Italy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो
रोम। पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार रात यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। वहीं, पीएम मोदी ने मेलोनी को खास 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। तोहफा मिलने पर मेलोनी ने मोदी को धन्यावाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा Thank you for the gift ।

पीएम मोदी का द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,''इटली के रोम पहुँचा। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूँगा तथा उनके साथ चर्चा करूँगा। यह यात्रा भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी, इसमें विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का भी दौरा करूँगा और बहुपक्षवाद तथा वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करूँगा।''

मेलोनी ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें विपक्षीय वार्ता का उत्सुकता से इंतजार है। उन्होंने कहा,''रोम पहुँचने पर रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद प्रतिष्ठित कोलोसियम का भ्रमण किया। हमने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली हमारी वार्ताओं की प्रतीक्षा है, जहाँ हम भारत-इटली मैत्री को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा आगे बढ़ाएँगे।'' इटली की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी देर शाम स्वदेश रवाना हो जाएंगे। वह 15 मई को पांच देशों की छह दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे।

इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
रोम। पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार रात यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

पीएम मोदी का द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,''इटली के रोम पहुँचा। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूँगा तथा उनके साथ चर्चा करूँगा। यह यात्रा भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी, इसमें विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का भी दौरा करूँगा और बहुपक्षवाद तथा वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करूँगा।''

मेलोनी ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें विपक्षीय वार्ता का उत्सुकता से इंतजार है। उन्होंने कहा,''रोम पहुँचने पर रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद प्रतिष्ठित कोलोसियम का भ्रमण किया। हमने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली हमारी वार्ताओं की प्रतीक्षा है, जहाँ हम भारत-इटली मैत्री को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा आगे बढ़ाएँगे।'' इटली की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी देर शाम स्वदेश रवाना हो जाएंगे। वह 15 मई को पांच देशों की छह दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे।

इतालवी परिवहन मंत्रालय ने कहा ओलंपिक्स के पहले दिन हुए हमले, आयोजन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
मिलान। इटली के परिवहन मंत्रालय ने बोलोन्या क्षेत्र में शीतकालीन ओलंपिक्स के पहले दिन हुई ट्रेन सेवाओं को बाधित करने वाली घटनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करार देते हुए कहा है कि ये 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से ठीक पहले फ्रांस में हुए हमलों की याद दिलाती हैं। बोलोन्या क्षेत्र में रेलवे ट्रैक और उससे जुड़ी अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचने की कई घटनाएं सामने आयी हैं। पहली घटना शनिवार सुबह बोलोन्या-वेनिस खंड पर दर्ज की गयी, जहां क्षतिग्रस्त केबल पाए गए। इसके अलावा, बोलोन्या-पाडुआ लाइन पर एक स्विच के पास एक देसी बम (आईईडी) बरामद किया गया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

इसी मार्ग के उच्च-रफ्तार रेलवे खंड पर बिजली के केबल काटे गए, जबकि बोलोन्या-एंकोना लाइन पर पेसारो के पास एक विद्युत कैबिनेट में आग लगने की सूचना मिली। इटली के रेलवे नेटवर्क संचालक ने दोपहर 2:45 बजे सेवा बहाल किये जाने की घोषणा की। परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आज सुबह बोलोन्या और पेसारो रेलवे स्टेशनों के पास हुई गंभीर तोडफ़ोड़ की घटनाएं, जिनसे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हुई, चिंताजनक हैं और फ्रांस में पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले हुए हमलों की याद दिलाती हैं।

मंत्रालय ने कहा, परिवहन मंत्री और उप प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बयान में कहा गया, इस तरह की अभूतपूर्व गंभीर कार्रवाइयां इटली की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल नहीं कर पाएंगी, जिसे (शीतकालीन) ओलंपिक खेल और भी सकारात्मक तथा प्रभावशाली बनाएंगे।

बोर्मियो में प्रतियोगिताओं की निगरानी कर रहे साल्विनी ने स्वयं इन घटनाओं को जानबूझकर किये गये हमले बताया। उन्होंने कहा, यदि यह पुष्टि होती है कि ओलंपिक खेलों के पहले दिन ट्रेन सेवाओं का रुकना जानबूझकर किये गये हमले का नतीजा है, तो यह कहा जा सकता है कि कोई इटली का बुरा चाहता है। इतालवी मीडिया के अनुसार, जांचकर्ता इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं कि यह एक प्रदर्शनात्मक अराजकतावादी कार्रवाई हो सकती है, जैसा कि 2024 में पेरिस ओलंपिक के दौरान फ्रांस में देखा गया था।

इटली ने 47 साल बाद जीता डेविस कप खिताब
मलागा। यानिक सिनर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इटली ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 47 साल बाद डेविस कप 2023 का खिताब जीत लिया।

स्पेन के मलागा में रविवार को टेनिस में दुनिया की चौथी वरीयता प्राप्त सिनर ने एलेक्स डि मिनोर को फाइनल के दूसरे एकल मुकाबले में 6-3, 6-0 से हराकर इटली की 2-0 से जीत सुनिश्चत की। मातियो अर्नाल्डी ने पहले एकल मुकाबले में एलेक्सेई पोपिरिन को 7-5, 2-6, 6-4 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवोक जोकोविच को एकल और युगल दोनों मुकाबलों में पराजित किया था।

डेविस कप को टेनिस का विश्वकप कहा जाता है।

बाढ़ से बेहाल हुआ इटली, 13 लोगों की मौत
रोम। इटली के एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है और कई लोग अब भी लापता है। इन क्षेत्रों में हालांकि गुरुवार को मूसलाधार बारिश में कमी आयी, लेकिन अधिकांश क्षेत्र जलमग्न है।

स्थानीय मीडिया में गुरुवार को दिखाए गए वीडियो फुटेज में संत अगाता सुल सैंटर्नो कम्यून में सड़कों को और समुद्र तटीय शहर रेवेन्ना के कुछ हिस्से बाढ़ की पानी में डूबे हुए दिखाई दिए।

इटली के उत्तर-मध्य क्षेत्र (जिसमें बोलोग्ना और मोडेना शहर शामिल हैं) में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे इन क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गयी। बचाव कर्मियों ने ऊंची इमारतों की छतों और ऊपरी मंजिल से लोगों को निकालने में मदद की।

नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार गुरुवार को भी एमिलिया-रोमाग्ना का अधिकांश हिस्सा रेड अलर्ट जोन में रहा। वहीं, उत्तर में लोम्बार्डी से लेकर दक्षिण में बेसिलिकाटा तक -ऑरेंज या येलो अलर्ट घोषित है।

उत्तर-मध्य इटली के अधिकांश हिस्सों में  शनिवार आधी रात तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी है। विभाग ने गुरुवार अपराह्न में कहा कि 280 से अधिक भूस्खलन की सूचना मिली है, 200 सड़कें बंद हो गई हैं और 23 नदियां उफान पर हैं।

समाचार रिपोर्ट्स के अनुसार 10,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। वहीं हजारों लोग बिना बिजली के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 700 तकनीशियनों को क्षेत्र में बिजली बहाल करने में मदद करने के लिए भेजा गया है।

एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार पर्यावरण एवं ऊर्जा सुरक्षा मंत्री गिल्बर्टो पिचेटो फ्रेटिन ने गुरुवार को कहा कि सरकार यूरोपीय आयोग को इस क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण के प्रयासों में मदद करने के लिए यूरोपीय संघ एकजुटता कोष से राशि प्रदान करने के लिए कहेगी।

वहीं इटली की सरकार ने बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अगले मंगलवार को आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में एमिलिया-रोमाग्ना में आपातकाल की स्थिति की घोषणा हो सकती है। आपातकाल की स्थिति सरकारी धन को अनलॉक करेगी और स्थानीय अधिकारियों को आपातकालीन उपायों को लागू करने के लिए अतिरिक्त अधिकार देगी।

इटली में बनेगा दुनिया का सबसे लंबा पुल
रोम। इटली सरकार ने देश की मुख्य भूमि और भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के बीच दुनिया के सबसे लंबे पुल के निर्माण की मंजूरी दे दी है।

विनिर्माण एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह पुल इटली की इंजीनियरिंग गुणवत्ता का नायाब नमूना होगा।
बयान में कहा गया है कि पुल के निर्माण के लिए वित्त मंत्रालय और विनिर्माण मंत्रालय की ओर से प्रारंभिक रूप से बजट आवंटित किया जायेगा। पुल बन जाने के बाद टोल शुल्क के जरिए यह पैसा कई वर्षों में वसूला जायेगा।

इटली के उप प्रधानमंत्री मैट्टिओ सालविनी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से पर्यावरण मित्र होगा और इससे परिवहन के दौरान गाडियों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी। इसकी मदद से पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही इलाके की ओर उद्योग भी आकर्षित होंगे।

यूं तो केलेब्रिया के पश्चिमी छोर से सिसली द्वीप को सबसे पूर्वोत्तर छोर साफ नजर आता है लेकिन दोनों भू क्षेत्रों के बीच गहरी जलराशि और तेज जलधाराएं इस पुल को बनाने के लिए इंजीनियरों के सामने एक कठिन चुनौती के रूप में मौजूद हैं। पुल को लेकर एक तकनीकी अनुमान के अनुसार यह पुल ३६६६ मीटर लंबा होगा जिसका एक ही स्पैन ३३०० मीटर का होगा। हालांकि इटली मेसिना पुल परियोजना का बजट और पूरा करने की समय सीमा अभी तक बतायी नहीं गयी है लेकिन पूर्वानुमान के तहत इस परियोजना को ८़ ५ अरब यूरो की लागत से कम से कम छह साल में पूरा किया जा सकेगा।

बयान में कहा गया कि यह परियोजना २०११ में बने पुरानी योजना पर आधारित है जिसमें नयी तकनीक, सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है। पुल के निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी आगामी सप्ताहों में सामने आने के अनुमान हैं।

इटली के दक्षिण-पश्चिमी तट पर 30 से अधिक प्रवासी पाये गये मृत
रोम। इटली के दक्षिण-पश्चिमी तट कालाब्रिया के पास एक जहाज की तबाही के बाद 30 से अधिक अनियमित प्रवासियों की मौत हो गई है और 50 अन्य को बचा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

इटली की समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है, जहाज पर सौ से अधिक लोगों के सवार होने का अनुमान है। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि प्रवासियों के मूल देशों में अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान शामिल हैं।

इटली में गोलीबारी, प्रधानमंत्री की मित्र सहित 3 महिलाओं की मौत
रोम। इटली की राजधानी रोम में एक व्यक्ति के एक कैफे में गोलीबारी करने से यहां की नयी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मित्र सहित तीन महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के दौरान, कैफे के अंदर मौजूद लोग एक स्थानीय ब्लॉक की रेजिडेंट्स कमेटी के हिस्से  के रूप में बैठक कर रहे थे, और समिति की उपाध्यक्ष लुसियाना सिओर्बा फिडेन भी कैफे में मौजूद थीं। उसी दौरान, एक हमलावर कैफे के अंदर आकर चिल्लाया- मैं तुम सबको मार दूंगा और अगले ही पल उसने अपनी पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

हमलावर को कैफे में मौजूद अन्य लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो महिला और दो पुरुष हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर है। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने मारी गई महिलाओं में से एक का नाम निकोलेटा गोलिसानो बताया जो उनकी मित्र थीं। इसके अलावा, अन्य मृतक महिलाओं में एलिसाबेट्टा सिलेंजी और सबीना स्पेरंडियो हैं।  रिपोर्ट में बताया गया कि रोम के मेयर रॉबर्टो गुआल्टिएरी ने इस हमले को हिंसात्मक बताया। रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति के कुछ बोर्ड सदस्यों के साथ हमलावर का पिछला कुछ विवाद रहा है।

जॉर्जिया इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं
रोम। दक्षिणपंथी नेता जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। इसी के साथ इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नई सरकार का गठन हो गया। जॉर्जिया मेलोनी 45 वर्ष की हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। 4 साल पहले मात्र 4.13 प्रतिशत  वोट पाने वाली मेलोनी की पार्टी को इस बार के आम चुनाव में 26 प्रतिशत वोट मिले थे। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद इटली में पहली बार किसी दक्षिण पंथी नेता को प्रधानमंत्री का पद मिला है। जॉर्जिया की पार्टी इटली के तानाशाह रहे मुसोलिनी की समर्थक है। अप्रवासियों को शरण नहीं देना और समलैंगिकों का विरोध और उन्हें हक नहीं देना जॉर्जिया के चुनावी एजेंडे थे।

ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता जॉर्जिया
इटली में नए प्रधानमंत्री के लिए 25 सितंबर को चुनाव हुआ था। ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने अपने राष्ट्रवादी एजेंडे की वजह से विरोधियों से भारी बढ़त बनाई। इटली में नए प्रधानमंत्री के लिए 25 सितंबर को चुनाव हुआ था। ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने अपने राष्ट्रवादी एजेंडे की वजह से विरोधियों से भारी बढ़त बनाई। जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ। वे एक इतालवी पत्रकार और पॉलिटिशियन हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने एक आंदोलन शुरू किया था। इसे इटालियन सोशल मूवमेंट नाम दिया गया था। 15 साल की उम्र में मेलोनी ने इसके यूथ विंग में काम किया। मेलोनी के पिता अकाउंटेंट थे। रोम में जन्मीं मेलोनी अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच बोलती हैं। उनकी एक बेटी है। जिसका जन्म 2006 में हुआ। माना जा रहा है कि मेलोनी देश की अर्थव्यवस्था में सुधार पर कम ध्यान देंगी। इटली पर 2100 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।  इटली में राजनीतिक अस्थिरता हो सकती है। क्योंकि जॉर्जिया की पार्टी के पास सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। इसके अलावा मेलोनी जिन दो पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगी, वे भरोसेमंद नहीं हैं। दोनों पार्टी के मुख्य नेता सिल्वियो बर्लुस्कोनी और माटेओ साल्विनिक का पार्टनर के तौर पर अच्छा इतिहास नहीं है। सिल्वियो बर्लुस्कोनी और माटेओ साल्विनिक महत्वाकांक्षी नेता हैं जो खुद को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

इटली: एक साल में 125 महिलाओं की हत्या
रोम। इटली में पिछले एक साल में महिलाओं की हत्या की संख्या में करीब 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जिनमें से कई घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2021 से जुलाई 2022 के बीच 125 महिलाओं की हत्या की गई। इटली के आंतरिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल एक अगस्त से 31 जुलाई के बीच 125 महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 108 महिलाओं की मौत 'पारिवारिक-भावनात्मक' कारणों के चलते हुई थीं। इनमें से 68 महिलाएं अपने साथियों द्वारा हत्या की शिकार हुईं।

द गार्जियन के आंकड़ों के अनुसार, इटली में हर तीन दिन में औसतन एक महिला की मौत हो जाती है, जो बेहद चिंताजनक है। डिफरेंज़ा डोना की अध्यक्ष एलिसा एर्कोली ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अपराध कम हो रहे हैं, लेकिन नारी हत्याएं बढ़ रही हैं।

साल 2018 के आंकड़ों के आधार पर  यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर जेंडर इक्वेलिटी द्वारा पिछले नवंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इटली हर दिन मीहलाओं की मौत के मामले में 10वें स्थान पर है। एलिसा एर्कोली ने कहा कि एक सभ्य देश में महिलाओं की हत्याओं में लगातार वृद्धि चिंता की बात है। यहां हर साल लगभग 100 या अधिक स्त्री-हत्याएं होती हैं।

इटली में वर्ल्ड ब्रिज चैंपियनशिप पर कोरोना का साया, स्थगित करने पड़े सभी मुकाबले
जयपुर। इटली के साल्सोमाजियोरे शहर में खेली जा रही 45वीं विश्व ब्रिज चैंपियनशिप में सोमवार को भारत की सीनियर टीम डी ओरसी ट्रॉफी सीनियर टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल के पहले दिन यूएसए-1 टीम के खिलाफ पहले दिन के तीन सत्र के बाद सात अंकों से पिछड़ गई। शुरुआती दिन का स्कोर 80-73 से यूएसए टीम के पक्ष में रहा। क्वार्टर फाइनल के शेष तीन सत्र आज बुधवार को खेले जाएंगे।

ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और राजस्थान ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी ने आज यहां बताया कि भारतीय सीनियर टीम ने यूएसए के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। गैर खिलाड़ी कप्तान रामरत्नम कृष्णन की अगुवाई में राजेश दलाल, सुकामल दास, अशोक कुमार, अनिल पांडे और सुब्रत साहा की भारतीय टीम ने पहला सत्र 9-9 अंकों से बराबरी पर खेला और दूसरे सत्र में 34-27 के स्कोर के साथ कुल 43-36 से बढ़त हासिल कर ली। दिन के तीसरे सत्र में यूएसए टीम 44-30 से विजयी रही और दिन का समापन उसने 80-73 के स्कोर से 7 अंकों की बढ़त के साथ किया। अन्य क्वार्टर फाइनल मैचों में फ्रांस ने स्वीडन के खिलाफ 151-67 से, पोलैंड ने बल्गारिया पर 85-62 से और डेनमार्क ने यूएसए-2 पर 101-62 अंकों से बढ़त हासिल कर ली है।

मंगलवार को नहीं हुए मैच
इस बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप पर मंगलवार को कोरोना का साया दिखा और सभी मुकाबले स्थगित कर दिए गए। इटली से भारतीय टीम के सदस्य सुब्रत साहा ने नवज्योति से बातचीत में कहा कि मंगलवार को टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं खेला गया। कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर मैचों को स्थगित किया गया। उन्होंने कहा कि अब सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा और निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही बुधवार को वे अपने मुकाबलों में हिस्सा ले सकेंगे। साहा ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

जी-7 में भारत
इस साल के जून माह में ब्रिटेन में आयोजित जी-7 सम्मेलन में भारत को आमंत्रित सदस्य के बतौर आमंत्रित करना काफी महत्वपूर्ण है। भारत का महत्व इसलिए है कि भारत में एक सफल लोकतांत्रिक व्यवस्था है और इस व्यवस्था के चलते हमने प्रगति व विकास किया है। जी-7 ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, कनाडा, फ्रांस, इटली व जर्मनी जैसे लोकतांत्रिक विकसित देशों का समूह है। पहले कभी रूस भी इस समूह में शामिल था, लेकिन फिर वह इससे अलग हो गया। भारत के अलावा दक्षिण कोरिया व ऑस्ट्रेलिया भी इस सम्मेलन में विशेष आमंत्रित हैं। संभवत: आने वाले समय में कभी ये तीनों विशेष आमंत्रित देश जी-7 समूह को जी-10 का स्वरूप दे सकते हैं। वैसे भारत पहले से ही जी-20 देशों का सम्मानित सदस्य है, मगर जी-7 में बुलाया जाने का मतलब है भारत को आज इसे बढ़ती आर्थिक व्यवस्था माना जाता है।

दुनिया में कोरोना महामारी के फैलने के बाद यह पहला सम्मेलन होगा, जिसमें सभी देशों के शासनाध्यक्ष आमने-सामने होंगे और सभी को आपस में मिलने का अवसर मिलेगा। कोरोना की वजह से 2020 का अमेरिका में होने वाले जी-7 सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था। इस सम्मेलन में वैसे तो कई मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन इस बार कोरोना के बाद विश्व की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के मुद्दे पर विशेष मंथन होगा। कोरोना ने न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को हिलाया है, बल्कि अमेरिका, फ्रांस व जर्मनी जैसे देशों को भी हिला कर रख दिया है। जाहिर है इससे निजात पाने के लिए किसी ने किसी संबंधित नीति के तहत उपाय खोजे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन के दौरान राष्ट्राध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर सकते हैं और भारत संबंधी मसलों पर चर्चा कर सकते हैं। भारत को यह ध्यान रखना होगा कि इस सम्मेलन में कश्मीर के मामले में कुछ नेता मुखर हो सकते हैं क्योंकि अमेरिका व ब्रिटेन की संसद के कुछ सदस्यों ने तीखापन दिखाया था।

भारत को इसके प्रतिकार की पूरी तैयारी रखनी होगी और कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूती देने तथा वहां हो रहे विकास के बारे में बताना चाहिए। ऐसे सम्मेलनों का महत्व काफी होता है तो भारत को ऐसे सम्मेलनों का विशेष लाभ लेने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी आंतरिक व आर्थिक ताकत को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। आगामी फरवरी माह में ब्रिटेन राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का पद ग्रहण करेगा। ऐसे में भारत को ब्रिटेन के साथ अपने संबंधों को बढ़ाए रखना होगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस साल 26 जनवरी के समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, लेकिन कोरोना के बदले रूप की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया, फिर भी बोरिस ने जून से पहले भारत आने की बात कही है, जो महत्वपूर्ण है।