Developed Rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
जयपुर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) राजस्थान की ओर से गुरुवार को जयपुर के होटल रोज आमेर में एनुअल सेशन 2025-26 एवं ‘विकसित राजस्थान: अचीविंग 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047’ विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रहे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आने वाले समय में दुनिया का नंबर एक देश बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार, उद्योग और समाज सभी को मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योगपति अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करें और नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करें। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए।

इस अवसर पर सीआईआई नॉर्दर्न रीजन की चेयरपर्सन एवं आनंद ग्रुप की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अंजलि सिंह, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सीआईआई राजस्थान के चेयरमैन एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा और उद्योग एवं बीआईपी के आयुक्त सुरेश कुमार ओला सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

इसके अलावा सीआईआई राजस्थान के वाइस चेयरमैन एवं न्यूरोइक्विलिब्रियम डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रजनीश भंडारी, बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव, आर्कगेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बागला तथा सीआईआई राजस्थान के वरिष्ठ निदेशक एवं हेड नितिन गुप्ता ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

कॉन्फ्रेंस में प्रदेशभर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और राजस्थान को 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

दो साल पूरे: अमर जवान ज्योति से ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’, सीएम भी दौड़े युवाओं संग
राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर रविवार सुबह राजधानी में खास नज़ारा दिखा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम लोगों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने केवल झंडी दिखाकर औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि खुद प्रतिभागियों के साथ दौड़ में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया। दौड़ के दौरान मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद भी हुआ, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से राजस्थान नई पहचान बना रहा है और सरकार युवाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का संकल्प है, जिसमें युवाओं, खिलाड़ियों और आमजन की भागीदारी सबसे अहम है। दौड़ के माध्यम से फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश भी दिया गया।

‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ में उत्साह, ऊर्जा और संकल्प की झलक साफ दिखाई दी, जिसने राजधानी की सड़कों को कुछ देर के लिए जश्न में बदल दिया।

मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं व विकसित राजस्थान @2047 की प्रगति की समीक्षा
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को  सचिवालय में ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण, खनिज एवं पेट्रोलियम तथा आयोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान @ 2047 राज्य के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप है, जिसके लक्ष्यों को समयबद्ध कार्य निष्पादन से ही हासिल किया जा सकता है। इसके लिए विभागवार वर्षानुसार समीक्षा अनिवार्य है। बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने औद्योगिक अपशिष्ट निस्तारण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित हरित अरावली विकास कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया है, साथ ही फ्रांस और जापान के सहयोग से हरित राजस्थान कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

खनिज एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि खनन से जुड़ी 27 बजट घोषणाओं में से 16 पूर्ण हो चुकी हैं, 8 पर कार्य प्रगति पर है और शेष 3 पर भी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में अपार संभावनाओं का दोहन तेज गति से किया जा रहा है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने निःशुल्क बिजली योजना की क्रियान्विति पर जानकारी दी। वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी. के. उपाध्याय ने रिवाइल्डिंग परियोजना, बाघों की संख्या और संरक्षण गतिविधियों पर प्रस्तुति दी।

'विकसित राजस्थान' की परिकल्पना को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सभी प्रदेश वासियों और उद्यमियों को MSME दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम 'नए भारत' के 'नए राजस्थान' का ग्रोथ इंजन हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के विजन के अनुरूप प्रदेश में उद्यम-अनुकूल परिवेश निर्मित करने एवं 'विकसित राजस्थान' की परिकल्पना को साकार करने के लिए  हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

आडवाणी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार के अभिभावक, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, हम सभी के मार्गदर्शक 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। अयोध्यापति प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि श्रद्धेय आडवाणी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

CM का बजट पूर्व संवाद, सीएम बोले, हमारा लक्ष्य - समर्थ राजस्थान, विकसित राजस्थान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य - समर्थ राजस्थान, विकसित राजस्थान का है। सीएम ने आज सीएमओ में राजस्थान के आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के संबंध में उद्योग एवं सेवा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक ली और बजट के अंतर्गत औद्योगिक विकास को समर्पित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा इस दिशा में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में उद्योगों का विस्तार एवं युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता से हर स्तर पर निरंतर क्रियाशील है। बैठक में उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री दिया कुमारी सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।