Ganga Dussehra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को विधानसभा उद्यान में कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत 25 मई से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रतिदिन दो पौधे लगाए जाएंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर देवनानी ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं और जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल स्रोतों की रक्षा, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए हर नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील भी की।

गंगा दशहरा और गायत्री जयंती महोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया
जयपुर। गंगा दशहरा और गायत्री जयंती महोत्सव रविवार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गायत्री और गंगा मंदिरों में पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार और महाआरती सहित अन्य आयोजन हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़, किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में गायत्री जयंती पर विविध आयोजन हुए। गायत्री शक्ति पीठ ब्रह्मपुरी में सुबह आठ बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याणार्थ यज्ञ भगवान का आहुतियां प्रदान की गई। इस मौके पर दीक्षा, पुसंवन, नामकरण, यज्ञोपवीत सहित अन्य संस्कार भी कराए गए। मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित की गई।

गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ में गायत्री जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य ट्रस्टी धर्म सिंह ने बताया कि सुबह छह से आठ बजे तक गायत्री मंत्र जप हुए। आठ से ग्यारह बजे तक पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 500 लोगों ने आहूति दी। व्यास पीठ से प्रहलाद शर्मा, राजेंद्र सैनी, महेश सैनी ने यज्ञ करवाया। इसके बाद कार्यकर्ता गोष्ठी हुई। गोष्ठी में 30 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक तक गायत्री माता की प्राण प्रतिष्ठा का निर्णय लिया गया। 30 सितंबर को 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी। उधर गायत्री शक्तिपीठ वाटिका में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और पर्व पूजन हुआ। पूर्णाहुति के बाद भोजन प्रसादी हुई।