Member of parliament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को नवनिर्वाचित और दोबारा चुनकर आये 19 सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में छह तमिलनाडु से , पांच महाराष्ट्र , पांच पश्चिम बंगाल और तीन ओड़िशा से हैं। इनमें से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चार-चार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिव सेना, राकांपा (शरद पवार), बीजू जनता दल, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, पीएमके, मरूमलारची द्रमुक का एक -एक और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों में तीन महिलाएं और 16 पुरूष हैं। इनमें से पांच सदस्य सदन में दोबारा चुनकर आये हैं। श्री शरद चंद्र पवार ने सदन में व्हील चेयर पर बैठकर शपथ ली।

महाराष्ट्र से शपथ लेने वाले सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी की माया चिंतामन इवनाटे और रामराव सखाराम वडकुटे ने मराठी में शपथ ली। राकांपा (शरद पवार) के श्री पवार और आरपीआई के रामदास आठवले ने हिन्दी में और शिवसेना की डाॅ. ज्योतिनाथ नागनाथ वाघमारे ने मराठी में शपथ ली। ओड़िशा से भाजपा के मनमोहन सामल ,बीजू जनता दल के संतृप्त मिश्रा और निर्दलीय दिलीप कुमार राय ने उड़िया में शपथ ली।

तमिलनाडु से द्रमुक के कांन्सटेंडिन रविन्द्रन और तिरूचि शिवा, कांग्रेस के क्रिस्टोफर मणिक्कम, मरूमलारची द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम तम्बी दुरै और पीएमके के अंबूमणि रामदास ने तमिल में शपथ ली। पवार, आठवले, रामदास, शिवा और दुरै उच्च सदन के लिए एक बार फिर से चुने गये हैं। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो बराल, राजीव कुमार और रूक्मिणी मल्लिक ने बंगला में तथा डाॅ. मेनका गुरूस्वामी ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि भाजपा के विश्वजीत सिन्हा ने बंगला में शपथ ली । इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू, उप सभापति हरिवंश और कुछ सांसद तथा अधिकारी भी मौजूद थे। ये सभी सदस्य हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनावों में जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए चुने गये हैं।

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

किरण खेर आज 14 जून को अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास अवसर पर उनके फैंस , सेलेब्स और उनके साथ-साथ परिवार के लोग भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी है।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ बहुत सारी तस्वीरें दिखाई है। वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय किरण। भगवान आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाइफ दे। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं। चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है। आपने लाइफ की सभी चुनौतियों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। शायद यह एकमात्र वाक्य है जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 'बस अब सिकंदर की शादी हो जाए तो मैं सुख की सांस ले लूंगी'। काश ऐसा भी जल्द हो, आपकी लाइफ मंगलमय हो। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।