PCC Headquarter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेसियों ने मनाया डोटासरा का जन्मदिन, आमजन की समस्याओं के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के जन्मदिन पर पीसीसी मुख्यालय सहित सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डोटासरा के इस बार जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन करने इंकार करने पर कांग्रेसियों ने आमजन की समस्याओं को लेकर कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे।

पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में केक कटिंग कार्यक्रम किया गया। केक कटिंग करने के बाद कांग्रेसजनों ने डोटासरा के लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना की। जन्मदिन कार्यक्रम के बाद तिवाड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेसजन कलक्ट्रेट पहुंचे और कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

तिवाड़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 10 महीने में पर्ची सरकार प्रदेश में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। जयपुर शहर में बिजली, पानी, सफाई जैसी समस्याएं जस की तस हैं। जयपुर सहित प्रदेशभर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अपराधियों के बुलंद हौसलों से कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म हो गया है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से बहन बेटियां अपने घरों में ही सुरक्षित नहीं है। ऐसे 10 मुद्दों पर हमने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है और मांग की है कि प्रदेश सरकार को निर्देशित कर लोगों को राहत दी जाए।

गोविंद डोटासरा का दावा : उपचुनाव में सभी 6 सीटें जीतेगी कांग्रेस, जनता को बताएंगे भजनलाल सरकार की सच्चाई
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए भाजपा पर जुबानी हमला बोला। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि हमने देवली, उनियारा और खींवसर सीट को लेकर स्थानीय नेताओं से चर्चा की। दौसा और झुंझुनूं पर चर्चा होगी। शेष 2 सीट सलूम्बर और चौरासी पर 3-4 सितंबर को उदयपुर में प्रस्तावित बैठक में कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। डोटासरा ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हमने सभी सीटों पर उपचुनाव के बनाई कमेटियों के सुझावों के आधार पर इन सीटों पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर चर्चा की है। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। इस चुनाव में हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। इस बारे में आलाकमान स्तर पर फैसला होगा। चुनावी बैठकों के बाद हम उन सभी सीटों पर सांसद स्वागत और जनता को धन्यवाद सभा करेंगे और लोगों को भजनलाल सरकार की सच्चाई बताएंगे। सभा मे हमारे सांसदों का सम्मान करते हुए जनता को धन्यवाद दिया जाएगा, जिन्होंने लोकतंत्र बचाने में अपना सहयोग दिया।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने हमारी जीत की राह अपने बयानों से और आसान कर दी है। भाजपा में पहले से नेताओं की गुटबाजी को संभाल नही पा रहे और बयानों से सिर्फ कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। अग्रवाल भाजपा सरकार की लंका रूपी महल में हनुमान बनकर खुद ही आग लगा रहे हैं। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं है। आपदा प्रबंधन मंत्री इस्तीफा देकर कहते हैं कि भवानी जागेगी तो मानूंगा। विपक्ष उनको कुछ नहीं कहेगा, वे प्रदेश के हित मे भवानी जगाएं। प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास, तबादले सभी को लेकर लोग असमंजस में हैं और ये सरकार हर बात के लिए दिल्ली से पर्ची का इंतजार करती है। भृष्टाचार के मुद्दे पर जीतकर आए लोग खुद भृष्टाचार में डूबे हुए हैं और जनता का भला करने की जगह खुद के लिए ज्यादा से ज्यादा कमाने की सोच रहे हैं। जनता इनकी नीतियों और कुशासन से 8 महीने में ही परेशान हो चुकी है। आगामी सभी चुनावों में जनता इनको सबक सिखा देगी।

उपचुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, पीसीसी में सीटों पर हुई चर्चा
जयपुर। प्रदेश में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पीसीसी में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने उपचुनाव को लेकर देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा सीट को लेकर चर्चा की।

बैठक में दोनों विधानसभा सीटों के दावेदार, विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं से मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी पर सुझाव लेते हुए कांग्रेस की जीत के लिए सुझाव भी मांगे। नेताओं ने संगठन के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर मंथन किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल का पुतला फूंका, पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अग्रवाल का पुतला फूंका।

जयपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सैनी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कई प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी उज्ज्वल शर्मा और जसविंदर सिंह ने बताया कि राधामोहन अग्रवाल ने राजीव गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। राधामोहन खुद तो कभी चुनाव लड़े नही, इसलिए लोकप्रियता का मतलब नहीं जानते। उनकी अमर्यादित भाषा से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित है, इसलिए आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। पीसीसी मुख्यालय के बाहर अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजस्थान छोड़ो अग्रवाल के नारे भी लगाए। वंही, प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड्स तोड़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस को आंशिक बलप्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले राधामोहन अग्रवाल प्रदेश में जंहा भी जाएंगे, हम उनका विरोध करेंगे। अग्रवाल को राजस्थान छुड़वा कर ही रहेंगे।

युवा विरोधी भजनलाल सरकार को सड़क से लेकर सदन में घेरेंगे: पूनिया
जयपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भजनलाल सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि भजनलाल सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को किए वादे पूरे नहीं कर उनके हितों के साथ कुठाराघात किया है। युवा कांग्रेस युवाओं सहित महिलाओं, किसानों और आम आदमी के हितों की आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।

पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज रक्तदान शिविर लगाया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी जिलों और विधानसभा में संविधान की प्रतिलिपि वितरित कराई है, ताकि लोगों को बताया जा सके कि जिस संविधान को भाजपा बदलना चाह रही है, उसे राहुल गांधी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी का यूपी में घर जैसा रिश्ता है, लेकिन वायनाड के कार्यकर्ताओं ने उस समय राहुल गांधी की मदद की, जब देश संकट में था। इसलिए अब कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को उस सीट पर जीत दिलाएंगे।

भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए पूनिया ने कहा कि इस सरकार ने पिछले 7 महीने में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम आदमी के हितों पर कुठाराघात किया है। युवाओं को भर्ती निकालकर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। नीट परीक्षा में धांधली कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस युवाओं, महिलाओं,किसानों और आम आदमी की आवाज बनेगी और सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरेंगे।