thunderstorms - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आंधी-बारिश से नौतपा की विदाई : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, पारा पांच डिग्री तक गिरा, गर्मी से मिली राहत
जयपुर। प्रदेश में इस साल भी नौतपा बेअसर ही रहा है। नौतपा की शुरुआत से ही प्रदेश में आंधी बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो सोमवार को नौतपा के आखिरी दिन भी जारी रहा। जयपुर सहित कई जिलों में सोमवार को मौसम बदला और पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंडी हवाएं चलीं और कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश हुई। देर रात रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। इस बीच जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में अंधड़ के कारण फार्म हाउस की दीवार गिर गई। दीवार के पास खड़ी महिला शांति देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस बीच आंधी बारिश के कारण जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। यह राहत फिलहाल दो तीन दिन और जारी रहने की संभावना है। इधर, राजस्थान में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से जयपुर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, भरतपुर, श्रीगंगानगर, टोंक, सीकर सहित कई जिलों में बारिश हुई। इससे यहां सड़कों पर पानी भर गया और गर्मी से राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ति भी हो रही है। इस तंत्र के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में 2-4 जून के दौरान तेज आंधी और बारिश गतिविधियां चलेंगी। इस दौरान बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा, उदयपुर, जोधपुर, संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज हो सकती है। 2-4 जून के दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियों में पांच जून से गिरावट दर्ज होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

21 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 21 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में पांच जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया।

आंधी के कारण बाइक बेकाबू, एक की मौत
हनुमानगढ़ में रविवार देर रात नगराना टोल प्लाजा के पास आंधी के कारण बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे संकेतक से टकरा गई, इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल है।

प्रदेश में कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : आंधी-बारिश का दौर जारी, कहीं हुई बारिश
जयपुर। प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर आज शुक्रवार को भी जारी है। सुबह अलवर, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश हुई। उदयपुर में बादल छाए हैं। बीती रात जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, टोंक समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। इन शहरों में 1 से लेकर 3 इंच से भी ज्यादा पानी बरसा। सबसे ज्यादा बारिश टोंक में हुई, जहां 83 एमएम बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने आज भी 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सुबह से तेज गर्मी का असर बना हुआ है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने 12 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है और गर्मी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी की जानकारी दी है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में फिर से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज भी हो सकती है आंधी बारिश
जयपुर। प्रदेश में प्री मानसून का दौर जारी है। इस बीच पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी भागों में मेघगर्जन बारिश, जबकि उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री श्रीगंगानगर में तथा सर्वाधिक वर्षा 14.0 mm भोपालसागर, चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन व पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो दिनों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं (25-30 kmph) चलने की सम्भावना है।