Covid-19 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - कोविड की समय पर पहचान और परीक्षण किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें
कोटा । प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्घ्य सेवाएं के निदेशक ने  सभी सीएमएचओ व पीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि जिस तरह से प्रदेश में कोविड -19 के मामले बढ़ रहे हैं। उन्हें देखते हुए इसकी समय पर पहचान और  मामलों की  ट्रेकिंग  में सतर्कता की आवश्यकता है।  समय पर इसकी रोकथाम व नियंत्रण के लिए  आवश्यक कदम उठाए जाएं। निसेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार वीटीएमएस व अन्य लॉजिस्टिक्स  की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  संदिग्ध मामलों में नमूनों का संग्रह किया जाए। कोविड सैम्पल की जांच के लिए परीक्षण किट, कार्मिक और उपयोग में आने वाली सामग्रियों की उपलध्धता सुनिश्चित की जाए।  आरटी पीसीआर प्रयोगशालाओं  की कार्यक्षमता को सुनिश्चत किया जाए। निर्देश में कहा गया कि सकारात्मक नमूनों के नए वेरियंट की समय पर पहचान और डब्ल्यूजीएस  के लिए माइक्रो बायोलोजी विभाग, मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है। सीएमएचओ व पीएमओ को सभी लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए  निर्देशित किया गया है।  यह कोविड -19 परीक्षण के लिए आवश्यक है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोटा में कोविड की जांच व सैम्पल नमूने लेने की व्यवस्था केवल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में है। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने  8 जून को पेज 3 पर अभी मेडिकल कॉलेज में ही हो रही कोरोना की जांच शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उस समाचार के बाद अब निदेशक ने कोविड-19 के  सैम्पल नमूने और उससे संबंधित किट और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता और जांच की व्यवस्था के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं।

जो बाइडेन कोरोना संक्रमित, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोराना संक्रमित हो गए। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा कि आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। उन्हें टीका लगाया गया और बूस्टर भी दिया गया है और उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि बाइडेन डेलावेयर लौट आएंगे जहां वह खुद को आइसोलेट कर अपने सभी कामों को जारी रखेंगे।

जीन-पियरे द्वारा प्रदान किए गए बाइडेन के डॉक्टर के एक नोट के अनुसार कि राष्ट्रपति आज दोपहर ऊपरी श्वसन लक्षणों के साथ आए जिसमें राइनोरिया (नाक बहना) और खांसी, सामान्य मेलाइज़ शामिल है।

बाइडेन का लैटिनो नागरिक अधिकार और वकालत समूह यूनिडोसयूएस के लिए एक सम्मेलन में बोलने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इससे पहले 2022 में भी बाइडेन का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था।

Covid-19: तो क्या फिर से लौट रहा है कोरोना वायरस, WHO ने दी ये जानकारी
पेरिस। दुनिया भर में पिछले महीने में कोविड -19 के नए मामलों में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ )ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ ने मई में कहा था कि कोविड अब वैश्विक स्वास्थ्य आपात नहीं है लेकिन उसने कोरोनावायरस के मामलों की वृद्धि पर चेतावनी दी और कहा कि इस संक्रमण से लोगों की मृत्यु की भी आशंका है। इस साप्ताहिक आंकड़ों में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि देशों में 10 जुलाई से छह अगस्त तक करीब 15 लाख कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुयी है, जो पिछले 28 दिनों की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। मौतों की संख्या 57 प्रतिशत गिरकर 2,500 हो गई।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई नए मामले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आए, जहां संक्रमण में 137 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान सहित उत्तरी गोलार्ध के कई देशों में हाल के सप्ताह में गर्मियों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिर से बड़ी संख्या में कोविड मामले और मृत्यु को आकंड़ा अचानक बढ़ सकता है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ऑरेलियन रूसो ने सतर्कता का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कोविड की संख्या निम्न स्तर पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय इस वायरस के फिर से उत्थान के साथ रहना होगा।

जिनेवा विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के निदेशक एंटोनी फ़्लाहॉल्ट ने कहा कि वास्तविक कोविड स्थिति कोविड मामलों को लेकर, स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल एक विश्वसनीय कोविड स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली बहाल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के कारण संक्रमण का प्रभाव अब कम हो गया है। लेकिन लोगों की इसके चपेट में आने का खतरा अभी भी बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने देशों से टीकाकरण प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया है।

यूरोपीय संघ ने चीन को कोविड टीके मुफ्त देने की पेशकश की
मास्को। यूरोपीय संघ ने कोविड-19 प्रसार को रोकने के लिए चीन को मुफ्त में डोज उपलब्ध कराने की पेशकश की है, क्योंकि बीजिंग शहर अब लंबे लॉकडाउन को हटाने की तैयारी में है। चीन ने दिसंबर में घोषणा की कि वह कोविड-19 के दौरान लगाए गए लॉकडाउन और सभी नियमों को वापस ले रहा है, जिससे यूरोपीय संघ ने अन्य देशों में दोबारा से कोविड-19 प्रसार की आशंका जताई है।

अधिकारी ने कहा कि चीनी सरकार ने अभी तक यूरोपीय संघ द्वारा की गई पेशकश का जवाब नहीं दिया है। चीन में नवंबर  में फिर से कोविड-19 के मामलों में उछाल देखा गया जिसके बाद, यहां के अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया और स्थानीय लोगों को दैनिक आधार पर पीसीआर परीक्षण कराना भी लागू कर दिया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि चीन में वर्तमान टीकाकरण कवरेज अपर्याप्त था और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है।

चीन में कोविड-19 और भारतीय व्यापार
आज समूचा विश्व यूक्रेन रूस युद्ध एवं मुद्रा प्रसार से जूझ रहा है, जो कि समूचे विश्व की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। जिसका असर महंगाई एवं वैश्विक मंदी के रूप में सामने आ रहा है। विश्व में औसत विकास दर घट रही है, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश एवं विनियोग, पूंजी का आवागमन, अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ाने, पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे कठिन समय में चीन में लगातार तेजी से फैलती कोविड-19 चिंता का विषय बन गई है। समूचे विश्व की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, क्योंकि चीन निर्माण क्षेत्र का हब माना जाता है। जिसकी आपूर्ति पर विश्व के सभी राष्ट्र निर्भर करते हैं। चीन की अर्थव्यवस्था न केवल निर्माण क्षेत्र का हब है बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र है तथा विदेशी व्यापार पर आधारित अर्थव्यवस्था है, जिसका स्थान व्यापारिक दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका के समकक्ष है।

गत दशकों से व्यापारिक दृष्टि से भारत की चीन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारों देशों की दृष्टि इसका स्थान प्रमुख माना जाता है। वर्ष 2022 में भारत के सम्पूर्ण आयात का लगभग 15.5 प्रतिशत आयात केवल चीन से किया गया है। भारत की चीन पर आयात निर्भरता प्रमुख तया कंप्यूटर, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, आर्गेनिक केमिकल्स की दृष्टि से अत्यधिक हो गई है भारत की कंप्यूटर हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेन्ट, रसायन, एपरेल, स्वर्ण एवं डायमंड उद्योग, ऑटोमोबाइल उद्योग आदि चीन द्वारा निर्मित माल पर निर्भर करते हैं। यदि आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है तो निश्चित है कि भारत की निर्माण क्षमता प्रभावित होगी। स्मार्टफोन, कार उत्पादन, सोलर प्लांट आदि प्रत्यक्ष उदाहरण है। आयातों के अतिरिक्त चीन से भारत के निर्यात भी प्रभावित होते हैं, जिनकी द्वारा भारत से कृषि उपज एवं उत्पाद, चावल, कपास, मूंगफली मसाले, खाद्य तेल, बीज आदि का आयात किया जाता है।

भारत के चीन से यद्यपि राजनीतिक एवं कूटनीतिक रिश्ते अच्छे नहीं हैं। भारत चीन सीमा विवाद हमेशा चिंता का विषय बना रहता है। समय-समय पर सीमा क्षेत्र में सैनिक झड़पें होती रहती है। अरुणाचल एवं लद्दाख क्षेत्र विवाद का केंद्र है। चीन की साम्राज्य विस्तारवादी नीति है तथा भारत के आसपास के देशों में चीन की दखलअंदाजी है एवं आर्थिक साझेदारी है, जिसके अंतर्गत चीन रियायती ब्याज दर पर अति दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध करवाता है। इसके बदले में प्राकृतिक संसाधनों एवं जमीन पर अपने प्रोजेक्ट लगाता है। यद्यपि भारत ने चीन से आयातित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक समय था जबकि भारत का उपभोक्ता बाजार चीनी उत्पादों से अटा रहता था, जिसके अंतर्गत चीनी सामान सस्ती दर पर भारतीय उपभोक्ताओं को आसानी से उपलब्ध हो जाता था। भारत में चीनी उत्पाद जैसे इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, खिलौने, रोशनी, रंग रोगन, प्लास्टिक उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट्स, सिलेसिला वस्त्र, बैटरी आदि सैकड़ों उत्पाद बहुतायत से उपलब्ध हो जाते थे, लेकिन सीमा विवाद, चीन की साइबर जासूसी, पाकिस्तान से रिश्ते, सीमा क्षेत्र में तेजी से आधार संरचना का विकास, रक्षात्मक हथियारों एवं सैनिकों के जमावड़े में अत्यधिक वृद्धि के कारण चीन पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसकी क्षतिपूर्ति के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन की नीति को केंद्रीय सरकार द्वारा अपनाया गया है ताकि भारत विश्व का प्रमुख वैकल्पिक निर्माण एवं आपूर्तिकर्ता बन सके। भारतीय कंपनियों द्वारा ही उन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए, जो कि चीन द्वारा विश्व में सस्ती उपलब्ध करवाई जाती है। भारत विश्व में प्रमुख निर्माण हब बनना चाहता है ताकि विश्व की आपूर्ति में अपना स्थान बना सके। केंद्र सरकार द्वारा उत्पादन आधारित प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत निजी एवं विदेशी कंपनियों के माध्यम से निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन यह कार्य रातोरात नहीं किया जा सकता है। अभी भी हमारी चीनी उत्पादों पर निर्भरता बनी हुई है चाहे प्रत्यक्ष आयात हो या तीसरे देश से आयात के माध्यम से।

चीन में बीएफ 7 वैरिएंट काफी समय से चल रहा है चीन ने जीरो कोविड की नीति का पालन करते हुए अत्यधिक कड़े प्रतिबंध एवं बंद की नीति को अपनाया है, लेकिन हालात काबू में नहीं है। देश की जनसंख्या के भारी विरोध के चलते चीन में जीरो कोविड-19 को बदलते हुए कड़े प्रतिबंध वापस लिए जा रहे हैं। कारखानों में मजदूरों एवं अन्य कर्मचारियों को हल्का कोविड-19 होने पर भी काम पर बुलाया जा रहा है। चीन में कोविड-19 संबंध में महामारी का अनुमान है कि आगामी 3 माह में यही हालत रही तो लगभग 80 करोड़ जनसंख्या, जो की कुल जनसंख्या का लगभग 60 प्रतिशत है, कोविड-19 का शिकार होगी। लेकिन चीन का दावा है कि उसके यहां कोविड का प्रभाव तो है, लेकिन मृत्यु नहीं हो रही है उसकी संख्या नगण्य है। लेकिन चीन में अस्पतालों में बेकाबू भीड़ से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इसका एक प्रमुख कारण टीकाकरण की असफलता है तथा टीकाकरण के प्रति चीनी सरकार एवं जनसंख्या का विरोधी रवैया है जिसके कारण कोविड-19 से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता नहीं हो पाई है।

-डॉ.सुभाष गंगवाल
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

चीन से लौटीं मां- बेटी कोरोना पॉजिटिव
चेन्नई। चीन से कोलंबो के रास्ते तमिलनाडु के मदुरै अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे दो यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मां और उनकी छह साल की बेटी  के कल शाम आगमन पर दोनों का कोविड परीक्षण किया गया था। जिसके बाद वे विरुधनगर जिले में अपने घर चले गए थे।

जिला अधिकारी मेघनाथ रेड्डी के अनुसार, परीक्षण जांच में मां बेटी के पॉजिटिव पाये जाने का पता चला है। दोनों अपने घर में आईसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं है, और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उनके नमूने आगे के परीक्षणों के लिए यहां राज्य स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गये हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे नए बीएफ-7 संस्करण से संक्रमित है।  इस संस्करण के कारण कुछ देशों में मामलों का प्रसार हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की प्रयास किया जा रहा है कि उनसे कोई और भी  संक्रमित तो नहीं हुआ है।

विदेशों से आए 39 संक्रमित, सरकार अलर्ट पर, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
चीन में कोरोना के कहर के बाद से सरकार अलर्ट पर है। विदेश से आने वाले यात्रियों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। चीन में जिस तरह की तबाही देखने को मिली है, उसके बाद से लोगों में डर बना हुआ है। हालांकि भारत में स्थितियां अभी संभली हुई नजर आ रही है, लेकिन विदेशों से आने वाले यात्रियों को लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। पिछले दिनों गया में 4 और बैंगलोर में विदेशों से आने वाले 12 लोग संक्रमित पाए गए थे। 24 से 26 दिसंबर तक विदेश से आने वाले यात्रियों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजे गए है। चीन में तबाही मचाने वाला वैरिएंट बीएफ 7 बेहद खतरनाक माना जा रहा है। अब तक विदेशों से 39 संक्रमित आ चुके है, इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

भारत के कोविड टीके ने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचाई : मांडविया
चेन्नई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत के कोविड टीके ने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचाई है। नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चेन्नई शहर में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के दक्षिण क्षेत्र कार्यालय सीडीएससीओ भवन का उद्घाटन करने के बाद मंडाविया ने कहा कि भारत के कोरोना वैक्सीन ने दुनिया में लाखों लोगों की जान बचाई है।

उन्होंने कहा कि सीडीएससीओ दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण, आयात और वितरण को विनियमित करके देश के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सीडीएससीओ ने भारत के कोरोना वैक्सीन के अनुमोदन को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिससे देश और दुनिया में लाखों लोगों की जान बची। उन्होंने कहा कि भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों को भी हमने अपनी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराकर लाखों लोगों की जान बचाई है।

विदेशों से बेंगलुरु पहुंचे 12 लोग कोरोना संक्रमित
बेंगलुरु। दिसंबर के महीने में विदेशों से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे 12 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फिलहाल सभी 12 लोग स्वस्थ हैं। कुल चार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी घरेलू क्वारंटीन में हैं।

हांगकांग, अमेरिका, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया व सिंगापुर से यहां आने वाले यात्रियों में कोरोना संक्रमण देखा गया।  गले के तरल पदार्थ का एक नमूना जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में यह पता लगाने के लिए भेजा गया है, कि वे कोरोना के किस नए स्ट्रैन से प्रभावित हैं। अभी बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हर दिन 100-150 लोगों की रैंडम जांच की जाती है।

गया हवाईअड्डे पर पाए गए 4 कोविड पॉजिटिव विदेशी नागरिक
गया। तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने आए चार विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। इसी क्रम में विदेश से आने वाले चार विदेशियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों विदेशी दलाई लामा के बोधगया में आगामी 29, 30 और 31 दिसम्बर को होने वाले टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

इनमें एक म्यांमार एवं तीन बैंकाक के नागरिक हैं। उन्हें बोधगया के एक होटल में आइसोलेट किया गया है। चारों की स्थिति सामान्य है और उनका इलाज किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद जांच प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है। गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और गया रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की जा रही है।

कोविड अभी भी स्वास्थ्य आपातकाल : डब्ल्यूएचओ
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है, कि कोविड-19 अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) है, जो डब्ल्यूएचओ का सर्वोच्च अलर्ट स्तर है। यह घोषणा आने पर महामारी शुरू होने के बाद से साप्ताहिक मौतों की संख्या लगभग अपने न्यूनतम स्तर पर है।

डब्ल्यूएचओ की अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम आापातकालीन समिति ने पिछले सप्ताह अपनी तिमाही मूल्याकंन बैठक के बाद कहा कि कोविड-19 के गंभीर मामलों में गिरावट के बावजूद और साप्ताहिक मौतों की गिरती संख्या , कोविड-19 से होने वाली मौतें फिर भी श्वसन वायरस की तुलना में अधिक है।

समिति ने कहा कि इनका पूर्ण प्रभाव अभी भी पूरी तरह से समझा नहीं गया है और कोविड -19 से संबंधित जटिलताओं और इसके बाद की स्थितियों के बारे में भी चेतावनी दी। समिति ने कहा कि इसका प्रकोप उत्तरी गोलार्ध में आगामी सर्दियों के मौसम में भी विकसित हो सकता है।

समिति ने कहा कि भविष्य के वेरिएंट की आनुवंशिक और एंटीजेनिक विशेषताओं का अभी तक विश्वसनीय रूप से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है और विकसित होने वाले वेरिएंट वर्तमान टीकों और चिकित्सा विज्ञान के लिए चुनौतियां हो सकते हैं।

मलेशिया-चीन में फिर कोरोना का आतंक, मलेशिया में कोरोना के 24,241 नए मामले दर्ज, 59 मरीजों की मौत, चीन में कोविड-19 के 2,157 नए मामले दर्ज
कुआलालंपुर। मलेशिया में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 24,241 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 39,51,678 हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, इन मामलों में 521 संक्रमितों की पुष्टि विदेशों से आए लोगों से हुई है तथा 23,720 स्थानीय मामले हैं। वहीं, इस दौरान 59 और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 34,244 हो गयी।इसी अवधि में 26,615 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 36,23,068 हो गयी। वर्तमान समय में यहां 2,94,366 सक्रिय मामले हैं।

बीजिंग। चीन में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2,157 नए स्थानीय मामले सामने आए हैं, हालांकि यह आंकड़ा बीते दिन दर्ज हुए 2,388 के मुकाबले कम है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इस दौरान जिलिन प्रांत में 1,674, फुजिन में 199, लिआनिंग में 69, गुआंगडोंग में 47, शनडोंग में 42 मामले मिले हैं। वहीं, 71 संक्रमितों की पुष्टि विदेशों आए लोगों से हुई है।

न्यूजीलैंड में कोरोना के 18,514 नए मामले दर्ज

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 18,514 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस दौरान ऑकलैंड में सबसे अधिक 4,346 मामले दर्ज हुए हैं।  वहीं, देश के सीमावर्ती इलाके में संक्रमण के 45 मामले मिले हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 10 मरीजों की मौत हो गयी। देश में अभी तक कुल 4,70,097 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।