sanitation system - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांसी में एक पखवाड़े से सफाई व्यवस्था ठप : बिगड़े हालात, नालियां जाम, सड़कों पर फैल रही गंदगी
भण्डेड़ा। भण्डेड़ा क्षेत्र के बांसी कस्बे में पिछले पखवाड़े से सफाई व्यवस्था बाधित होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नालियों के अवरुद्ध होने और कचरा संग्रहण बंद रहने से सड़कों पर गंदगी फैल गई है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भण्डेड़ा क्षेत्र के बांसी कस्बे में करीब पंद्रह दिनों से घर-घर कचरा संग्रहण की गाड़ी बंद पड़ी है। जिससे कस्बे में कचरे के ढेर लग गए हैं। पूर्व में नियमित कचरा संग्रहण से पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक बनी हुई थी। लेकिन वर्तमान में स्थिति बिगड़ गई है। कचरा गाड़ी बंद होने के कारण बाजारों और मोहल्लों का कचरा नालियों में जमा हो रहा है, जिससे नालियां अवरुद्ध हो गई हैं। नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख चौराहों और तिराहों पर हालात और गंभीर
कस्बे के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर स्थिति और अधिक गंभीर है। बूंदी-देई मार्ग सहित मुख्य सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। तेज गति से गुजरते वाहनों के कारण गंदे पानी के छींटे आसपास के मकानों तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों का घरों के बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है। सड़कों पर फैले कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। बैंक चौराहे पर लगातार पानी भरे रहने से सड़क पर गड्ढा बन गया है, जिससे दिनभर आवागमन में बाधा बनी रहती है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
इस समस्या से नाराज एक दर्जन से अधिक ग्रामीण महिलाएं कीचड़ से भरी सड़क के पास एकत्रित होकर संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि कचरा गाड़ी बंद होने से लोग कस्बे से बाहर कचरा डालने को मजबूर हैं। जहां पशु उसे खा रहे हैं। वहीं कचरे के ढेर में आग लगाने से उठता धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। ग्रामीण कन्हैयालाल रेगर, दुगार्लाल रैगर, प्रकाश, रामगणेश, राजेंद्र, तेजमल, गुलाबचंद, गिरिराज सहित फूतरी बाई, कैलाश बाई, जानकी बाई, अनिता और मोहनी बाई ने भी आक्रोश जताया।
बांसी की समस्या को लेकर संवेदक को पाबंद किया जाएगा। जहां पर दुरस्ती करण का कार्य होना है, वहां पर जल्द ही दुरस्ती करण करवा दिया जाएगा।
-बाबूलाल कारपेंटर, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बांसी

कोटा दक्षिण वार्ड 31 - सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से निवासी परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 31 के रंगबाड़ी क्षेत्र में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने और नालियों की सफाई नहीं होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में रहने वाले संजय कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि हमारी तरफ की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं, जिससे दिनभर बदबू आती रहती है। नियमित सफाई नहीं होने की वजह से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। गलियों में दिनभर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। वार्ड की गलियों में कई रोड लाइटें जलती नहीं हैं, जबकि कुछ ही लाइटें चालू रहती हैं, जिससे रात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा एक मैरिज गार्डन के आसपास रहने वालों ने बताया कि हमारी तरफ एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज गति में वाहन निकलते हैं, जिससे बाहर खेलने वाले बच्चे कई बार चोटिल हो जाते हैं और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। मैदान में भरे गंदे पानी से बढ़ी समस्या वार्ड के बीच स्थित मैदान में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। गंदे पानी से निकलकर जलीय जीव आसपास के घरों तक पहुंच जाते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर
वार्ड के बीचों-बीच स्थित बस्ती में बिजली का एक खुला ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जिसके आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सत्यनारायण सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में इस खुले ट्रांसफॉर्मर से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि इसके चारों ओर बाउंड्रीवाल या किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार का निर्माण होना आवश्यक है।

सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां निगम का कोई सामुदायिक भवन नहीं होने से मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए निजी भवनों को महंगी दरों पर बुक करना पड़ता है। अगर निगम का भवन उपलब्ध हो जाए तो लोगों को कम दर पर सुविधा मिल सकती है।

वार्ड में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आती और सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
- भंवरलाल, वार्डवासी

घरों के सामने की नाली में एक निजी मैरिज गार्डन का वेस्ट डाला जाता है। इससे नालियां लगातार गंदगी से भरी रहती हैं और इनके आसपास दिनभर आवारा पशु घूमते रहते हैं।
- वीनस महिला

मेरे कार्यकाल में नियमित रूप से सफाई होती थी। जब से मेरा कार्यकाल समाप्त हुआ और प्रशासक ने कार्यभार संभाला, तब से सफाई को लेकर दिक्कतें बढ़ी हैं। लोगों के फोन आते हैं, लेकिन मैं जब अधिकारियों को फोन करता हूं तो वे कॉल रिसीव नहीं करते।
- ओम गुंजल, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 29 - वार्ड के मुख्य रोड क्षतिग्रस्त व पार्क का अभाव बना परेशानी, वार्ड में रोशनी व सफाई व्यवस्था संतोषजनक
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 29 मेंरहने वाले सत्यनारायण व विशाल ने बताया कि हमारे वार्ड में प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है। साथ ही सफाई भी होती है और रात्रि में पर्याप्त रोशनी होती है। वार्ड के मुख्य मार्ग पर दुकान लगाने वालों ने बताया कि मुख्य मार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही जिसके चलते दिनभर धूल उड़ती रहती है साथ ही रात्रि के समय पर अंधेरे में गड्डे नहीं दिखाई देने के कई बार बाइक सवार हादसे का शिकार हो जाते है। वहीं पिछले दिनों से वार्ड में पानी की पाइप लाइन डाली गई है। पर अभी उसमें पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं वार्ड की कुछ गलियों में पक्की सीसी की नालियां नहीं होने के चलते गंदा पानी रोड पर ही बहता रहता है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं होने के चलते बच्चों को खुले मैदान में खेलना पड़ता है। जिसके चलते बच्चोें को चोटिल होने का डर बना रहता हैं।

मैन रोड क्षतिग्रस्त
वार्ड में मुख्य रोड में जगह -जगह से क्षतिग्रस्त होने के चलते राहगीर चोटिल हो रहे हैं। वहीं दिनभर रोड से धूल उड़ती है जो कि लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। वार्ड में रहने वाले भंवरलाल व अजय कुमार ने बताया कि  रोड क्षतिग्रस्त होने से आएं दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योकि रोड क्षतिग्रस्त होने की वजह से कई बार रात्रि के समय पर गड्डे नहीं दिखाई देने के चलते अनेक बार हादसा होने का डर बना रहता हैं।

पाइप लाइन बिछाई, पानी आना बाकी
वार्ड के कुछ एरिया में लाइन बिछाई जा चुकी है वहीं कुछ में बिछाने का कार्य किया जा रहा। वार्ड में रहने वालों ने बताया कि हमारे मकान बने हुए यहां पर काफी साल हो गए पर अभी तक सरकारी लाइन में पानी नहीं आया। जिसके चलते हमारें को निजी टयूबवैल व टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। व कई बार दूर से भी पानी लाना पड़ता है। सर्दी के मौसम मे तो पानी मिलता है पर गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बनी रहती हैं।

पार्क का अभाव
शहर के बीच स्थित वार्डों में पार्क पूरी तरह से विकसित किए गए हैं। पर हमारे वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से बच्चों व घूमने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि हम नौजवान तो रोड के साइड पर घूम लेते है पर बच्चे खेलने के लिए जिद्द करते है तो उनको समझा बूझकर घर ही खेलने के लिए राजी करते हैं।

वार्ड का एरिया: आंवली, रोझड़ी, आंशिक नयागांव।

पानी की सरकारी लाइन बिछा दी गई। लेकिन पानी नहीं आने के कारण हमे पानी के टैंकर मंगवाना पड़ता है। वहीं कई बार तो निजी ट्यूबवैल पर निर्भर रहना पड़ता हैं।
- राधेश्याम वार्डवासी

रोड क्षतिग्रस्त होने की वजह से वाहन चालकोें व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीसी की नालियां नहीं होने के चलते गंदा पानी रोड पर ही बहता रहता हैं।
- भंवरलाल वार्डवासी

वार्ड के रोड में जगह -जगह गड्डे हो रहे हैं। जिसके चलते कई बार रात्रि के समय पर गड्डें दिखाई नहीं देने के चलते हादसे होने का डर बना रहता हैं।
- कंवरलाल, वार्डवासी

समस्याओं के लिए कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे दी गई हैं। पर समस्या का समाधान नहंी हुआ है। हमारा कार्यकाल खत्म हो चुका हैं।
- धनराज गुर्जर, पार्षद

कचरे के ढेर से अटी गलियां : ग्राम पंचायतों के ठेकेदारों की मनमानी से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा
राजपुर। शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ठेकेदारों की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्य सरकार की स्वच्छता योजनाओं और करोड़ों रुपए के बजट के बावजूद गांवों में गंदगी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायत  राजपुर, बेहटा, मूंडियरखांडा, सहरोल, डीकमानी, महोदरा, नोनेरा, शुभघरा, पीपलखेड़ी, खिरिया आदि में सफाई ठेकेदार केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। नालियां जाम हैं, सड़कों पर कीचड़ और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अनदेखी से सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। लोगों ने पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से ज्ञापन भेजकर दोषी ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गांवों की गलियों में अब सफाई की जगह कचरे के ढेर और गंदे पानी की बदबू ने कब्जा जमा लिया है। नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं और जगह-जगह जलभराव से सड़कों पर कीचड़ पसर गया है। कई जगहों पर तो लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए लकड़ी या ईंटों पर चलने को मजबूर हैं। कचरे के ढेर और खुले में फैली गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई परिवार बीमार पड़ रहे हैं, पर पंचायत प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

ग्रामीणों ने उठाई आवाज
ग्रामीणों ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन भेजकर लापरवाह ठेकेदारों और अफसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वच्छता योजनाएं तभी सफल होंगी जब जमीनी स्तर पर जवाबदेही तय हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन की तस्वीरें तो अखबारों में चमक रही हैं, लेकिन गांवों की गलियां कीचड़ से सटी हुई है। कहीं सफाई उपकरण टूटे पड़े हैं तो कहीं कचरा वाहन महीनों से खड़े हैं।

बीमारियों का बढ़ा खतरा
सफाई नहीं होने के कारण मलेरिया, डेंगू और त्वचा रोग फैलने लगे हैं। स्थानीय चिकित्सा कर्मियों के अनुसार पिछले एक महीने में बुखार और मच्छरजन्य रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अगर सफाई नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ है। ठेकेदारों की मनमानी से आमजन परेशान हैं।
- नवीन झा, राजपुर।

कागजों में सफाई कार्य दिखाया जा रहा है जबकि जमीन पर कुछ नहीं हो रहा। ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- गीताबाई, राजपुर।

सड़कें कीचड़ और गंदगी से भरी हैं। ठेकेदारों के बिल बिना कार्य के ही पास हो रहे हैं, जांच जरूरी है।
- वैभवी भार्गव, राजपुर।

गांवों में मलेरिया-डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मंत्री मदन दिलावर को खुद मॉनिटरिंग कर स्वच्छता व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
- हुकुमदत्त मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता।

ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। मैं स्वयं मॉनिटरिंग कर रहा हूं। लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं।
- दीपचंद नागर, विकास अधिकारी, शाहाबाद।

ग्राम पंचायतों में यदि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित तरीके से नहीं हो रही है तो विकास अधिकारी से वार्ता कर जांच कराई जाएगी।
- जब्बर सिंह सहरिया, परियोजना अधिकारी, शाहाबाद।

कोटा उत्तर वार्ड 20 - अधिकारियों की अनदेखी से परेशान जनता, जनप्रतिनिधि भी बेबस, मुख्य सड़क टूटी हुई, सफाई व्यवस्था ठप
कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में टूटी सड़कें, कॉलोनियों में लगे कचरे के ढेर तथा सुलभ कॉम्प्लेक्स के अभाव के चलते रहवासी परेशान है। स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सोगरिया क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स न होने से लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुले में शौच की मजबूरी के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है, वहीं स्वच्छ भारत अभियान के दावे इस वार्ड में धराशायी दिखाई देते हैं। वहीं वार्ड की मानसिंह बस्ती में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिनसे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सफाईकर्मी कई-कई दिनों तक नहीं आते, जिससे गलियों में गंदगी फैली रहती है।

नालियां जाम हैं, और बरसात के दिनों में गंदा पानी गलियों में भर जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सोगरिया से चंदे्रसल मार्ग की जर्जर सड़क है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ता है। बारिश के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। राहगीरों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर चुके हैं, लेकिन फिर भी सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वार्ड का एरिया
बड़ा सोगरिया, मधुबन कॉलोनी, मानसिंह बस्ती, रोटेदा, चन्दÑेसल आदि क्षेत्र शामिल है।

सड़क इतनी टूटी हुई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पिछले दो साल से हम पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है, बनवा देंगे। अब तो लोग इस वादे पर भरोसा ही नहीं करते।
- जसवंत सिंह, वार्डवासी

सुलभ शौचालय नहीं होने से बहुत दिक्कत होती है। बच्चों और बुजुर्गों को खुले में जाना पड़ता है, जो न केवल असुविधाजनक बल्कि असुरक्षित भी है। कई बार पार्षद कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। सफाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलना हमारा अधिकार है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल कागजों में विकास दिखा रहे हैं।
- जितेन्द्र दूबे, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड के विकास कार्यों को लेकर मैंने कई बार निगम अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया है, लेकिन सरकार बदलने के बाद से अधिकारियों द्वारा किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा अब आम वार्डवासी समस्याओं के रूप में भुगत रहे हैं।
- मनोज सैनी, पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 29 - सफाई व्यवस्था ठप, टूटे डिवाइडर से राहगीर परेशान, बारिश में जलभराव से बढ़ी दिक्कतें
कोटा। शहर का वार्ड नंबर 29 अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। वार्ड के कई हिस्सों में नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई, जिसके चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह भरे पड़े खाली प्लॉट्स में कचरा और गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रहवासी रोजाना इस गंदगी से जूझ रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। सफाईकर्मी अनियमित रूप से आते हैं, कई बार तो हफ्तों तक कचरा नहीं उठाया जाता। बारिश के दौरान यह गंदगी और परेशानी का सबब बन जाती है। वार्ड के कई इलाकों में सड़कें उखड़ी हुई हैं और जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बरसात में पानी सड़कों पर जमा हो जाता है जिससे आवागमन बाधित होता है और वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

रहवासियों की मांग
- नियमित सफाई और कचरा संग्रहण की व्यवस्था
- टूटी नालियों की मरम्मत और जलभराव से राहत
- पार्क का निर्माण व ऊंचे ब्रेकरों में सुधार

वार्ड का एरिया
मेनाल रेजीडेन्सी, गणपति नगर, गणेशपाल सम्पूर्ण, मां त्रिकुटा मंदिर, नान्ता संपूर्ण ग्राम, वीर दुर्गादास स्टेडियम, भैरव जी का मंदिर, तेजाजी का मन्दिर, नान्ता गढ़ , जैठीयों का मोहल्ला, सहकारी भवन, पार्श्वनाथ मल्टीस्टोरी, नेवालाल जी पेट्रोल पम्प, अग्रवाल मैरिज गार्डन, नयाखेड़ा ग्राम सम्पूर्ण, ईदगाह, वर्धमान कॉलोनी, ग्वारियों का मोहल्ल, कोली मोहल्ला तक का क्षेत्र शामिल है।

ऊंचे ब्रेकरों से परेशान रहवासी
वार्ड का क्षेत्रफल बड़ा होने के बावजूद, कर्मचारियों और अधिकारियों की पर्याप्त नियुक्ति नहीं की गई है। इसी कारण वार्ड में सफाई व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित है। साथ ही, पानी की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। इन मुद्दों की जानकारी कई बार लिखित और मौखिक रूप से संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड में समस्याओं की कमी नहीं, पर समाधान की दिशा में प्रयास नजर नहीं आते।
- कुसुम, पार्षद

वार्ड क्षेत्र में नालियों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। कई नालियां टूटी हुई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। वहीं, ऊंचे-ऊंचे ब्रेकर भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालक अक्सर इन ब्रेकरों पर फिसल जाते हैं। प्रशासन से इनकी ऊंचाई कम करने और नालियों की मरम्मत कराने की मांग है।
- कैलाश सुमन, वार्डवासी

वार्ड में एक और बड़ी समस्या पार्क के अभाव की है। बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को टहलने के लिए कोई स्थान नहीं है। इससे क्षेत्र का वातावरण अस्वच्छ और नीरस बना हुआ है। वार्ड की जनसंख्या बढ़ने के बावजूद सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं।
- दुर्गाशंकर, वार्डवासी

नगर निगम से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, नालियों की मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था हो। यदि नियमित सफाई, कचरा निस्तारण और सड़कों की मरम्मत की जाए तो वार्ड की तस्वीर बदल सकती है।
- ललित, वार्डवासी

कोटा उत्तर वार्ड 34 - तंग गलियों और टूटी नालियों से परेशान रहवासी, रोड लाइटें रहती हैं बंद, क्षतिग्रस्त सड़कों से राहगीर परेशान
कोटा। शहर के नगर निगम के उत्तम नगर वार्ड नंबर 34 में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। वार्ड की गलियां कचरे और गंदगी से भरी पड़ी हैं, वहीं नालियां लंबे समय से साफ नहीं हुईं, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रहवासी कई बार निगम प्रशासन से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड की तंग गलियां स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। नालियों की टूट-फूट और जलभराव के कारण लोगों को अपने ही घरों में दूषित माहौल में रहना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गंदा पानी गलियों में फैलकर आमजन के जीवन को कठिन बना देता है।

स्थानीय निवासियों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की मरम्मत और शौचालय निर्माण की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और वार्ड में स्वच्छता और सुगमता का माहौल वापस लौटे। राजनीतिक भेदभाव के कारण वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। सड़कों की हालत खराब है, नालियां जाम हैं और सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। जनता कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अधिकारियों और नेताओं की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

वार्ड की गलियों में अंधेरा
वार्ड की गलियों में रोड लाइटें बंद रहने से लोगों को रात में आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है और लोग मजबूरन टॉर्च या मोबाइल की लाइट का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द रोड लाइटें दुरुस्त करवाने की मांग की है ताकि गलियों में रोशनी बहाल हो सके।
- रूकसाना, वार्डवासी

गली-नुक्कड़ बने रहे कचरा प्वाइंट
वार्ड में सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती नहीं होती, जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है। कचरा उठाने वाले वाहन भी कई दिनों तक नहीं आते, जिससे गलियों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा, वार्ड में आवारा जानवरों की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर घूमते गाय, सांड और कुत्ते आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को गलियों में चलना भी मुश्किल हो गया है।
- अब्दुल हकीम, वार्डवासी

नहीं है सुलभ शौचालय
वार्ड के बजरी क्षेत्र में एक और बड़ी समस्या सामने आई है, यहां सुलभ शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे स्वच्छता अभियान की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
- फैज खान, वार्डवासी

वार्ड की सफाई व्यवस्था पर मैं पूरा ध्यान देती हूं। बजादे क्षेत्र होने से लोग बार-बार गंदगी कर देते हैं, फिर भी हमारी टीम लगातार सफाई में जुटी रहती है। वार्ड की हर समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहती हूं।
- नसरीन मिर्जा, पार्षद, वार्ड 34 कोटा

सफाई व्यवस्था चौपट : लगे गंदगी व कचरे के ढेर, नियमित नहीं हो रही सफाई
डग। डग में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। स्वच्छता को लेकर बढ़े बढे दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं। डग नगर में चारों ओर पसरी गंदगी, जाम नालियाँ और कचरे के ढेर नगर पालिका की चरमराई सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। नगर के कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका गठन के बाद से अब तक सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। नागरिकों का कहना है कि अब तो यह भी समझ नहीं आता कि शिकायत किससे करें, क्योंकि सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष के घर के सामने से गुजरने वाले रास्ते से महावीर चौक से कुंड मंदिर और जैन स्थानक तक जाने वाले मार्ग पर आए दिन नालियाँ जाम रहती हैं। इस रास्ते से होकर मंदिर या स्थानक जाने वाले लोगों को नहा-धोकर गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। सफाई कर्मचारी कभी-कभार सफाई करते भी हैं तो नालियों से निकाली गंदगी को सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिससे और अधिक गंदगी फैल जाती है।वहीं, जगदीश मंदिर के सामने वाली गली में आम रास्ते के किनारे और बीचोंबीच कचरे के ढेर जमा हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदबू और मच्छरों-मक्खियों के कारण वहाँ से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि मोहल्ले में रहना दूभर हो गया है जो नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी को दर्शा रहा है।

जगदीश मंदिर के सामने से महावीर चौक की गली जिसमें निकलने वाले की तो ठीक उससे ज्यादा रहवासियों की हालत खराब है, गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर हो चुके हैं।  दुर्गंध और बीमारियां फैल रही है कई बार शिकायत करने के बाद सफाई होती है पर फिर गंदगी ज्यों की त्यों हो जाती है।
- कृष्ण कांत शर्मा, स्थानीय निवासी डग

गंदगी और दुर्गन्ध से जीना दूभर हो चुका है घर से निकलते हैं तो गंदगी का सामना करना पड़ता है नालियां जाम है।
- महावीर जैन, स्थानीय निवासी डग

सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई तो कर दी जाती है लेकिन कचरा रहवासियों के घरों के सामने फेंक दिया जाता है जिससे की स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है इसका उपाय के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की जाए ताकि सफाई कर्मचारी कचरे को डस्टबिन में ही डाल कर जाए। रविवार को भी जब सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे तो ठीक से सफाई न करने पर एड मनीष मीणा को कॉल किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
- आशुतोष अग्रवाल स्थानीय निवासी डग

गंदगी को लेकर जो भी समस्या है उसका समाधान कर दिया जाएगा । साथ ही कचरा संग्रहण गाड़ी समय पर कचरा व गंदगी सफाई के लिए नियमित भेज दी जाएगी।
- ईओ मनीष मीणा, नगरपालिका डग

ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीण परेशान
राजपुर। केन्द्र सरकार के चलाए जा रहे स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान की जमीनी स्तर पर पंख लगने की बजाय शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र में अनदेखी की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को लाखों रुपए का बजट भेजा जा रहा है लेकिन इस बजट का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा। गांवों और कस्बों में कीचड़ और गंदगी से भरे रास्ते इस बात की गवाही दे रहे हैं कि जिम्मेदार कर्मचारी और सफाई ठेकेदार बजट को सिर्फ कागजों पर खर्च दिखाकर इतिश्री कर रहे हैं।

नवज्योति की पड़ताल से समस्या आई सामने
नवज्योति टीम ने बुधवार को शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुर, मुंडियर, किराड पहाड़ी, बेहटा, राजपुर सहरिया बस्ती, खांडा सहरोल बिची मामोनी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों और मोहल्लों का दौरा किया। जहां हालात बद से बदतर मिले। आम रास्ते कीचड़ और गंदगी से अटे पड़े थे, नालियां टूटी-फूटी और जाम थीं। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। जिससे मच्छरों ने डेरा जमा रखा है।

सहरिया बस्तियों में हालात और भयावह
सहरिया बस्तियों की स्थिति तो और भी चिंताजनक है। रमेशचंद, दुलार सिंह, फूलचंद, सुनीता बाई, डॉल सिंह, पुनिया बाई सहरिया, रामनाथी सहरिया, और दोजमल सहरिया सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा कभी-कभार सफाई सिर्फ दबंगों के मोहल्लों में की जाती है। सहरिया बस्तियों में न सफाई होती है, न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था। बारिश के समय जलभराव की समस्या से लोग बुरी तरह प्रभावित होते हैं।

पंचायती राज मंत्री से जांच की मांग
ग्रामीणों ने पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से मांग की है कि शाहाबाद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदारों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बरसात से पहले नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सके।

सहरिया बस्तियों में न सफाई होती है और न ही पानी निकासी की कोई व्यवस्था है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- लखन सहरिया, बस्तीवासी।

रास्ते में कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। जिससे वहां निकलने में भी दिक्कत आती है। वहीं कीचड़ में फिसलने का भय बना रहता है।
- कल्लाराम प्रजापति, कस्बेवासी।

नालियां टूटी फूटी हो रही है और उनमें गंदगी भरी होने से नालियां जाम हो जाती है। जिससे नालियोें का पानी रास्ते में जमा हो जाता है। जिससे आवागमन में परेशानी आती है।
- रश्मि सहरिया, बस्तीवासी

शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की सहरिया बस्तियों में सफाई व्यवस्था चौपट है। शिकायत मिली है। ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि सभी ग्राम पंचायत के वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रखें। अगर कहीं भी इस तरीके की समस्या बनी हुई है तो समस्या का समाधान जल्दी करवा दिया जाएगा।
-  हर्ष महावर, विकास अधिकारी, शाहाबाद।

गंदगी के लगे ढ़ेर,बीमारियों का खतरा मंडराया
भवानीमंडी। भवानीमंडी नगर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था से नगर की जनता अपने आप ठगा सा महसूस कर रही है। नगर में कई जगह कचरा ज्यों का त्यों इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ रहता है। कई मुख्य चौराहों ,गलियों, धर्मशालाओ के आस पास पड़े कचरा पात्र कई समय तक कचरे से भरे रहते है। पालिका ने कुछ समय पूर्व शहर में खाली पड़े भूखंडों पर कचरे की सफाई उनके मालिकों से करवाने के लिए सचेत किया था और इसकी पालना नहीं करने वाले भूखंड मालिकों पर जुर्माना तक वसूलने की बात कही थी पर वो आदेश भी खोखला साबित हुआ। वहीं नालियों का हाल देखे तो उनकी दुर्दशा का भी हाल बद से बद्तर कहे तो कोई दिक्कत नहीं है, इस गंदगी भरे शहर को जब जनता निहारती है तो नगरपालिका के उस वादे पर पछताती होगी जब शहर को विकसित नगर बनाने का सपना दिखाया था ।

सफाई रोजाना होती है, अगर कही समस्या है तो अभियान चलाकर सफाई करवा देंगे ।
- कैलाश बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष

सफाई व्यवस्था को सही करना चाहिए , सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- रामलाल गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष

नगरपालिका बोर्ड को शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए धरातल पर आना पड़ेगा।
- सुनीश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष भवानीमंडी

समय से पहले बरसात होने से समस्या आई है। आज भी एक जगह नालियों के ऊपर ढकान तोड़ के जाम नाली का निकास किया है और जगह भी जल्दी ही काम हो जाएगा ।
- मनीष मीणा, अधिशासी अधिकारी

सफाई व्यवस्था की रेंडम चैकिंग करें निगम आयुक्त-जिला कलक्टर
कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्तों को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुक्त स्वयं प्रात: फील्ड में जाकर रेंडम चैकिंग करें एवं जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. गोस्वामी सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि जहां भी डेंगू के केस मिले वहां आस - पास के घरों में स्क्रीनिंग की जाए। क्लस्टर में केस मिलने पर जिला प्रशासन को तुरन्त सूचित करते हुए रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं हर शनिवार को नो-बैग-डे के तहत स्कूलों में डेंगू रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने, सर्वे एवं स्क्रीनिंग तथा छिड़काव जैसी गतिविधियां निरंतर चलाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए एवं सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कार्यालयों पर सोलर पैनल लगाने से संबंधित कार्यवाही करें ताकि राज्य सरकार के निर्देश आने पर सोलर इन्स्टॉलेशन की कार्यवाही की जा सके। 15 सितम्बर से जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से छात्रवासों के नियमित निरीक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। पीएचईडी अधिकारियों को पेयजल की नियमित सैम्पलिंग एवं आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन के निर्देश दिए।आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आए आवेदनों को छोटी-छोटी कमियां बताकर रिजेक्ट करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में संभाग मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना, इटावा एवं रामगंजमंडी सीएचसी के उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नयन, दीगोद एवं चेचट में महाविद्यालय निर्माण, कनवास में रोडवेज बस स्टेंड की स्थापना सहित अन्य बजट घोषणाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला, केडीए सचिव कुशल कोठारी, सीईओ जिला परिषद अशोक त्यागी, नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अनुराग भार्गव, नगर निगम (दक्षिण) आयुक्त सरिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सफाई व्यवस्था हो रही बदहाल, दुर्गंध से आमजन बेहाल
सुकेत। नगर पालिका सुकेत की सफाई व्यवस्था बिगड़ हुई है। जिससे लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।  जानकारी के अनुसार नगर पालिका सुकेत में रोजाना 44 कर्मचारियों की एंट्री कर वेतन उठाया जा रहा है। जबकि काम करने के लिए केवल 20 सफाईकर्मी ही मौके पर पाए जा रहे हैं। कस्बे के यादव मोहल्ले में महिलाओं का कहना है कि कचरे की गाड़ी एक सप्ताह में आती है। कोई सफाई कर्मी मोहल्ले में नहीं आता। इस कारण मोहल्ले वाले कचरा थैलियों में भरकर रोड़ पर ही फैंक देते हैं। जिससे मोहल्ले की नालियों में कचरा व गंदगी जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। नालियों के गंदे पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सड़क पर फैले कचरे में दिनभर अवारा पशु मुंह मारते रहते हैं। इस कारण दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। नगर पालिका की ओर से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए लगाए गए सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। यदि वह कभी सफाई करने के लिए आ भी जाते हैं तो कचरे का उठान नहीं करते। मोहल्ले वालों ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आमजन का आरोप है कि सुकेत में वार्ड पार्षदों और सफाई कर्मियों की मिली भगत से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। कुछ वार्ड पार्षद सफाई कर्मियों से पैसा लेकर उनकी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। जबकि मौके पर सफाई कर्मी काम करने ही नहीं जाते।

इनके वार्डों में हो रही नियमित सफाई
वार्ड नं. 17 व पास ही वार्ड नं 7 में नियमित रूप से सफाई हो रही है। वार्ड पार्षद रवि गौतम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि वकार अहमद ने वार्डों में नियमित सफाई होने की बात कही।
-अनिता मेहरा वार्ड पार्षद

एक जगह ट्रॉली खड़ी कर दी जाती है। ट्रॉली भर जाने के बाद भी सफाई कर्मी नहीं आते हैं। कचरे में आवारा पशु मुंह मारकर वापस कचरा फैला देते हैं। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
-सविता लक्षकार, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुकेत

सफाई कर्मी नालियों से कचरा निकालकर नालियों के बाहर ही छोड़ कर चले जाते हैं। जिस में जानवर मुंह मारकर वापस फैला देते हैं। कचरा उड़कर वापस घर में चला जाता है। पिछले चार दिनों से कचरा घर के बाहर पड़ा हुआ है। लेकिन इस कचरे को उठाने के लिए कोई सफाई कर्मी नहीं आ रहा।
-त्रिलोक सुमन, निवासी, वार्ड नं 4

कस्बे वासियों की बार-बार शिकायत आ रही है कि कुछ सफाई कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-फैसल खान, उपाध्यक्ष,नगर पालिका, सुकेत

अधिशासी अधिकारी और वार्ड पार्षद ही तय कर रहे हैं कि कहां क्या काम होना है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-गोवर्धन मेहरा, अध्यक्ष, नगर पालिका, सुकेत

घरों के आसपास नालियां जाम हैं। सफाई कर्मी दो चार दिनों में अपनी औपचारिकता पूरी करने आ जाता है।
-गौरीशंकर गहलोत, पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत सुकेत