 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में तेजी जबकि 22 में गिरावट रही।

बीएसई के पांच समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे एफएमसीजी 0.27, हेल्थकेयर 0.22, बैंकिंग 0.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.04 और धातु समूह के शेयर 0.09 प्रतिशत गिर गए। वहीं, ऊर्जा 1.00, इंडस्ट्रियल्स 1.42, दूरसंचार 1.93, ऑटो 0.89, कैपिटल गुड्स 1.39, तेल एवं गैस 1.84 और रियल्टी समूह के शेयर 1.04 प्रतिशत चढ़ गए।

विदेशी बाजारों में बिकवाली हुई। इससे ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.60, जर्मनी का डैक्स 0.66, हांगकांग का हैंगसेंग 1.04 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.76 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, जापान का निक्केई 0.25 प्रतिशत की बढ़त पर रहा।