Threat to bomb - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क
अजमेर। अजमेर में एक बार फिर से कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। उसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। एडीएम सिटी नरेन्द्र मीणा ने बताया कि कलेक्टर लोकबंधु की ई-मेल आईडी पर आज सुबह करीब सवा 10 बजे एक ई-मेल मिला है। जिसमें अजमेर के कलेक्ट्रेट और दरगाह में आरडीएक्स (विस्फोटक) लगाने और धमाके कराने की धमकी की बात लिखी हुई है। कलेक्टर लोकबंधु ने भी धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है।

एडीएम सिटी ने बताया कि उसके बाद कलेक्ट्री में पुलिस जाप्ता, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड टीम तुरंत पहुंच गई। जिन्होंने कलेक्ट्रेट को अच्छे से चेक किया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस साइबर सेल ईमेल की जांच करने में जुट गई और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन ने शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

तख्त हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी
पटना। पटना के तख्त हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल के जरिए बदमाशों गुरुद्वारा प्रबंधन को धमकी भेजी। इसमें लिखा था कि गुरु लंगर कक्षों में आईईडी लगे हुए हैं। जल्द ही विस्फोट होने वाला है। इस सूचना के बाद गुरुद्वारे में हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची और जांच में जुट गई। टीम ने गुरुद्वारे के चप्पे-चप्पे को खंगाला लेकिन बम या कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद पटना पुलिस टीम हाई अलर्ट पर है। धमकी देने वाले ने मेल में खुद को वानियार पुंदारी रामदास बताते हुए कई सनसनीखेज बातें लिखी हैं। मेल में कहा गया है कि आईईडी विस्फोट से पहले तुरंत गुरुद्वारा के सभी कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया जाए। पत्र में न सिर्फ पटना साहिब को उड़ाने की बात कही गई है बल्कि उसने पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी आइएसआई जिंदाबाद के नारे भी लिखे।

कई नेताओं, संगठनों और विदेशी ताकतों का जिक्र
धमकी भरे मेल में कई नेताओं, संगठनों और विदेशी ताकतों से जुड़े विवादित और आपत्तिजनक जिक्र भी किया गया है। मेल में राजीव गांधी, एम करुणानिधि, एमके स्टालिन समेत कई नेताओं का जिक्र किया गयाा है। प्रबंधन के अनुसार, धमकी मिलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सुरक्षा एजेंसियां मेल की जांच में जुट गई हैं और साइबर सेल भी इस धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने फिलहाल गुरुद्वारा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। इससे पहले पंजाब में भी हरिमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की 20 बार धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, इस मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकार जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पुलिस ने इस मेल कंपनी से मेल से संबंधित सारा डाटा मंगवाया है। जो एक माह तक पुलिस को उपलब्ध होगा।

हरिमंदिर साहिब के आसपास की सुरक्षा बढ़ाई
पुलिस ने धमकियों को लेकर हरिमंदिर साहिब के आसपास की सुरक्षा बढा दी है। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर सकी है।

SSG Pareek School को बम से उड़ाने की धमकी, कल पारीक पीजी कॉलेज को दी गई धमकी
जयपुर। कांति चंद्र रोड स्थित एसएस जी पारीक स्कूल को आज सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली है। कल इसी संस्थान के कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। आज अलग ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन एस्कॉर्ट के साथ कॉलेज में मौजूद है और जांच पड़ताल करने में लगा हुआ है।

NOMEN NESCO के नाम से आया मेल
आतंकियों ने मेल में लिखा है बम कभी भी फट सकता है आप सभी जलकर राख हो जाओगे। इस भेजे गए मेल में फ्री फिलिस्तीन अल्लू अकबर लिखा हुआ है।
यह मेल मंगलवार शाम को 8:59 पर भेजा गया था जबकि स्कूल प्रशासन ने बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे देखा।

मेल देखने के तरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल में मौजूद अध्यापकों छात्र-छात्राओं से खाली कराया और सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 2 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद में कहीं पर कुछ भी नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है की बम की झूठी सूचना दी गई थी।

पहले 68 उसके बाद 104 और अब दो को भेजा मेल
आतंकियों ने 13 मई 2024 को जयपुर शहर के 68 स्कूलों को बम होने का ईमेल भेजकर धमकी दी थी, उसके बाद 18 जून 2024 को मेल भेज कर जयपुर के दो कॉलेज एक एयरपोर्ट समेत देश के 104 कॉलेज को बम से उड़ने की धमकी दी गई। अब बुधवार सुबह पारीक स्कूल में बम होने की धमकी दी गई है।

लिखा बम जल्द फूटेंगे
आतंकियों की ओर से भेजे गए मेल में लिखा है कि आपके स्कूल में बम छुपाए गए हैं बम जल्द ही फूटेंगे तुम सब मर जाओगे बम कभी फट सकता है मुझे आशा है कि आप सभी जलकर राख हो जाओगे।

हालांकि अभी कॉलेज में विद्यार्थियों की छुट्टियां चल रही है इसलिए स्कूल में विद्यार्थी मौजूद नहीं है, लेकिन स्कूल में स्टाफ मौजूद है। पुलिस प्रशासन जांच करने में लगा हुआ है, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में इसकी सूचना सिंधी कैंप थाने को दी।

(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)