Haj pilgrims - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान के सभी 4772 हज यात्रियों का चयन, बाड़मेर के अम्बू खान पहले नम्बर पर
जयपुर। हज 2026 के लिए सेंट्रल हज कमेटी, मुंबई की ओर से लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। राजस्थान स्टेट हज कमेटी को 5,106 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए, जिनमें से 334 आवेदन अधूरे दस्तावेज़ों के कारण निरस्त कर दिए गए। शेष 4,772 पूर्ण आवेदनों का बिना लॉटरी सभी का चयन किया गया।

पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद के अनुसार, चयनित यात्रियों में 65 वर्ष से अधिक आयु वाले (आरक्षित श्रेणी) 590, बिना मेहरम महिलाएं 10 और सामान्य श्रेणी के 4,172 यात्री शामिल हैं। लॉटरी में प्रथम स्थान पर बाड़मेर निवासी अम्बू खान (RJR-1626-2-0) का नाम आया।

हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान ने बताया कि चयनित सभी यात्रियों को 1,52,300 रुपए प्रति यात्री की राशि 20 अगस्त 2025 तक जमा करनी होगी। साथ ही भरा हुआ हज आवेदन पत्र, पासपोर्ट व आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति और भुगतान स्लिप हाउस करबला जयपुर में डाक या स्वयं जाकर जमा करानी होगी। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही सभी चयनित यात्री हज 2026 की आधिकारिक सूची में शामिल हो जाएंगे।

433 हज यात्रियों की पहली फ्लाइट पहुंची जयपुर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
जयपुर। एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गुरुवार को जेद्दा से रिमझिम फुहारों के बीच 433 हज यात्रियों को लेकर फ्लाइट आई। राजस्थान हज कमेटी के अधिकारियों के स्टाफ ने खुशी के माहौल में सबका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बनाई गई विशेष डेस्क पर जरूरी दस्तावेजों की क्लियरेंस के बाद हज यात्रियों को आबे जमजम(पानी) देकर घरों के लिए रवाना किया गया।

राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी सहित आला अधिकारियों ने हज यात्रियों का इस्तकबाल किया। खिदमतगार हजयात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए। एयरपोर्ट के बाहर परिजनों में हज यात्रियों को माला पहनकर गुलाब देकर इस्तकबाल किया और खुशी से गले मिले। परिवार जनों ने सबकी कुशल से पूछी। सलामती से यात्रा पूरी होने के लिए अल्लाह ताला का शुक्रिया अदा किया। वहीं एयरपोर्ट के बाहर काफी देर तक बड़े वाहनों के कारण जाम लग गया, हालांकि पुलिस जाब्ता मौजूद रहा और जाम खुलवाने के लिए परिश्रम करता रहा और किसी को भी ज्यादा देर सड़क पर रुकने नहीं दिया गया।

भीषण गर्मी और लू से 550 से अधिक हज यात्रियों की मौत
मक्का। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान रेगिस्तानी क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के कारण अब तक कम से कम 550 लोगों की मौत हो गई है।

अरब राजनयिकों ने पुष्टि की कि गर्मी और लू में कम से कम 323 मिस्रवासी मुख्य रूप से गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण मारे गये।

अल-मुआइसेम अस्पताल से प्राप्त कुल संख्या का हवाला देते हुए एक राजनयिक ने कहा कि सभी मिस्रवासी गर्मी के कारण मर गए, भीड़ के कुचलने के दौरान एक व्यक्ति को घातक चोटें भी आईं।

राजनयिकों ने बताया कि अम्मान की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 60 जॉर्डनवासी मारे गए जो 41 की आधिकारिक संख्या से अधिक है।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गर्मी से  मरने वालों की संख्या बढ़कर 577 हो गई है, जिनमें कई देशों के लोग शामिल हैं।

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और सभी मुसलमानों को इसे कम से कम एक बार पूरा करना होता है।

एक सऊदी अध्ययन से संकेत मिलता है कि तीर्थयात्रा उद्योग जलवायु परिवर्तन से काफी प्रभावित हो रहा है, जिससे तापमान में सालाना 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है।

सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को मक्का की सबसे बड़ी मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।