SMS College - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख
जयपुर। RUHS मेडिकल कॉलेज को नया प्राचार्य मिल गया है। वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश ग्रोवर को कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. ग्रोवर ने आज दोपहर औपचारिक रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार संभाल लिया है। वर्तमान में वे SMS मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग के वरिष्ठ आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. ग्रोवर के सामने RUHS से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने की चुनौती रहेगी, जिनमें रिम्स (RIMS) परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच माह से डॉ. ग्रोवर प्रतिनियुक्ति पर RUHS में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में SMS प्रशासन ने 25 अप्रैल को प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए 23 चिकित्सकों को वापस बुलाने के आदेश जारी किए थे, जिनमें डॉ. ग्रोवर का नाम भी शामिल था। इन चिकित्सकों की जगह रोटेशन के आधार पर अन्य डॉक्टरों को RUHS भेजा गया था। हालांकि, उसी दिन शाम को डॉ. ग्रोवर को RUHS प्राचार्य नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद SMS प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी कर उनकी प्रतिनियुक्ति यथावत रखी तथा उनकी जगह भेजे गए डॉ. अंजनी कुमार शर्मा के आदेश निरस्त कर दिए।

SMS College में बोन एंड सॉफ्ट टिशु ट्यूमर सर्जरी के लिए डेडीकेटेड ऑपरेशन थिएटर शुरू
जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में बोन एंड सॉफ्ट टिशु ट्यूमर सर्जरी (ऑर्थोपेडिक ऑंकोलॉजी) के लिए डेडीकेटेड ऑपरेशन थिएटर शुरू किए गए हैं। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने बताया कि बोन एंड सॉफ्ट टिशु टयूमर सर्जरी उत्तर भारत के चुनिंदा इंस्टिट्यूट में ही होती है। पिछले कुछ समय में ही ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा ऑर्थो ओंको सर्जरी में विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं, जिसके कारण राजस्थान ही नहीं अपितु पंजाब, गुजरात, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल आदि राज्यों सहित नेपाल एवं बांग्लादेश के मरीज भी बोन टयूमर सर्जरी के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आने लगे हैं। इस नई सुविधा से बोन कैंसर के मरीजों को त्वरित इलाज मिल पाएगा, साथ ही ऑर्थोपेडिक्स की एक नई सुपर स्पेशलिटी डेवेलप होगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स को भी ऑर्थोपेडिक्स की एक नई सुपर स्पेशलिटी में ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज की कीर्ति और बढ़ेगी एवं आम जनता को निःशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्ता पूर्वक बोन कैंसर चिकित्सा उपलब्ध होगी।

विभाग अध्यक्ष डॉक्टर आर.सी. बंसीवाल ने बताया की विभाग में राजस्थान राज्य में सर्वप्रथम जनवरी 2017 में ऑर्थोपेडिक ओंको क्लीनिक की स्थापना हुई थी, उसके बाद इस तरह की सर्जरी में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले 10 सालों से ऑर्थोपेडिक ऑंकोलॉजी सर्जरी में एक्स्ट्रा कॉर्पोरेयल रेडियोथेरेपी एवं रैम्प्लांटेशन, लिक्विड नाइट्रोजन, टोटल फीमर रिप्लेसमेंट, एल्बो इंडोप्रोस्थेसिस, बोन ट्यूमर्स की मिनिमल इनवेसिव सर्जरी, पेल्विक ट्यूमर जैसी सर्जरी शुरू होने के कारण पूरे राजस्थान एवं नजदीकी राज्यों से पेशेंट का भार बड़ा है एवं इन नई डेडीकेटेड ऑपरेशन थिएटर से मरीज का इलाज तेजी से हो पाएगा।

एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सुशील भाटी ने बताया की बोन कैंसर के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं एवं सभी कैंसर के साथ इसमें भी नई विधाएं डेवलप हुई हैं। राजस्थान में इस तरह की सर्जरी मेडिकल कॉलेज में सिर्फ जयपुर में ही उपलब्ध है, इस कारण मरीजों की भीड़ के कारण मरीज को असुविधा हो रही थी। अब मरीजों का तेजी से इलाज हो पाएगा एवं सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी की दिशा में एक मॉडल सेंटर बनेगा। इस सुविधा के साथ एसएमएस अस्पताल देश के चुनिंदा अस्पतालों में शामिल हो जाएगा।

अस्पताल प्रवक्ता डॉक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि नई डेडीकेटेड ऑपरेशन थिएटर की सुविधा से ऑर्थोपेडिक ओंकोलॉजी सर्जरी में और भी बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि इस प्रकार की सुविधा से सर्जरी की सफलता दर में वृद्धि होगी और मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। डॉक्टर अग्रवाल ने यह भी बताया कि नए ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मरीजों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस सुविधा से एसएमएस मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत करेगा।