RBSE Borad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षा बोर्ड की गलती की मार झेल रहे विद्यार्थी : फार्म भरने के बावजूद सैकण्डरी के वोकेशनल सब्जेक्ट के प्रिंट नहीं हुए जारी, छात्र परेशान
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के राजकीय स्कूलोंं के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा बोर्ड की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। समय रहते सब्जेक्टवाइज आवेदन करने के बावजूद अब इन विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड की गलती पर भी 2 हजार 200 रुपए से 4 हजार 200 रुपए तक की पैनल्टी के रूप में फीस चुकानी पड़ रही है। बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी के परीक्षार्थियों की वोकेशनल परीक्षा आवश्यक रूप से कराई जाती है।

इसके लिए बोर्ड की आवेदन प्रक्रिया के दौरान संबंधित राजकीय स्कूलों ने वोकेशनल सब्जेक्ट्स के आवेदन कर परीक्षा शुल्क भी जमा करा दिया, लेकिन बोर्ड की परीक्षा सेल और आईटी सेल की तकनीकी खामियों के चलते उनको जारी किए गए रोल नम्बर में वोकेशनल सब्जेक्ट्स ही अंकित नहीं है। इसका खुलासा बोर्ड की वर्तमान में चल रही प्रेक्टिकल परीक्षाओं में रोजाना हो रहा है। प्रेक्टिकल परीक्षा तो जैसे-तैसे करवा रहे हैं, अब इन्हीं विद्यार्थियों के समक्ष वोकेशनल सब्जेक्ट्स की सैद्धांतिक परीक्षाओं में भी बैठने को लेकर संशय पैदा हो गया है। समस्या के समाधान के लिए प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के प्रभारी या शिक्षक रोजाना सैकड़ों की संख्या में प्रकरण लेकर बोर्ड कार्यालय पहुंच रहे हैं।

फार्म भरा फिर भी प्रिंट में अंकन ही नहीं
दरअसल बोर्ड द्वारा ऑनलाइन भरवाए गए परीक्षा फार्म के दौरान संबंधित राजकीय स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन किए गए। जब स्कूल प्रभारियों द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन अनुसार प्रोविजनल प्रिंट निकाले तो उसमें भी वोकेशनल सब्जेक्ट अंकित थे, लेकिन परीक्षा पोर्टल के लॉक/ऑटोलॉक होने के बाद प्रिंट निकाले गए तो उसमें वोकेशनल सब्जेक्ट नहीं हैं। प्रेक्टिकल परीक्षा के दौरान स्कूलों के समक्ष बड़ी संख्या में ऐसी समस्या सामने आ रही है। ऐसी सर्वाधिक समस्या सैकण्डरी के विद्यार्थियों के साथ हो रही है।

अगले सप्ताह रवाना होगी परीक्षा सामग्री
बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 31 जनवरी को सम्पन्न हो जाएंगी। इसके बाद 12 फरवरी से बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षा प्रारम्भ होगी। इसके लिए फरवरी के प्रथम सप्ताह में बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे और इसी दौरान प्रदेशभर के परीक्षा केन्द्रों के लिए संबंधित पुलिस थानों में परीक्षा सामग्री भी रवाना कर दी जाएगी।

इनका कहना है
कुछ स्कूलों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि उनके विद्यार्थियों ने वोकेशनल सब्जेक्ट परीक्षा फार्म भरते समय अंकित किए गए थे, लेकिन अब वह सब्जेक्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसी स्थिति में बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संदर्भ अधिकारियों को मैसेज करवा दिया है कि उनके जिले में ऐसे कितने मामले हैं। यदि समस्या है तो समाधान करने के लिए बोर्ड द्वारा व्यवस्था की जाएगी।
-गजेद्र सिंह राठौड, सचिव, माशिबो

प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री के साथ जाने के लिए नहीं मिले कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संघ के विवाद में परीक्षा तैयारियां होने लगी प्रभावित
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का असर सालाना परीक्षा तैयारी पर पड़ता नजर आ रहा है। बोर्ड अधिकारी परीक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समय पर सम्पन्न कराने की प्जुगत में लगे हैं, लेकिन कर्मचारियों का समर्थन नहीं मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि सोमवार को पूरी कोशिश के बावजूद प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री नहीं भेजी जा सकी, परीक्षा सामग्री के साथ एक भी कर्मचारी जाने को तैयार नहीं हुआ।

दैनिक नवज्योति ने सोमवार के अंक में अब तक जारी नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया कि 15 दिसम्बर से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन जिला मुख्यालयों पर अभी तक प्रैक्टिकल सामग्री नहीं भेजी जा सकी है। खबर प्रकाशन के बाद बोर्ड प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रैक्टिकल परीक्षा सामग्री भेजने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन एक भी बोर्ड कार्मिक परीक्षा सामग्री के साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में सोमवार को भी परीक्षा सामग्री रवाना नहीं हो सकी। जानकारों की मानें तो बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री भेजे जाने के समय साथ में बोर्ड कार्मिक की भी उपस्थिति अनिवार्य है।

शेष जिलों से मांगे केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स
बोर्ड प्रशासन और मंत्रालयिक कर्मचारी यूनियन के बीच ठनी आपाधापी के बीच बोर्ड के प्रदेश के 10 जिलों के केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स भी अब तक जारी नहीं हो सके हैं, जबकि केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक हुए 20 दिन का समय गुजर चुका है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन ने सोमवार को शेष रहे सभी 10 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर सोमवार को ही अपने-अपने जिलों में केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स शाम 4 बजे तक प्रस्तुत किए जाने के निर्देश जारी किए।

अब तक जारी नहीं हो सका बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम : कार्मिकों के अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का दिखने लगा असर, परीक्षा केन्द्रों के मिनिट्स भी जारी नहीं हुए
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में रविवार को अवकाश के बावजूद कर्मचारियों की हलचल नजर आई। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अपनी मांग के समर्थन में अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार को लेकर अपने यूनियन ऑफिस में जमे रहे। यूनियन अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और महामंत्री करण सिंह यादव ने अवकाश के दिन बोर्ड कार्यालय पहुंचने वाले कार्मिकों पर नजर रखी। कुछ कार्मिक वहां पहुंचे जरूर लेकिन यूनियन पदाधिकारी को देखकर वापस बैरंग लौट गए। बोर्ड प्रशासन और मंत्रालयिक कर्मचारी यूनियन के बीच ठनी इस आपाधापी के बीच फरवरी माह में प्रस्तावित बोर्ड की सालाना परीक्षा पर असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। इसका असर है कि आज तक भी टाइम टेबल जारी नहीं हो सका है जबकि फरवरी माह में परीक्षा आयोजत होनी है।

यही नहीं, बोर्ड के प्रदेश के 10 जिलों के केन्द्र निर्धारण के मिनिट्स भी अब तक जारी नहीं हो सके हैं, जबकि केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक हुए 20 दिन का समय गुजर चुका है। इधर, शिक्षामंत्री मदन दिलावर का 11 दिसम्बर को बोर्ड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक वह यहां बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए आ रहे हैं।  आंदोलन का असर परीक्षा के दौरान कॉपी कलेक्शन पर भी पड़ेगा। इतना ही नहीं, 15 दिसम्बर से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन जिला मुख्यालयों पर अभी तक प्रैक्टिकल सामग्री नहीं भेजी जा सकी है। कर्मचारी यूनियन के परीक्षा फॉर्म के अतिरिक्त कार्य नहीं करने के आह्वान के कारण लगभग 14 लाख आवेदन पत्रों की जांच के बाद उनके 5 साल तक संशोधन की जिम्मेदारी तय करना बड़ी चुनौती होगी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में फीस बढ़ाने के निर्णय पर विरोध जताते हुए बोले जूली- बोर्ड परीक्षा फीस बढ़ाना छात्र विरोधी कदम, भाजपा सरकार को फीस बढ़ोतरी का आदेश तुरंत वापस लेना चाहिए
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में फीस बढ़ाने के निर्णय पर विरोध जताते हुए उसे छात्र विरोधी कदम बताया है। जूली ने कहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा फीस बढ़ाया जाना छात्र विरोधी कदम है और इसे हरगिज़ मंजूर नहीं किया जाएगा।

बोर्ड का ध्यान अपनी आय बढ़ाने पर है लेकिन लाखों विद्यार्थी जिनमें कमजोर वर्गों, दलित, किसान के बच्चे शामिल हैं उन पर इस वृद्धि का बोझ डाला जाएगा जो अनुचित है। छात्र विरोधी भाजपा सरकार को फीस बढ़ोतरी का आदेश तुरंत वापस लेना चाहिए।

राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर : बोर्ड की परीक्षा के बाद होंगे तबादले
जयपुर। राजस्थान में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा के शिक्षकों के तबादले करने जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। स्टाफिंग पैटर्न के जरिये तबादले होंगे। जिन स्कूलों में जितने शिक्षक है, उनमें उतने ही पद भरे रहेंगे। किसी का तबादला हुआ तो उसकी एवज में दूसरे शिक्षक को वहां लगाया जाएगा। किस स्कूल में कितने शिक्षक हैं, कहां अतिरिक्त शिक्षक हैं और कहां खाली पद पड़े हुए हैं। इन सबकी सूची विभाग ने तैयार कर ली है। बोर्ड की परीक्षा छह अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा को तबादलों से प्रतिबंध हटाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाई जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में तबादलों पर से प्रतिबंध हटा था, लेकिन शिक्षा विभाग में तबादलों पर प्रतिबंध रहा था ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित ना हो। इसलिए बोर्ड की परीक्षा के बाद तबादले किए जाने की कार्य योजना बनाई गई है।

तबादलों के लिए बोर्ड परीक्षा के बाद सीएम को प्रस्ताव भेजेंगे। स्टाफिंग पैटर्न से तबादले होंगे ताकि जहां जितने शिक्षक है, वहां उतने ही शिक्षक कार्यरत रहें। कहीं अतिरिक्त शिक्षक होंगे तो उनका तबादला खाली पदों पर किया जाएगा ताकि अन्यत्र भी बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो सके।
- मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री, राजस्थान।

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ, राज्य में 6 हजार 187 केन्द्र बनाए
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। इस वर्ष परीक्षा में कुल 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया है। इनमें से दसवीं बोर्ड के लिए सर्वाधिक 10 लाख 16 हजार 963 एवं बारहवीं बोर्ड के लिए 8 लाख 89 हजार 709 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 6 हजार 187 केन्द्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय एक ही पारी में सुबह साढ़े 8 बजे से पौने 11 बजे तक रहेगा। पहले दिन दसवीं का अंग्रेजी विषय और बारहवीं में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।  बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि बारहवीं कक्षा के लिए कुल पंजीकृत 8 लाख 89 हजार 709 में से विशेष योग्यजन वर्ग के 955 विद्यार्थी हैं। वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 3 हजार 907 विद्यार्थी हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3 विद्यार्थी विशेष योग्यजन हैं। दसवीं बोर्ड के कुल पंजीकृत 10 लाख 16 हजार 963 विद्यार्थियों में से दसवीं वोकेशनल वर्ग में 77 हजार 276 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विशेष योग्यजन के लिए 1 हजार 249 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि प्रवेशिका परीक्षा के लिए कुल 7 हजार 283 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से प्रवेशिका वोकेशनल के लिए 33 विद्यार्थी और प्रवेशिका विशेष योग्यजन के लिए 5 परीक्षार्थी शामिल हैं।

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्ते तैनात
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। नकल पर रोक रहित पारदर्शी तरीके से परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती एवं विशेष दलों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने और परीक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : कलक्टर
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आगामी 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) के सफल आयोजन के लिए सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों को नकल एवं पेपर लीक को रोकने के लिए संभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनियमितता की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही  पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। जिला परीक्षा संचालन समिति के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान पेपर लीक एवं नकल सहित अन्य प्रकार की विधि विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ  राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों के उपयोग की रोकथाम) अधिनियम के कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के प्रावधान
राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 (2022 का अधिनियम संख्याक 6) एवं संशोधन अधिनियम 2023 (2023 का अधि. संख्याक-17) की धारा 10 (1) के अन्तर्गत 3 वर्ष का कारावास और एक लाख रुपए का जुर्माना से दण्डित किया जाएगा, जुर्माना नहीं होने पर 9 माह के कारावास से दण्डित किया जाएगा। इसी तरह धारा 10 (2) के अन्तर्गत 10 वर्ष का कारावास जो आजीवन कारावास तक का हो सकेगा और जुर्माना 10 लाख रुपए जो 10 करोड़ तक का हो सकेगा से दण्डित किया जाएगा, जुर्माना नहीं देने पर 5 वर्ष का कारावास और हो सकेगा। इस प्रकार के संगीन अपराध करने पर दोषी व्यक्तियों की सम्पत्ति की कुर्की और अधिहरण भी किया जा सकेगा।

बोर्ड की गोपनीयता और पारदर्शिता से नहीं होगा कोई समझौता : दिलावर
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले परीक्षकों (शिक्षक) का संबंधित स्कूलों और प्रायोगिक केन्द्रों पर किए जाने वाला स्वागत और आवभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड द्वारा नियुक्त किए जाने वाले शिक्षक इसे गंभीरता से लेें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित स्कूल प्रशासन और केन्द्राधीक्षकों के खिलाफ भी परीक्षकों की मेहमान नवाजी करने पर कार्रवाई की जा सकेगी।  उन्होंने गुरुवार को बोर्ड में समीक्षा बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बोर्ड की देशभर में अपनी साख हैं। ऐसे में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं में किसी परीक्षक का बैण्ड-बाजों के साथ स्वागत और आवभगत कर उससे प्रायोगिक परीक्षा में अपने केन्द्र या स्कूल के विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाने के लिए रिझाया जाता हैंं तो यह गलत हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। बोर्ड या सीधे राज्य सरकार को इसकी शिकायत मिलते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रीट एवं बोर्ड परीक्षाओं में गोपनीयता, पारर्दिशता एवं सुरक्षा बेहद जरूरी है।

मैं केवल बोर्ड परीक्षा और रीट पर ही बोलूंगा
शिक्षा मंत्री दिलावर से सीबीएसई के मुकाबले राजस्थान बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त स्कूलों के परिणाम, इन्फ्रास्ट्रेक्टचर और शैक्षिक गुणवत्ता से संबंधित सवाल सहित बोर्ड में लम्बे समय से नियमित कार्मिकों की भर्ती नहीं होने, संविदा पर कार्य कर रहे लोगों को स्थाई नहीं करने संबंधी सवाल पूछने पर उन्होने कहा कि आज तो मैं केवल रीट और बोर्ड की परीक्षाओं पर ही बोलूंगा। इसके अलावा कुछ नहीं बोलूंगा।

RBSE की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 99.62 फीसदी रहा परिणाम, 99.62% छात्राएं और 99.51% छात्र पास
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली ने रिजल्ट जारी किया है। इस बार परीक्षा में कुल 99.62 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.62 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.in पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा के लिए कुल 12 लाख 14 हजार 512 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।

ये है बोर्ड का मार्किंग फॉर्मूला
मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्‍ट घोषित किया गया है। फॉर्मूले के अनुसार, कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के नंबरों को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 9 के नंबरों को 25 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 10 के नंबरों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 10 के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया गया। इस समिति में शाला प्रधान, कक्षाध्यापक तथा विषय अध्यापन करवाने वाला शिक्षक शामिल थे। इस समिति ने वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक निर्धारण किया। सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों के भांति 20 प्रतिशत रखा गया।