RBSE Result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को होगा जारी : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर मंगलवार को पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को दसवीं, आठवीं और पांचवीं का परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल 24 मार्च को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।‌ शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मदन दिलावर अपराहन 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। शिक्षा मंत्री कल ही कक्षा पांचवी तथा आठवीं बोर्ड के परिणाम भी जारी करेंगे।

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से पहले मार्च माह में ही नतीजा घोषित कर बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा- 2026 में लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे।

छात्राएं फिर अव्वल : दसवीं में 0.92 प्रतिशत और प्रवेशिका में 3.02 प्रतिशत ज्यादा रहा छात्राओं का परिणाम
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं एवं प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम घोषित किया। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलक्ट्रेट परिसर से शिक्षा बोर्ड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर बोर्ड प्रशासक, संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा और सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा की मौजूदगी में परिणाम घोषित किया। दसवीं का परिणाम 93.60 प्रतिशत और प्रवेशिका का 83.67 प्रतिशत रहा। हर वर्ष की भांति इस बार भी दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी। दसवीं में छात्रों की तुलना में छात्राओं का परिणाम 0.92 प्रतिशत और प्रवेशिका का 3.02 प्रतिशत अधिक रहा। गत वर्ष के मुकाबले भी दसवीं का परिणाम 0.57 प्रतिशत और प्रवेशिका का 1.13 प्रतिशत ज्यादा रहा। बोर्ड ने परिणाम जारी करने के बाद उसे अपनी अधिकृत वेबसाइट सहित डिजी लॉकर में भी उपलब्ध करवाया हैं।

शिक्षामंत्री ने इस बार नहीं लिए टॉपर के नाम
सीनियर सैकण्डरी और वरिष्ठ उपाध्याय के परीक्षा परिणाम में सभी संकाय के टॉपर्स के नाम और उनके प्रतिशत की घोषणा करने वाले शिक्षामंत्री ने इस बार दसवीं और प्रवेशिका के परिणाम में टॉपर्स के नाम घोषित नहीं किए। सीनियर सैकण्डरी के परिणाम के दौरान उन्होने मेरिट व टॉपर्स के नाम परिणाम में सार्वजनिक करने पर रोक के बावजूद घोषित किए, जिनके समाचार भी प्रकाशित हुए थे।

इस वर्ष 10 लाख 94 हजार 186 विद्यार्थी पंजीकृत हुए
दसवीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 10 लाख 94 हजार 186 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे, जिनमें से 10 लाख 71 हजार 460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी इनमें 5 लाख 61 हजार 453 छात्र और 5 लाख 10 हजार 7 छात्राएं शामिल थी। इनमें से कुल 10 लाख 2 हजार 842 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिन में से  5 लाख 46 हजार 370 प्रथम और 3 लाख 76 हजार 774 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए। जबकि 79 हजार 519 तृतीय श्रेणी से पास हुए और 30 हजार 599 को पूरक योग्य माना गया। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.16  और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत  94.08 रहा। प्रवेशिका परीक्षा में इस वर्ष कुल पंजीकृत 7 हजार 316  में से 7 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।  इनमें से  5 हजार 940 परीक्षार्थी उर्त्तीण घोषित किए गए।  इन में से  1 हजार 617 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 3 हजार 35 द्वितीय श्रेणी एवं 1 हजार 288 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए। जबकि 5 हजार 940 को पूरक योग्य माना गया। परिणाम में छात्राओं का परिणाम 85.03 प्रतिशत और छात्रों का 82.01 प्रतिशत रहा।

सभी नतीजे सप्ताहभर में
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार बोर्ड ने सभी नतीजे सप्ताहभर के अन्तराल में जारी किए हैं। इससे पूर्व 22 मई को सीनियर सैकण्डरी और वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम घोषित किया था और इसके ठीक सातवें दिन दसवीं और प्रवेशिका का परिणाम जारी किया हैं। गत वर्ष दसवीं एवं प्रवेशिका का परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था।

10th Result : माता-पिता के सहयोग से कीर्ति लेकर आई 96 प्रतिशत, मजदूर का बेटा अविनाश लाया 94.33 प्रतिशत
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 10वीं के रिजल्ट में जयपुर के होनहारों ने भी अपना परचम लहराया है। कीर्ति महावर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। परीक्षा में टॉपर रहीं दांतली निवासी कीर्ति महावर ने बताया की परिजनों से सहयोग से ये परिणाम हासिल किया है। कीर्ति ने कहा की मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट को लेकर डर बना हुआ था कि परीक्षा में अंक कम नहीं आ जाए। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से अच्छे अंक हासिल किए। उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान लाइब्रेरी में पढ़ाई कर पेपर की तैयारी की है। आगे 11वी में साइंस बायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ-साथ नीट की तैयारी में जुट गई है। कीर्ति ने ज्ञान विद्या पीठ सीनियर सैकंडरी स्कूलए दांतली गोनेर रोड सांगानेर जयपुर पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही इसी स्कूल की विद्यार्थी सीता प्रजापत पुत्री रमेश चन्द कुम्हार ने 96.17 अंक प्राप्ति किए है।

मजदूर का बेटा लाया 94.33 प्रतिशत
जयपुर के रहने वाले अविनाश चंद्रवाल ने 94.33 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। जो जयपुर के मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ते हैं। उनके पिता राजेंद्र बैरवा पेशे से मजदूर हैं। वहीं मां केशंता देवी ग्रहणी हैं। पिता राजेन्द्र बैरवा ने बताया- मेरा बेटा के परिणाम आज देख कर मेरे को लगता है  कि अब भगवान ने मेरी सुन ली। पूरा जीवन मजदूरी करगा पर मेरे बेटे को सफल बना कर रहुंगा।

RBSE 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट जारी, 92.35 प्रतिशत रहा परिणाम
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने 12वीं कला संकाय का परिणाम जारी किया। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में इसकी घोषणा की।

इस परिणाम के साथ 7 लाख से ज्यादा छात्र का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार 12वीं आट्‌र्स का परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान और सचिव नवीन जैन भी मौजूद रहे।

12वीं की परीक्षा में 3 लाख 51 हजार 396 लड़के जबकि 3 लाख 50 हजार 599 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थी। इस बार 1,36,135 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 1,50,529 सेकंड डिवीजन जबकि 32,970 लड़के थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। जबकि 9486 लड़के सप्लीमेंट्री आए है।

12वीं आर्ट्स की परीक्षा में कुल 1,89,918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन 1,18,904 सेकंड डिविजन, 22,667 छात्राएं थर्ड डिविजन पास हुई है। जबकि 7020 छात्राएं सप्लीमेंट्री आई है।

RBSE ने जारी किया 12वीं विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम, इस बार मैरिट लिस्ट नहीं
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) नेे बुधवार को 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी किए परिणाम में कॉर्मस के 97.53 छात्र फीसदी उत्तीर्ण हुए है। इसके अलावा साइंस में 96.53 फीसद छात्र पास हुए हैं।छात्र अपना रिजल्ट RBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। इस परीक्षा में 97.55 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 95.98 प्रतिशत लड़कें पास हुए है।

अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय पर प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री और सचिव मेघना चौधरी ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किये । विज्ञान वर्ग का परिणाम 96.58 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का परिणाम 97.53 प्रतिशत रहा। बोर्ड प्रबंधन ने इस बार मैरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला भी लिया है । हालांकि आज आये परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है ।  उल्लेखनीय है कि आज घोषित परिणामों की परिक्षाएं 26 अप्रैल को सम्पन्न हुई थी । जिनमें विज्ञान वर्ग में दो लाख 32 हजार पांच तथा वाणिज्य वर्ग में 27 हजार 339 विद्यार्थियों का पंजीकरण रहा ।

RBSE की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 99.62 फीसदी रहा परिणाम, 99.62% छात्राएं और 99.51% छात्र पास
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली ने रिजल्ट जारी किया है। इस बार परीक्षा में कुल 99.62 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.62 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.in पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा के लिए कुल 12 लाख 14 हजार 512 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।

ये है बोर्ड का मार्किंग फॉर्मूला
मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्‍ट घोषित किया गया है। फॉर्मूले के अनुसार, कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के नंबरों को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 9 के नंबरों को 25 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 10 के नंबरों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 10 के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया गया। इस समिति में शाला प्रधान, कक्षाध्यापक तथा विषय अध्यापन करवाने वाला शिक्षक शामिल थे। इस समिति ने वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक निर्धारण किया। सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों के भांति 20 प्रतिशत रखा गया।