Municipal Corporation Greater - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर योग महोत्सव-2024 : 9वें दिन नगर निगम ग्रेटर के स्वच्छता योद्धाओं ने किया योग
जयपुर। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ग्रेटर द्वारा सांगानेर स्टेडियम में मंगलवार को स्वच्छता योद्याओं के लिए योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें ताड़ासन, प्रियताड़ासन, कपालभाती प्रणायाम, कटी चक्रारासन सहित अन्य योगासन करवाए गया जिसमें योग संस्थान गौत्तम योगा के योगाचार्य प्रियकान्त गौत्तम एवं योगिनी शिवानी ने सभी स्वच्छता योद्धाओं को योग करवाए।

कार्यक्रम में सांसद (जयपुर शहर) मंजू शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा मौजूद रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिससे वे एक स्वस्थ, संतुलित और आत्म-निर्भर जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को योग करना चाहिए ये मन शरीर सबकी स्वच्छता के लिये है स्वच्छता अन्दर से भी रहे और बाहर से भी रहे साथ ही स्वस्थ रहे सशक्त रहे।

महापौर ने कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर योग नगरी के रूप में बदल रहा है। “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हमें योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

जयपुर योग महोत्सव-2024 : नगर निगम ग्रेटर ने योग महोत्सव 2024 के तहत बनाए दो विश्व कीर्तिमान
जयपुर। दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर सोमवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित इंद्रलोक सभागार में दो ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान बनाए गए।

पहली बार हुए इस योग के अनूठे आयोजन में 1500 मिनट से अधिक योग साधकों ने एक ही छत के नीचे बिना रूके बिना थके अखंड योग किया जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सराहा गया। टीम के प्रेजेंटर डॉ राजा मोकिन ने महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भारतीय मिडिल-डिस्टेंस रनर गोपाल सैनी मौजूद रहे।

करीब 51 योग संस्थाओं क्रीड़ा भारती, योगापीस संस्थान, पतंजलि, ब्रहमकुमारी, आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम, गायत्री परिवार सहित अन्य संस्थाओं की टीमों द्वारा मिलकर 16 जून को प्रातः 7 बजे प्रारंभ कर अगले दिन सुबह 8 बजे तक योग साधक, योग प्रशिक्षक और योगाचार्य सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न तरह की योग क्रियाऐं लगातार 25 घंटे 15 मिनट तक योग करते हुए विश्व कीर्तिमान बनाया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वयं मंच पर आकर योग साधकों के साथ योग किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि योग से बीमारियां हमारे शरीर से दूर रहती है।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की योग हमारी पुरातन परंपरा रही है। डॉ. सौम्या गुर्जर ने पहल करते हुए गुलाबी नगरी को योग नगरी के रूप में पहचान दी है।