Paris Olympics 2024 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Paris Olympics 2024: बिना गोल्ड के भारत का अभियान समाप्त
पेरिस। भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही शनिवार रात पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया। कुश्ती की विमेंस 76 किग्रा. कैटेगरी में उन्हें किर्गिस्तान की आईपेरी मेडेट कायजी ने हराया। कुश्ती के अलावा, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक 29वें स्थान पर रहीं। भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले, कुश्ती में अमन सहरावत और हॉकी को मिलाकर भारत ने 5 कांस्य पदक जीते। वहीं स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया। इस प्रकार भारत ने कुल 6 पदक अपनी झोली में समेटे। भारत को अब भी सातवां पदक मिल सकता है। पहलवान विनेश फोगाट भी 50 किलोग्राम केटेगरी में कुश्ती के फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम ओवरवेट आईं, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब 13 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) विनेश के मेडल का फैसला करेगी।

नीरज से थी गोल्ड की उम्मीद
11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह होगा, जिसमें भारत के ध्वजवाहक पीआर श्रीजेश और मनु भाकर शामिल होने वाले हैं। इस बार भारत को ओलिंपिक में कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से इस बार भी गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें भी सिल्वर मेडल मिला। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि भारतीय दल जब पेरिस से लौटेगा तो उसके खाते में 3 साल पहले हुए टोक्यो ओलिंपिक से कम मेडल होंगे।

टोक्यो में जीते थे 7 मेडल
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तब भारतीय दल पदक तालिका में 48वें नंबर पर था। इस बार भारतीय टीम 71वें नंबर पर खिसक गई है। यह नंबर और नीचे जा सकता है क्योंकि 11 अगस्त को 13 पदकों का फैसला होना हैं।

अब भी मिल सकता है 7वां मेडल
पेरिस ओलिंपिक गेम्स रविवार को खत्म हो रहे हैं, लेकिन पेरिस गेम्स के बाद भी भारत की मेडल टैली बढ़ सकती है। भारत की रेसलर विनेश फोगाट ने सीएसए में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है। इस पर मंगलवार को फैसला आएगा। अगर विनेश यह अपील जीतती हैं तो वे सिल्वर मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला रेसलर बन जाएंगी। साथ ही भारत के मेडल की संख्या 7 पहुंच जाएगी।

Paris Olympics 2024: रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक अंदाज में सपंन्न हुआ पेरिस ओलंपिक
पेरिस। लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और आखिर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।

करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में पारंपरिक अंदाज, रेड हॉट चिली पेपर्स के संगीत की धुन और रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाहट, आतिशबाजी, कला और नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के अगले आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले दो हफ्तों से अपनी पूरी जिदगी की मेहनत लगाने वाले खिलाड़यिों ने अपने-अपने देशों की परेड में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुवाई मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने की।

भारत के 'वॉल ऑफ इंडिया' कहे जाने वाले श्रीजेश ने इन खेलों में भारत की कांस्य पदक जीत के साथ हॉकी से शानदार तरीके से संन्यास लिया। भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की जिसमें श्रीजेश ने स्पेन के कई प्रयासों को विफल करके शानदार प्रदर्शन किया तथा ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल शूट-आउट में उनके शानदार बचाव ने मैदान पर 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही भारतीय टीम को मैच में बने रहने में मदद की।

मनु भाकर ने खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाले पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और बाद में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक रजत एवं पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए। के फीनिक्स और काविंस्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शको मनमोह लिया। टॉम क्रूज, स्नूप डॉग, डॉ. ड्रे, बिली इलिश, रेड हॉट चिली पेपर्स और एच.ई.आर. ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अपने प्रदर्शनों से दर्शकों को रोमांचित किया। अगले ओलंपिक के लिए हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। लॉस एंजिल्स तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा और साल 2028 में अपनी चमक दिखाएगा।

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक ने खिलाड़यिों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मार्चेंड के साथ मिलकर ओलंपिक की फ्लेम बुझाई और 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर समापन किया।

Paris Olyampics 2024: अभिनव बिंद्रा प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित
पेरिस। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद ने दिग्गज भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को 142वें आईओसी सत्र में अहम योगदान के लिए प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है। 1975 में स्थापित ओलंपिक ऑर्डर आईओसी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। पेरिस में आयोजित एक समारोह में अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 1983 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी इससे सम्मानित किया गया था। शुक्रवार को बिंद्रा को आईओसी एथलीट आयोग का दूसरा उपाध्यक्ष भी चुना गया था।

पांच बार के ओलंपियन 41 वर्षीय बिंद्रा ने कहा कि जब मैं छोटा बच्चा था, तो ये ओलंपिक रिंग ही थीं, जिन्होंने मेरे जीवन को अर्थ दिया। और दो दशकों से अधिक समय तक अपने ओलंपिक सपने को पूरा करने में सक्षम होना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

उन्होंने कहा कि अपने एथलेटिक करियर के बाद ओलंपिक मूवमेंट में प्रयास करना और वापस अपना योगदान देना मेरा एक बड़ा जुनून रहा है। यह एक विशेषाधिकार और सम्मान रहा है। यह पुरस्कार उस जुनून को और अधिक बढ़ावा देता है और मुझे उम्मीद है कि मैं और भी अधिक मेहनत करना जारी रखूंगा और जीवन भर ओलंपिक मूवमेंट में योगदान देता रहूंगा।

उल्लेखनीय एथलीट के रूप में अभिनव बिंद्रा बीजिंग 2008 खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्हें एयर राइफल शूटिंग में विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय होने का गौरव भी हासिल किया है।

अपने दो दशक लंबे करियर में, बिंद्रा ने 150 से अधिक व्यक्तिगत पदक जीते, और भारत के महान खेल दिग्गजों में से एक के रूप में पहचान बनाई। खेल के प्रति उनकी असाधारण सेवा को तब और मान्यता मिली जब उन्हें 2018 में ब्लू क्रॉस से सम्मानित किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) का सर्वोच्च सम्मान है। संन्यास के बाद बिंद्रा ने अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (एबीएफटी) की स्थापना की जो एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है जो अत्याधुनिक स्पोर्ट साइंस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत में जमीनी स्तर के एथलीटों का समर्थन करने के लिए समर्पित है।

Paris Olympics 2024: विनेश पर 100 ग्राम भारी पड़ा, अमन ने एक रात में घटाया 4.6 किलो वजन
पेरिस। भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक खेलों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश के लिए कांस्य पदक जीता। लेकिन इस उपलब्धि के लिए उन्हें सारी रात जाग कर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मुकाबले में उतरने से पहले अमन ने रातभर में 4.6 किलो वजन घटाया।

विनेश की तरह बढ़ गया अमन का वजन
मुकाबले से पहले अमन को भी रातभर वजन कम करना पड़ा। विनेश फोगाट की तरह अमन का भी वजन बढ़ गया था। विनेश को बढ़े वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दे दिया गया था। भारतीय कुश्ती दल के कोच विरेंद्र दहिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमन का वजन 4.6 किलो बढ़ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेमी फाइनल मैच के बाद अमन का वजन 4.6 किलो बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने 10 घंटे कड़ी मेहनत की और मैच से पहले वजन घटाया।

ऐसे घटाया वजन
अमन पूरी रात नहीं सोए और अपने वजन को कम करने में लगे रहे। उन्होंने शुरुआत में डेढ़ घंटे का मैट सेशन किया और उसके बाद एक घंटे का हॉट बाथ सेशन हुआ। रात साढ़े बारह बजे वे जिम गए और ट्रेडमिल पर एक घंटे तक बिना रुके दौड़ लगाई। इससे वजन कम करने में मदद मिली। बाद पांच मिनट के सौना बाथ के पांच सेशन हुए। आखिर में उन्होंने रनिंग की और उनका वजन 56.9 किलो पर आ गया।

विनेश फोगाट पर फैसला 13 को
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला अब 13 अगस्त को आएगा। यह जानकारी कोर्ट आॅफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स ने दी है। पहले कहा जा रहा था कि वह भारतीय समयानुसार 9.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा, लेकिन कोर्ट ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। 9 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स ने 3 घंटे तक इस मामले की सुनवाई की थी। इस दौरान विनेश भी वर्चुअली मौजूद रहीं। भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने विनेश का पक्ष रखा।

Paris Olympics 2024: श्रीजेश और मनु होंगे पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक
पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में समापन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी घोषणा की।

आईओए की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा कि श्रीजेश ने दो दशकों से अधिक समय तक विशेष रूप से भारतीय हॉकी और भारतीय खेल की सराहनीय सेवा की है।

उन्होंने कहा कि मैंने नीरज चोपड़ा से बात की और उस सहजता और शालीनता की सराहना की जिसके साथ वह इस बात पर सहमत हुए कि श्रीजेश को समापन समारोह में ध्वजवाहक होना चाहिए।

श्रीजेश ग्रीष्मकालीन खेलों में पुरुष हॉकी कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के जबरदस्त प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। यह उनका दूसरा ओलंपिक कांस्य है। 36 वर्षीय गोलकीपर ने कांस्य पदक मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आईओए ने मनु भाकर को महिला ध्वजवाहक घोषित किया था। मनु ने पेरिस ओलंपिक में कई रिकॉर्ड तोड़े और दो कांस्य पदक जीते।

Paris Olympics 2024: हॉकी इंडिया कांस्य पदक जीतने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को देगी 15 लाख रुपये
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को 7.5 लाख रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लचीलेपन का प्रमाण है। लगातार दो ओलंपिक पदक जीतना एक असाधारण उपलब्धि है जो विश्व मंच पर भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान को दर्शाता है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को उनके असाधारण प्रदर्शन और समर्पण के लिए बधाई देता हूं। यह पुरस्कार राशि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना के तौर पर है। मैं पीआर श्रीजेश को उनके शानदार करियर और भारतीय हॉकी में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। टीम की एकता, कौशल और दृढ़ता ने देश भर के लाखों हॉकी प्रशंसकों को खुशी दी है। मैं कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिग्गज पीआर श्रीजेश और पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। हॉकी इंडिया हमारे एथलीटों का समर्थन करने और भारत में हॉकी के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Paris Olympics 2024: स्वर्ण से चूके नीरज, रजत पर करना पड़ा संतोष
पेरिस। पेरिस ओलिंपिक में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में इस सीजन का अपना बेस्ट 89.45 मीटर भाला फेंका। नीरज को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।

नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक फाइनल में प्रवेश किया था और पहले स्थान पर रहे थे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। गे्रनडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का
नीरज की मां सरोज देवी ने नीरज के सिल्वर पदक जीतने पर कहा कि हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण जैसा ही है। स्वर्ण जीतने वाले अरशद ने भी मेहनत की है, वह भी हमारा ही लड़का है।

Paris Olympic 2024 : भारत ने जीता चौथा मेडल, हॉकी टीम ने स्पेन को हरा जीता कांस्य पदक
पेरिस। ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत ने अपना चौथा मेडल जीत लिया है। भारत ने कांस्य पदक के लिए स्पेन के साथ खेले मुकाबले में 2-1 से स्पेन को हराकर कांस्य पदक अपना नाम किया। भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।

गौरतलब है कि इस ओलंपिक में भारत ने 3 कांस्य पदक जीते है। जिनमें मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल एकल और सरबजोत के साथ मिश्रित में मिलकर दो कांस्य पदक जीते है। इसके अलावा स्वप्निल कुसाले ने भी 25 मीटर रायफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

Paris Olympic 2024 अमन सहरावत पहुंचे सेमीफाइनल में, अल्बानिया के पहलवान को 11-0 से हराया
पेरिस। पेरिस ओलंपिक खेल जारी है। भारत की ओर से पहलवान अमन सहरावत सेमीफाइनल में पहुंच गए है। अमन ने अल्बानिया के पहलवान को 11-0 से हराया। फ्रीस्टाइल रेसलिंग मुकाबले में अमन ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

अमन सहरावत का सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 9.45 पर होना है।

भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में 3 कांस्य पदक जीते है। जिसमें मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल सिंगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक, सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित में कांस्य और स्वप्निल कुसाले ने एयर राइफल में कांस्य पदक जीता है।

Paris Olympics 2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा
पेरिस। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। फोगाट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना, आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके है। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2021-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को 50 किग्रा कुश्ती वर्ग के फाइनल मुकाबले के लिये विनेश फोगाट को यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा अयोग्य घोषित किया गया था।

Paris Olympic 2024: विनेश फोगाट क्वार्टरफाइनल में, नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर भाला फेंककर फाइनल में बनाई जगह
पेरिस। पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम श्रेणी में भारत की पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर दूर भाला फेंका।

विनेश फोगाट ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया।

Paris Olympics 2024: बलराज पंवार रोइंग के अंतिम डी में पांचवें स्थान पर रहे
पेरिस। भारत के बलराज पंवार पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल डी में 7:02.37 का समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इसी के साथ भारत का रोइंग अभियान समाप्त हो गया।

25 वर्षीय सेना के जवान ने केवल चार साल पहले इस खेल में हिस्सा लेना शुरू किया था, वह अपने ओलंपिक पर्दापण में कुल मिलाकर 23वें स्थान पर हैं। हालांकि, वह ओलंपिक में रोइंग में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। यह रिकॉर्ड अभी भी अर्जुन लाल जाट और अरङ्क्षवद ङ्क्षसह की पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स जोड़ी के नाम दर्ज है, जो टोक्यो 2020 में 11वें स्थान पर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि पंवार ने इस वर्ष अप्रैल में दक्षिण कोरिया के चुंगजू में एशियन और ओसिनियन रोइंग ओलंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल किया था।