restriction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन का अमेरिका पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 46 अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों की खरीद पर लगाया प्रतिबंध
बीजिंग। चीन ने 46 अमेरिकी कंपनियों से कोई भी उत्पाद खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीनी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय की सूची जारी की है। इन कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन भी शामिल है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि लागू कानूनों और नियमों के अनुसार, सरकारी खरीद गतिविधियों के दायरे में 46 अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ प्रासंगिक कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।

चीनी कंपनियों को इन 46 अमेरिकी कंपनियों में बने उत्पादों को खरीदने से रोक दिया गया है, हालांकि चीन में काम कर रहे अमेरिकी निवेश वाले उद्यमों को इससे छूट दी गयी है। चीन ने लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाकर एक तरह से अमेरिका को भी संकेत दिया है कि वह अपने मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि लॉकहीड मार्टिन सैन्य विमान और उन्नत तकनीकी हथियारों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है और यह कंपनी अमेरिकी सरकार के जरिए ताइवान को सबसे ज्यादा हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करती है, जबकि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
वॉशिंगटन। कनाडा की खाद्य निरीक्षण एजेंसी ने बछड़ों में मांस खाने वाले 'स्क्रूवर्म' मिलने के बाद अमेरिकी राज्य टेक्सास से आने वाले मवेशियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ला प्रियोर शहर और जवाला काउंटी में बछड़ों के भीतर ये स्क्रूवर्म मिला है। इसके मद्देनजर टेक्सास में भी आपदा घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की सीमा पार करने से पहले 21 दिनों के भीतर जो भी गाय और घोड़े टेक्सास में रहे होंगे, उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के उस बयान के बाद आयी है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के सबसे बड़े गोमांस और मवेशी उत्पादक राज्य टेक्सास में दो अलग-अलग बछड़ों में यह परजीवी पाया गया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस प्रकोप से पैदा हुए 'आसन्न खतरे' के मद्देनजर शुक्रवार को आपदा की घोषणा कर दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान इसके और फैलने की आशंका है।

'न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म' एक परजीवी मक्खी है, जिसकी मादा जीवित गर्म खून वाले जानवरों और इंसानों के खुले घावों व श्लेष्मा झिल्ली में अंडे देती है। जब इन अंडों से लार्वा निकलते हैं, तो सैकड़ों की संख्या में ये नुकीले मुंह वाले लार्वा मांस को कुतरते हुए भीतर तक रास्ता बना लेते हैं। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो अंततः संक्रमित जीव की मौत हो जाती है। बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि टेक्सास में 60 वर्षों में पहला ऐसा मामला तीन सप्ताह के एक बछड़े में मिला है, जिसके नाभि क्षेत्र में यह लार्वा पाया गया। यह मामला ला प्रियोर शहर में सामने आया था। इसके बाद शुक्रवार को पहले मामले से लगभग 9 किलोमीटर दूर जवाला काउंटी में एक महीने के बछड़े में दूसरा मामला सामने आया। यूएसडीए ने कहा कि इसका पता तब चला, जब अधिकारी 'कई संदिग्ध मामलों' की जांच कर रहे थे।

ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी का एक्शन: ईरान पर टूटा दुखों का पहाड़, अमेरिका ने जब्त किए एक करोड़ क्रिप्टोकरेंसी
वाशिंगटन, 30 मई (वार्ता) अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान से जुड़े लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियां जब्त कर ली हैं। उन्होंने इसे ईरान की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली तक पहुंच को बाधित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आर्थिक अभियान का हिस्सा बताया। बेसेंट ने रीगन राष्ट्रीय आर्थिक मंच में शुक्रवार को बोलते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन के प्रतिबंध अभियान "ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी" ने हाल के सप्ताहों में ईरान पर आर्थिक दबाव को काफी बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा, "लगभग साढ़े पांच से छह सप्ताह के अत्यंत सफल सैन्य अभियान और ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी के बाद हमने उन्हें वित्तीय रूप से लगभग पूरी तरह अलग-थलग कर दिया है। वे अब आर्थिक रूप से बेहद कठिन स्थिति में हैं।" मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी अधिकारियों ने ईरानी वित्तीय नेटवर्क से जुड़े कई क्रिप्टोकरेंसी बटुओं (वॉलेट) पर सीधा नियंत्रण हासिल कर लिया है।

असर खबर का - खुले में जिंस खरीदने वालों को किया पाबंद
बपावरकलां। बपावर मण्डी के गल्ला व्यापारियों की और से खुले में जिंस की खरीद करने वालों का विरोध करने के बाद कोटा भामाशाह मंडी के अधिकारियों ने बपावर पहुंचकर खुले में जिंस खरीद करने वालों को पाबंद किया। जानकारी अनुसार कई माह से बपावर मंडी में जिंस का खरीद कार्य नही हो रहा था। जिसको लेकर किसानों की और से विरोध प्रदर्शन किया गया था। किसानों की समस्या को लेकर क्षेत्रीए विधायक व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की और से दखल दिया गया। जिसके बाद लाइसेंस प्राप्त गल्ला व्यापारियों को मंडी के अंदर जिंस खरीदने के लिए कोटा भामाशाह मंडी के अधिकारियों की और से पाबंद किया गया। करीब 13 दिन बपावर मंडी सुचारु रूप से चलने के बाद बुधवार को फिर से गल्ला व्यापारियों ने मंडी में खरीद कार्य बंद कर दिया।

गल्ला व्यापारियों का तर्क था कि जिनके पास जिंस खरीदने का लाइसेंस है। वह तो मंडी परिसर के अंदर बोली लगाकर जिंस की खरीद कर रहे है और जिनके पास जिंस खरीद को कोई प्रमाण ही नही है वह बाहर खुले में ट्रॉली की ट्रॉली जिंस खरीद कर रहे है। गल्ला व्यापारियों ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति किसी से 5 किलो या किसी से 10 किलों जिंस खुले में खरीद रहे है। उनको लेकर कोई विरोध नही है। विरोध तो उनका है जो पूरी ट्रॉली भरी जिंस ही मंडी में पहुंचने से पहले खुले में खरीद रहे है। कोटा भामाशाह मंडी के अधिकारियों ने बपावर पहुंचकर पुलिस जाप्ते के साथ खुले में जिंस खरीदने वालों को पाबंद किया। फिर भी नही माने तो ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

नहीं हटा स्वर्ण महल से पाबंदी का पहरा
कोटा। शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार में करवाए गए विकास कार्यों का लाभ आमजन को नहीं मिल रहा है। किशोर सागर तालाब की पाल पर बने स्वर्ण महल का उद्घाटन होने के 9 माह बाद भी उस पर से पाबंदी का पहरा नहीं हटा है। जिससे इसे बाहर व दूर से ही लोग देख पा रहे हैं। जैसलमेर के सालिम सिंह हवेली की तर्ज पर किशोर सागर तालाब की पाल पर सीबी गार्डन की तरफ हवेली का प्रतिरूप बनाया गया है। केडीए(पूर्व में नगर विकास न्यास) की ओर से करीब 7.50  करोड़ रुपए इसके निर्माण पर खर्च किए गए। तालाब व आस-पास के व्यू पॉइंट के रूप में इस पांच मंजिला इमारत का निर्माण किया गया था। लेकिन अभी तक भी इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। अभी तक तो केडीए अधिकारी यह तक तय नहीं कर पाए हैं कि यहां आमजन को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा या इसमें जाने के लिए टिकट रखा जाएगा। टिकट होगा तो उसकी राशि कितनी होगी।

लिफ्ट बंद, लाइट का कनेक् शन भी चालू नहीं
स्वर्ण महल का उद्घाटन हुए 9 माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन यहां अभी तक  न तो लाइट का कने क् शन जुड़ा है और न ही लिफ्ट चालू हुई है। 5 मंजिला इमारत में सीढ़ियों के साथ ही लिफ्ट भी लगाई गई है। हालत यह है कि इसका उपयोग नहीं होने से इसके अंदर पत्थरों पर धूल जम रही है। सबसे ऊपरी मंजिल पर बने गुम्बद को बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई गुम्बदों के ऊपरी हिस्से टूटकर गिर चुके हैं। जानकारों के अनुसार सीबी गार्डन होने से यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में बंदर  यहां चढ़कर उत्पात मचाते हुए देखे जा सकते हैं।

9 माह पहले हो चुका उद्घाटन
पिछले साल विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले 28 सितम्बर 2023 को तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने इसका उद्घाटन कर दिया था। उसके बाद आचार संहिता लग गई। दिसम्बर में आए परिणाम में रा’य में सरकार बदल गई। उसके बाद भाजपा सरकार ने आते ही सभी कामों पर रोक लगा दी थी। वह रोक हटी नहीं कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। इस तरह से करीब 9 माह पहले उद्घाटन होने के बाद भी स्वर्ण महल आमजन के लिए नहीं खोला गया है।

नशेड़ी के लिफ्ट में घुसने के बाद किया बंद
स्वर्ण महल को आमजन के लिए चालू तो नहीं किया है लेकिन पूर्व में यहां आने वाले लोगों को दिन के समय ऊपर की तरफ जाने दिया जा रहा था। लेकिन कुछ समय पहले रात के समय एक नशेड़ी इस महल की लिफ्ट में ऊपर की तरफ घुसकर बैठ गया था। जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला था। उसके बाद से तो यहां आमजन के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यहां पूरे समय गार्ड लगाए हुए हैं जो किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे।  गर्मी की छुट्टियां होने से केएसटी पर रोजाना और दिनभर बड़ी संख्या में स्थानीय व बाहर से लोग घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन स्वर्ण महल के ऊपर नहीं जाने से उन्हें निराश होना पड़ रहा है। साथ ही बाहर और दूर से ही देखकर संतोष करना पड़ रहा है।

इनका कहना है
स्वर्ण महल आमजन के लिए ही बनाया है। यहां से आस-पास का व्यू देखने के मकसद से उसे बनाया है। लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है। इस बारे में उच्च स्तर पर ही निर्णय होगा। वैसे बाहर से लोग इसे देख रहे हैं।
- सुमित चित्तौड़ा, एक्सईएन, कोटा विकास प्राधिकरण

धरोहर बनाई है तो चालू करना चाहिए
सरकार व न्यास ने करोड़ों रुपए खर्च कर शहर में कोई धरोहर बनाई है तो उसे आमजन के लिए खोलना चाहिए। वर्तमान में जिसकी सरकार है या जो स्थानीय प्रशासन है यह उनकी जिम्मेदारी है। गर्मी की छुट्टी में लोग बाहर से घूमने आ रहे हैं। ऐसे में यदि उसे आमजन के लिए नहीं खोला जाएगा तो फिर उसे बनाने का मकसद ही बेकार हो रहा है।
-अजय जैन, वल्लभबाड़ी

गर्मी की छुट्टी में बच्चों को घुमाने के लिए कोटा लाया था। सुना था यहां कई अच्छी चीजे बनी हैं। कई जगह घूमने के बाद जब केएसटी पर आए तो यहां स्वर्ण महल की जानकारी मिली। वहां गए तो गार्ड ने उसे बंद बताकर लौटा दिया।  जिससे इसे बाहर से ही देखकर जा रहे हैं। यूआईटी अधिकारियों को चाहिए कि वह जल्दी ही इसे आमजन के लिए खोले जिससे लोग इसका उपयोग कर सकें।
-राजेन्द्र सिंह, झालावाड़